सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

सरस्वती लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मां सरस्वती

*पुनि बंदउँ सारद सुरसरिता। जुगल पुनीत मनोहर चरिता॥ मज्जन पान पाप हर एका। कहत सुनत एक हर अबिबेका॥ भावार्थ:-फिर मैं सरस्वती और देवनदी गंगाजी की वंदना करता हूँ। दोनों पवित्र और मनोहर चरित्र वाली हैं। एक (गंगाजी) स्नान करने और जल पीने से पापों को हरती है और दूसरी (सरस्वतीजी) गुण और यश कहने और सुनने से अज्ञान का नाश कर देती है॥ प्रतिभा की अधिष्ठात्री देवी भगवती सरस्वती हैं। समस्त वाङ्मय, सम्पूर्ण कला और पूरा ज्ञान-विज्ञान माँ शारदा का ही वरदान है। बुधवार को त्रयोदशी तिथि को एवं शारदीय नवरात्रों में ज्ञानदायिनी भगवती शारदा की पूजा-अर्चना-उपासना की जाती है। हमारे हिन्दू धर्मग्रंथों में माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी अर्थात् वसंत पंचमी को भगवती सरस्वती की जयंती का पावन दिन कहा गया है। बसन्त पंचमी के दिन माता शारदा की विशेष आराधना की जाती है, पूजन में पीले व सफेद पुष्प भगवती सरस्वती को अर्पित किये जाते हैं। वसन्त पञ्चमी के दिन भगवती सरस्वती के मंत्रों , पवित्र स्तोत्रों का पाठ किया जाता है, सफेद या पीले वस्त्र/रुमाल का दान किया जाता है।  पूर्वकाल में वागीश्वरी देवी के द्वारा न...

कुंभ (KUMBHA) 2019

2019 में संगम नगरी प्रयागराज (इलाहाबाद) में कुंभ मेला लग रहा है। कुंभ मेला हर 12 साल में एक बार लगता है हमारे हिंदू धर्म में इसका काफी महत्व है। इस दौरान लोग संगम में स्नान कर पुण्य के भागी बनते हैं। कुंभ के स्‍नान की तारीखों का भी ऐलान हो चुका है। शाही स्नान 14 जनवरी से शुरू होगा। कुंभ स्नान से होती है मोक्ष की प्राप्ति:- हमारे धर्म में कुंभ की धार्मिक मान्यता है और इसे एक महत्‍वपूर्ण पर्व के रूप में मनाया जाता है। कुंभ मेला हर 12 साल में आता है। दो बड़े कुंभ मेलों के बीच एक अर्धकुंभ भी लगता है। इस बार साल 2019 में आने वाला कुंभ मेला दरअसल, अर्धकुंभ ही है। प्रयाग में दो कुंभ मेलों के बीच 6 वर्ष के अंतराल में अर्धकुंभ भी होता है। कुंभ का मेला मकर संक्रांति के दिन शुरु होता है। इस दिन जो योग बनता है उसे कुंभ स्नान-योग कहते हैं। हिंदू धार्मिक मान्‍यता के अनुसार किसी भी कुंभ मेले में पवित्र नदी में स्‍नान या तीन डुबकी लगाने से सभी पुराने पाप धुल जाते हैं और मनुष्‍य को मोक्ष की प्राप्‍ति होती है। ग्रहों की चाल के कारण गंगा जल हो जाता है औषधिकृत:- कहा जाता है कि इस दौरान ग्रहों की स्थि...