सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

दुर्गा मां लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

जानिए माता रानी के पवित्र शक्तिपीठों के बारे में

🌹  *माँ भगवती के 51 प्रमुख शक्तिपीठ*🌹 🌷1. *किरीट कात्यायनी*:- पश्चिमी बंगाल में हुगली नदी के तट पर लालबाग कोट स्थित शक्तिपीठ, जहां सती का किरीट यानी *"मुकुट*" गिरा था। 🌷2. *कात्यायनी वृंदावन* : - मथुरा के भूतेश्वर में स्थित है कात्यायनी वृंदावन शक्तिपीठ, जहां सती के *"केशपाश"* गिरे थे। 🌷3. *नैनादेवी* : - पाकिस्तान के सक्खर स्टेशन के निकट शर्कररे और हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर स्थित नैनादेवी मन्दिर स्थलों पर सती के *नेत्र"*गिरे थे। 🌷4. *श्रीपर्वत शक्तिपीठ* : - इस शक्तिपीठ को लेकर लोगों में मतांतर है। कुछ लोग मानते हैं कि इस पीठ का मूल स्थल लद्दाख है, जबकि कुछ कहते हैं कि यह असम के सिलहट में है जहां माता सती की *कनपटी गिरी* थी। 🌷5. *विशालाक्षी शक्तिपीठ* : - वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर स्थित इस शक्तिपीठ पर माता सती के *दाहिने कान के मणि*  गिरे थे। 🌷6. *गोदावरी तट शक्तिपीठ*  : - आन्ध्र प्रदेश के कब्बूर में गोदावरी तट पर स्थित इस शक्तिपीठ में माता का  *गाल"* गिरा था। 🌷7. *शुचीन्द्रम शक्तिपीठ* : - कन्याकुमारी के त्रिसागर संगम स्थल...