सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जूठन विचार


उच्छिष्टभोजन-

भगवान् ने गीताजी में कहा हैं ---> 
उच्छिष्टमपि_चामेध्यं_भोजनं_तामसप्रियम् ॥ १७/१० ॥
जो भोजन उच्छिष्ट है तथा जो अपवित्र भी है, वह भोजन तामस पुरुषों को प्रिय होते हैं ।
*महाभारत* में भी जगह-जगह आहार के सम्बन्ध में कठोर नियमों का उल्लेख हैं। ----> शूद्रस्य_तु_कुलं_हन्ति_वैश्यस्य_पशुबान्धवम्।क्षत्रियस्य_श्रियं_हन्ति_ब्राह्मणस्य_सुवर्चसम्।।तथोच्छिष्टमथान्योन्यं_संप्राशेन्नात्र_संशयः।।महा०अ०१३६/२३-२६।।
अर्थात् शूद्र का शूद्र के साथ एक पात्र में भोजन करने से उसका कुलक्षय, वैश्य का वैश्य के साथ एक पात्र में भोजन करने से उसके पशु और बान्धव का, क्षत्रिय का क्षत्रिय के साथ एक पात्र में भोजन करने से श्री का नाश एवं ब्राह्मण का ब्राह्मण के साथ एक पात्र में भोजन करने से उनका तेज का नाश होता हैं। अतएव एक दूसरे का जूठा खाना यानी कई लोगों का का एक पात्र में भोजन करना अत्यन्त अवाञ्छनीय हैं। आजकल तो एक-दूसरे का जूठा खाने में लोग गौरव समझतें हैं।
यही नहीं परंतु ब्राह्मण पति-पत्नी  को भी परस्पर जूठा खाने में कहा हैं कि - "स्त्रिया सह भोजनेऽपि न दोष इत्याह->  *(एकयानसमारोह एकपात्रे च भोजनम् । विवाहे पथि यात्रायां विप्रो कृत्वा न दोषभाक्।। अन्यथा दोषमाप्नोति पश्चाचान्द्रायणं चरेत्।।शु०य०क०स०।।)*----- रास्ते में तथा यात्रा करतें समय एकवाहन में बैठने में तथा विवाह के चतुर्थीकर्म में एकपात्र में भोजन करनेपर विप्र "(जन्मना ब्राह्मणो ज्ञेयः संस्कारैर्द्विज उच्यते। विद्यया वापि विप्रत्वं---ब्र०पु०)" को दोष नहीं लगता इसके अतिरिक्त दोष लगता हैं, उच्छिष्टभोजन-दोष की शुद्धि हेतु चान्द्रायण व्रत करें।
*महाभारत आश्वमेधिक पर्व ९२* में स्व के उच्छिष्ट भोजन विषय पर कहा गया हैं कि *(वक्त्रप्रमाणान् पिण्डांश्च ग्रसेदेकैकशः पुनः। वक्त्राधिकं तु यत् पिण्डमात्मोच्छिष्टं तदुच्यते। पिण्डावशिष्टमन्यच्च वक्त्रान्निस्सृतमेव च। अभोज्यं तद् विजानीयाद् भुक्त्वा चान्द्रायणं चरेत्। स्वमुच्छिष्टं तु यो भुङ्क्ते यो भुङ्क्ते मुक्ते भोजनम्। चान्द्रायणं चरेत् कृच्छ्रं प्राजापत्यमथापि वा।।)"* अर्थात् मुँह में समासकें इतने प्रमाण का निवाला लेना चाहिए, जो निवाला बड़ा होने के कारण अपने मुँह से एक ही बार में खा न सकें, उसमें से बचे हुए  निवाले को स्व का (अपना) जूठा कहा हैं, निवाले से बचा हुआ तथा अपने मुँह में से निकले हुए अन्न को अखाद्य मानें, उसे खा लेने से चान्द्रायणव्रत करना चाहिए। जो अपना जूठा खाता हैं और एकबार खाकर बचे हुए (संग्रहित) भोजन को पुनः खाएँ तो उसे चान्द्रायण अथवा प्राजापत्यव्रत(कृच्छ्र) का आचरण करना चाहिए। बाजारु भोजन  जो फूँक मारकर पन्नी को खोलकर जूठा करने के बाद  उसमें खाद्य विक्रय करतें हैं,(कई व्यक्तियाँ उपवास के खाद्य भी इस तरह खरीदतें हैं)इस विषय पर भी *आगे इसी पर्व ९२* में कहा हैं कि - *(मुखमारुतवीजितम्। अभोज्यं तद् विजानीयाद् भुक्त्वा चान्द्रायणं चरेत्।।)*--  ऐसा भोजन करने वाले को भी चान्द्रायणव्रत करना चाहिए।

अतः किसी भी प्रकार के जूठे अन्नादि खा पी लेने से चान्द्रायणव्रत करने से शुद्धि होती हैं।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शिव नाम महिमा

भगवान् श्रीकृष्ण कहते है ‘महादेव महादेव’ कहनेवाले के पीछे पीछे मै नामश्रवण के लोभ से अत्यन्त डरता हुआ जाता हूं। जो शिव शब्द का उच्चारण करके प्राणों का त्याग करता है, वह कोटि जन्मों के पापों से छूटकर मुक्ति को प्राप्त करता है । शिव शब्द कल्याणवाची है और ‘कल्याण’ शब्द मुक्तिवाचक है, वह मुक्ति भगवन् शंकर से ही प्राप्त होती है, इसलिए वे शिव कहलाते है । धन तथा बान्धवो के नाश हो जानेके कारण शोकसागर मे मग्न हुआ मनुष्य ‘शिव’ शब्द का उच्चारण करके सब प्रकार के कल्याणको प्राप्त करता है । शि का अर्थ है पापोंका नाश करनेवाला और व कहते है मुक्ति देनेवाला। भगवान् शंकर मे ये दोनों गुण है इसीलिये वे शिव कहलाते है । शिव यह मङ्गलमय नाम जिसकी वाणी मे रहता है, उसके करोड़ जन्मों के पाप नष्ट हो जाते है । शि का अर्थ है मङ्गल और व कहते है दाता को, इसलिये जो मङ्गलदाता है वही शिव है । भगवान् शिव विश्वभर के मनुष्योंका सदा ‘शं’ कल्याण करते है और ‘कल्याण’ मोक्ष को कहते है । इसीसे वे शंकर कहलाते है । ब्रह्मादि देवता तथा वेद का उपदेश करनेवाले जो कोई भी संसार मे महान कहलाते हैं उन सब के देव अर्थात् उपास्य होने...

पिशाच भाष्य

पिशाच भाष्य  पिशाच के द्वारा लिखे गए भाष्य को पिशाच भाष्य कहते है , अब यह पिशाच है कौन ? तो यह पिशाच है हनुमानजी तो हनुमानजी कैसे हो गये पिशाच ? जबकि भुत पिशाच निकट नहीं आवे ...तो भीमसेन को जो वरदान दिया था हनुमानजी ने महाभारत के अनुसार और भगवान् राम ही कृष्ण बनकर आए थे तो अर्जुन के ध्वज पर हनुमानजी का चित्र था वहाँ से किलकारी भी मारते थे हनुमानजी कपि ध्वज कहा गया है या नहीं और भगवान् वहां सारथि का काम कर रहे थे तब गीता भगवान् ने सुना दी तो हनुमानजी ने कहा महाराज आपकी कृपा से मैंने भी गीता सुन ली भगवान् ने कहा कहाँ पर बैठकर सुनी तो कहा ऊपर ध्वज पर बैठकर तो वक्ता नीचे श्रोता ऊपर कहा - जा पिशाच हो जा हनुमानजी ने कहा लोग तो मेरा नाम लेकर भुत पिशाच को भगाते है आपने मुझे ही पिशाच होने का शाप दे दिया भगवान् ने कहा - तूने भूल की ऊपर बैठकर गीता सुनी अब इस पर जब तू भाष्य लिखेगा तो पिशाच योनी से मुक्त हो जाएगा तो हमलोगों की परंपरा में जो आठ टिकाए है संस्कृत में उनमे एक पिशाच भाष्य भी है !

श्रीशिव महिम्न: स्तोत्रम्

              __श्रीशिव महिम्न: स्तोत्रम्__ शिव महिम्न: स्तोत्रम शिव भक्तों का एक प्रिय मंत्र है| ४३ क्षन्दो के इस स्तोत्र में शिव के दिव्य स्वरूप एवं उनकी सादगी का वर्णन है| स्तोत्र का सृजन एक अनोखे असाधारण परिपेक्ष में किया गया था तथा शिव को प्रसन्न कर के उनसे क्षमा प्राप्ति की गई थी | कथा कुछ इस प्रकार के है … एक समय में चित्ररथ नाम का राजा था| वो परं शिव भक्त था| उसने एक अद्भुत सुंदर बागा का निर्माण करवाया| जिसमे विभिन्न प्रकार के पुष्प लगे थे| प्रत्येक दिन राजा उन पुष्पों से शिव जी की पूजा करते थे | फिर एक दिन … पुष्पदंत नामक के गन्धर्व उस राजा के उद्यान की तरफ से जा रहा था| उद्यान की सुंदरता ने उसे आकृष्ट कर लिया| मोहित पुष्पदंत ने बाग के पुष्पों को चुरा लिया| अगले दिन चित्ररथ को पूजा हेतु पुष्प प्राप्त नहीं हुए | पर ये तो आरम्भ मात्र था … बाग के सौंदर्य से मुग्ध पुष्पदंत प्रत्यक दिन पुष्प की चोरी करने लगा| इस रहश्य को सुलझाने के राजा के प्रत्येक प्रयास विफल रहे| पुष्पदंत अपने दिव्या शक्तियों के कारण अदृश्य बना रहा | और फिर … राजा च...