सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

नारायण कवच लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

प्रेतबाधा से बचने के उपाय

#प्रश्न-- प्रेत बाधा को दूर करने का उपाय?  #उत्तर-प्रेतबाधाको दूर करनेके अनेक उपाय हैं; जैसे- (१) शुद्ध पवित्र होकर, सामने धूप जलाकर पवित्र आसनपर बैठ जाय और हाथमें जलका लोटा लेकर 'नारायणकवच (श्रीमद्भागवत, स्कन्ध ६, अध्याय ८ में आये) का पूरा पाठ करके लोटेपर फूँक मारे ।  इस तरह कम-से-कम इक्कीस पाठ करे और प्रत्येक पाठके अन्तमें लोटेपर फूँक मारता रहे । फिर उस जलको प्रेतबाधावाले व्यक्तिको पिला दे और कुछ जल उसके शरीरपर छिड़क दे। (२) गीताप्रेससे प्रकाशित 'रामरक्षास्तोत्र' को उसमें दी हुई विधिसे सिद्ध कर ले। फिर रामरक्षास्तोत्रका पाठ करते प्रेतबाधावाले व्यक्तिको मोरपंखोंसे झाड़ा दे। (३) शुद्ध-पवित्र होकर 'हनुमानचालीसा' के सात, इक्कीस या एक सौ आठ बार पाठ करके जलको अभिमन्त्रित करे। फिर उस जलको प्रेतबाधावाले व्यक्तिको पिला दे। (४) गीताके 'स्थाने हृषीकेश तव प्रकीर्तया (११ । ३६)-इस श्लोकके एक सौ आठ पाठोंसे अभिमन्त्रित जलको भूतबाधावाले व्यक्तिको पिला दे। (५) प्रेतबाधावाले व्यक्तिको भागवतका सप्ताह- पारायण सुनाना चाहिये। (६) प्रेतसे उसका नाम आदि पूछकर किसी शुद्ध- पवित्र ब्राह्म...