सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

संतान सप्तमी लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

निःसंतान दम्पति करें संतान सप्तमी का व्रत

संतान सप्तमी पर आज रखें मुक्ताभरण व्रत ************************************** -नि:संतान स्त्रियों को मिलेगा संतान सुख =========================== आज यानी 5 सितम्बर को मुक्ताभरण संतान सप्तमी है। इस दिन नि:संतान दम्पती व्रत रख कर व कथा सुनकर पूजा करते हैं तो उन्हें संतान प्राप्ति के साथ ही सुख प्राप्ति का वरदान मिलता है। संतान सप्तमी की कथा ================== एक बार श्रीकृष्ण ने युधिष्ठिर को बताया कि किसी समय मथुरा में लोमश ऋषि आए थे। मेरे माता-पिता देवकी तथा वसुदेव ने भक्तिपूर्वक उनकी सेवा की तो ऋषि ने उन्हें कंस द्वारा मारे गए पुत्रों के शोक से उबरने के लिए आदेश दिया- हे देवकी! कंस ने तुम्हारे कई पुत्रों को पैदा होते ही मारकर तुम्हें पुत्रशोक दिया है। इस दु:ख से मुक्त होने के लिए तुम संतान सप्तमी का व्रत करो। राजा नहुष की रानी चंद्रमुखी ने भी यह व्रत किया था। तब उसके भी पुत्र नहीं मरे। यह व्रत तुम्हें भी पुत्रशोक से मुक्त करेगा। देवकी ने पूछा- हे देव! मुझे व्रत का पूरा विधि-विधान बताने की कृपा करें ताकि मैं विधिपूर्वक व्रत सम्पन्न करूं। लोमश ऋषि ने उन्हें व्रत का पूजन-विधान ...