सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

इन कामों से बचें

    *💎💎दूसरे के पहने हुए वस्त्र और जूते कभी नहीं पहनना चाहिए।*

*💎💎दूसरे की सवारी, शय्या,आसन, घर, बिना कुछ दिये उपयोग करने वाला पापी हो जाता है।*

*💎💎जो अमावस्या के दिन किसी के यहाँ भोजन करता है, उसका एक माह का पुण्य अन्नदाता को, जो उत्तरायण, या दक्षिणायन के दिन किसी का अन्न ग्रहण करें, तो छः महीने के, तथा जो सूर्य के मेष और तुला राशि में आने पर भोजन करें, वह तीन माह का, एवं चन्द्र ग्रहण व सूर्य ग्रहण के दिन जो दूसरे का अन्न ले, वह बारह वर्षों का, तथा संक्रांति के दिन दूसरे का अन्न खाता है, वह एक माह के पुण्य से वञ्चित हो जाता है।*

*💎💎बिना निमन्त्रण के भी भोजन नहीं करना चाहिए, दूसरे के पकाये भोजन की रूचि नहीं रखनी चाहिए।*

*💎💎किसी के घर या तो बहुत प्रेम के कारण, या आपत्ति होने पर ही भोजन करना चाहिए*।

*💎💎जो बिना बुद्धि वाला केवल अतिथि सत्कार के लोभ से किसी का अन्न खाता है, वह अन्नदाता का पशु बनता है।*

*💎💎दूसरे की कोई भी वस्तु चाहे सरसों के दाने के बराबर ही क्यों न हो, उसका अपहरण करने पर मनुष्य पापी और नरकगामी होता है।*

*💎💎दूसरे की स्त्री का सेवन इन्द्र के  ऐश्वर्य को भी नष्ट कर देता है, औरों की तो बात ही क्या है।*😊👇🏻👇🏻

*परान्नेन दग्धा जिह्वा, करौ दग्धा प्रतिग्रहात्*।
 *मनो दग्धं परस्त्रीभिः, कार्यसिद्धिः कथं भवेत् ।।*

*भावार्थ 👉🏻दूसरों का अन्न खाकर जिनकी जिह्वा जल चुकी है, दान लेते -2 हाथ जल चुके, दूसरे की स्त्रियों के चिन्तन करके जिनका मन जल चुका हो, वह कैसे अपना या दूसरे के कार्य को सिद्ध कर सकते हैं।*

*कुलमिलाकर कार्य सिद्धि, विद्या सिद्धि के लिए परान्न से बचना चाहिए।*

*सियावर रामचंद्र की जय*🙏🏻🙏🏻🚩

*..........*✍🏻

💎💎💎⚜🕉⚜💎💎💎

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शिव नाम महिमा

भगवान् श्रीकृष्ण कहते है ‘महादेव महादेव’ कहनेवाले के पीछे पीछे मै नामश्रवण के लोभ से अत्यन्त डरता हुआ जाता हूं। जो शिव शब्द का उच्चारण करके प्राणों का त्याग करता है, वह कोटि जन्मों के पापों से छूटकर मुक्ति को प्राप्त करता है । शिव शब्द कल्याणवाची है और ‘कल्याण’ शब्द मुक्तिवाचक है, वह मुक्ति भगवन् शंकर से ही प्राप्त होती है, इसलिए वे शिव कहलाते है । धन तथा बान्धवो के नाश हो जानेके कारण शोकसागर मे मग्न हुआ मनुष्य ‘शिव’ शब्द का उच्चारण करके सब प्रकार के कल्याणको प्राप्त करता है । शि का अर्थ है पापोंका नाश करनेवाला और व कहते है मुक्ति देनेवाला। भगवान् शंकर मे ये दोनों गुण है इसीलिये वे शिव कहलाते है । शिव यह मङ्गलमय नाम जिसकी वाणी मे रहता है, उसके करोड़ जन्मों के पाप नष्ट हो जाते है । शि का अर्थ है मङ्गल और व कहते है दाता को, इसलिये जो मङ्गलदाता है वही शिव है । भगवान् शिव विश्वभर के मनुष्योंका सदा ‘शं’ कल्याण करते है और ‘कल्याण’ मोक्ष को कहते है । इसीसे वे शंकर कहलाते है । ब्रह्मादि देवता तथा वेद का उपदेश करनेवाले जो कोई भी संसार मे महान कहलाते हैं उन सब के देव अर्थात् उपास्य होने...

पिशाच भाष्य

पिशाच भाष्य  पिशाच के द्वारा लिखे गए भाष्य को पिशाच भाष्य कहते है , अब यह पिशाच है कौन ? तो यह पिशाच है हनुमानजी तो हनुमानजी कैसे हो गये पिशाच ? जबकि भुत पिशाच निकट नहीं आवे ...तो भीमसेन को जो वरदान दिया था हनुमानजी ने महाभारत के अनुसार और भगवान् राम ही कृष्ण बनकर आए थे तो अर्जुन के ध्वज पर हनुमानजी का चित्र था वहाँ से किलकारी भी मारते थे हनुमानजी कपि ध्वज कहा गया है या नहीं और भगवान् वहां सारथि का काम कर रहे थे तब गीता भगवान् ने सुना दी तो हनुमानजी ने कहा महाराज आपकी कृपा से मैंने भी गीता सुन ली भगवान् ने कहा कहाँ पर बैठकर सुनी तो कहा ऊपर ध्वज पर बैठकर तो वक्ता नीचे श्रोता ऊपर कहा - जा पिशाच हो जा हनुमानजी ने कहा लोग तो मेरा नाम लेकर भुत पिशाच को भगाते है आपने मुझे ही पिशाच होने का शाप दे दिया भगवान् ने कहा - तूने भूल की ऊपर बैठकर गीता सुनी अब इस पर जब तू भाष्य लिखेगा तो पिशाच योनी से मुक्त हो जाएगा तो हमलोगों की परंपरा में जो आठ टिकाए है संस्कृत में उनमे एक पिशाच भाष्य भी है !

श्रीशिव महिम्न: स्तोत्रम्

              __श्रीशिव महिम्न: स्तोत्रम्__ शिव महिम्न: स्तोत्रम शिव भक्तों का एक प्रिय मंत्र है| ४३ क्षन्दो के इस स्तोत्र में शिव के दिव्य स्वरूप एवं उनकी सादगी का वर्णन है| स्तोत्र का सृजन एक अनोखे असाधारण परिपेक्ष में किया गया था तथा शिव को प्रसन्न कर के उनसे क्षमा प्राप्ति की गई थी | कथा कुछ इस प्रकार के है … एक समय में चित्ररथ नाम का राजा था| वो परं शिव भक्त था| उसने एक अद्भुत सुंदर बागा का निर्माण करवाया| जिसमे विभिन्न प्रकार के पुष्प लगे थे| प्रत्येक दिन राजा उन पुष्पों से शिव जी की पूजा करते थे | फिर एक दिन … पुष्पदंत नामक के गन्धर्व उस राजा के उद्यान की तरफ से जा रहा था| उद्यान की सुंदरता ने उसे आकृष्ट कर लिया| मोहित पुष्पदंत ने बाग के पुष्पों को चुरा लिया| अगले दिन चित्ररथ को पूजा हेतु पुष्प प्राप्त नहीं हुए | पर ये तो आरम्भ मात्र था … बाग के सौंदर्य से मुग्ध पुष्पदंत प्रत्यक दिन पुष्प की चोरी करने लगा| इस रहश्य को सुलझाने के राजा के प्रत्येक प्रयास विफल रहे| पुष्पदंत अपने दिव्या शक्तियों के कारण अदृश्य बना रहा | और फिर … राजा च...