सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

हमारे पापकर्म और हमारी पीडाएं

 हमारे पापकर्म और हमारी पीडाएं

🔸🔸🔹🔸🔸🔸🔸🔹🔸🔸

हम अक्सर लोगों को यह कहते हुए सुनते हैं कि मैंने कभी कोई बुरा काम नहीं किया फिर

भी मैं बीमारियों से परेशान हूँ. ऐसा मेरे साथ

क्यों हो रहा हैं. क्या भगवान बहुत कठोर और

निर्दयी हैं ?

पहली बात तो हमें ये समझ लेनी चाहिए

कि हमारे कार्यों और भगवान का कोई सम्बन्ध नहीं है। इसलिए हमें अपनी परेशानियों और पीडाओं के लिए ईश्वर को दोषी नहीं मानना चाहिए।

यदि आप सह्गुनी हैं तो आप जीवन में

संपन्न और सुखी रहते हैं. यदि आप लोगों को सताते हैं या पाप कर्म करते हैं तो आप पीड़ित होते हैं और तरह तरह की बीमारियाँ कष्ट

देती हैं. हमारे कार्यों का हम पर निश्चित रूप से

असर होता है. कभी हमारे कर्मों का प्रभाव

इसी जन्म में तो कभी अगले जन्म में मिलता हैं लेकिन मिलता जरुर है. आशय है कि हम अपने कर्मों के प्रभाव से कभी मुक्त नहीं होते यह

बात अलग है कि इसका प्रभाव तुरंत दिखाई न दे।

इस लेख में इस बात का विवरण प्रस्तुत किया जा रहा है कि हमारे पाप हमें किस रूप में लौटकर मिलते हैं और पीड़ित करते हैं. यदि आप किसी रोग से पीड़ित है तो ये समझें कि आपने अवश्य ही कोई पाप पूर्व जन्म में किया है. आपके पाप कर्म द्वारा होने वाली कुछ बीमारियों को साकेंतिक रूप में नीचे दिया जा रहा

है।


👉 लोगों का धन लूटने वाले गले की

बीमारी से पीड़ित होते हैं।


👉 पढ़े लिखे ज्ञानी जन के प्रति दुर्भावना से काम करने वाले व्यक्ति को सिरदर्द की शिकायत रहती है।


👉 हरे पेड़ काटने वाले और सब्जियों की

चोरी करने में लगे व्यक्ति अगले जन्म में

शरीर के अन्दर अल्सर (घाव)से पीड़ित

होते हैं।


👉 झूठे और धोखाधड़ी करने वाले लोगों को

उल्टी की बीमारी होती है।


👉 गरीब लोगों का धन चुराने वाले लोगों को कफ और खांसी से कष्ट होता है।


👉 यदि कोई समाज के श्रेष्ठ पुरुष (विद्वान) की हत्या कर देता है तो उसे तपेदिक रोग होता है।


👉  गाय का वध करने वाले कुबड़े बनते हैं।


👉 निर्दोष व्यक्ति का वध करने वाले को कोढ़ होता है।


👉  जो अपने गुरु का अपमान करता है उसे मिर्गी का रोग होता है।


👉  वेद और पुराणों का अपमान और निरादर करने वाले व्यक्ति को बार बार पीलिया होता है।


👉  झूठी गवाही देने वाले व्यक्ति गूंगे हो

जाते हैं।


👉 पुस्तकों और ग्रंथो की चोरी करने वाले

व्यक्ति अंधे हो जाते हैं।


👉 गाय और विद्वानों को लात मरने वाले व्यक्ति अगले जन्म में लगड़े बनते हैं।


👉 वेदों और उसके अनुयायियों का निरादर करने वाले व्यक्ति को किडनी रोग होता है।


👉 दूसरों को कटु वचन बोलने वाले अगले जन्म में हृदय रोग से कष्ट पाते हैं।


👉 जो सांप, घोड़े और गायों का वध करता है वह संतानहीन होता है।


👉 कपड़े चुराने वालों को चर्म रोग होते हैं।


👉 परस्त्रीगमन करने वाला अगले जन्म में कुत्ता बनता है।


👉 जो दान नहीं करता है वह गरीबी में जन्म लेता है।


👉 आयु में बड़ी स्त्री से सहवास करने से

डायबिटीज़ रोग होता है


👉 जो अन्य महिलाओं को कामुक नजर से देखता है उसकी आंखें कमजोर होती हैं।


👉 नमक चुराने वाला व्यक्ति चींटी बनता है।


👉 जानवरों का शिकार करने वाले बकरे बनते हैं।


👉 जो ब्राह्मन होकर भी गायत्री मंत्र नहीं पढ़ता वो अगले जन्म में बगुला बनता है।


👉 जो ज्ञानी और सदाचारी पुरुषों को दिए गए

अपने वचन से मुकर जाता है वह अगले जन्म में

गीदड़ बनता है।


👉 जो दुकानदार नकली माल बेचते हैं वे अगले जन्म में उल्लू बनते हैं।


👉  जो अपनी पत्नी को पसंद नहीं करते वो खच्चर बनते है।


👉 जो व्यक्ति अपने माता पिता और गुरुजनों का निरादर करता है उसकी गर्भ में ही हत्या हो

जाती है।


👉  मित्र की पत्नी से सम्बन्ध बनाने

की इच्छा रखने वाला अगले जन्म में गधा बनता है।


👉 मदिरा का सेवन करने वाला व्यक्ति भेड़ियाँ बनता है.


👉  जो स्त्री अपने पति को छोड़कर दूसरे पुरुष के साथ भाग जाती है वह घोड़ी बन जाती है।


पूर्व जन्म में किये गए पापों से उत्त्पन्न रोग कैसे दूर हों ?


पूर्व जन्मार्जितं पापं व्याधि रूपेण व्याधिते,

तछंती: औषधनैधान्ने: जपाहोमा क्रियादिभी:

पूर्व जन्म के जो पाप हमें रोग के रूप में आकर पीड़ित करते हैं उनका निराकरण करने के लिए दवाइयां, दान, मंत्र जप, पूजा, अनुष्ठान करने चाहिए. केवल यह ही नहीं हमें गलत काम करने से भी बचना चाहिए. तभी हम पूर्वजन्म कृत पापों के दुष्प्रभाव से मुक्त हो सकेगें।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शिव नाम महिमा

भगवान् श्रीकृष्ण कहते है ‘महादेव महादेव’ कहनेवाले के पीछे पीछे मै नामश्रवण के लोभ से अत्यन्त डरता हुआ जाता हूं। जो शिव शब्द का उच्चारण करके प्राणों का त्याग करता है, वह कोटि जन्मों के पापों से छूटकर मुक्ति को प्राप्त करता है । शिव शब्द कल्याणवाची है और ‘कल्याण’ शब्द मुक्तिवाचक है, वह मुक्ति भगवन् शंकर से ही प्राप्त होती है, इसलिए वे शिव कहलाते है । धन तथा बान्धवो के नाश हो जानेके कारण शोकसागर मे मग्न हुआ मनुष्य ‘शिव’ शब्द का उच्चारण करके सब प्रकार के कल्याणको प्राप्त करता है । शि का अर्थ है पापोंका नाश करनेवाला और व कहते है मुक्ति देनेवाला। भगवान् शंकर मे ये दोनों गुण है इसीलिये वे शिव कहलाते है । शिव यह मङ्गलमय नाम जिसकी वाणी मे रहता है, उसके करोड़ जन्मों के पाप नष्ट हो जाते है । शि का अर्थ है मङ्गल और व कहते है दाता को, इसलिये जो मङ्गलदाता है वही शिव है । भगवान् शिव विश्वभर के मनुष्योंका सदा ‘शं’ कल्याण करते है और ‘कल्याण’ मोक्ष को कहते है । इसीसे वे शंकर कहलाते है । ब्रह्मादि देवता तथा वेद का उपदेश करनेवाले जो कोई भी संसार मे महान कहलाते हैं उन सब के देव अर्थात् उपास्य होने...

पिशाच भाष्य

पिशाच भाष्य  पिशाच के द्वारा लिखे गए भाष्य को पिशाच भाष्य कहते है , अब यह पिशाच है कौन ? तो यह पिशाच है हनुमानजी तो हनुमानजी कैसे हो गये पिशाच ? जबकि भुत पिशाच निकट नहीं आवे ...तो भीमसेन को जो वरदान दिया था हनुमानजी ने महाभारत के अनुसार और भगवान् राम ही कृष्ण बनकर आए थे तो अर्जुन के ध्वज पर हनुमानजी का चित्र था वहाँ से किलकारी भी मारते थे हनुमानजी कपि ध्वज कहा गया है या नहीं और भगवान् वहां सारथि का काम कर रहे थे तब गीता भगवान् ने सुना दी तो हनुमानजी ने कहा महाराज आपकी कृपा से मैंने भी गीता सुन ली भगवान् ने कहा कहाँ पर बैठकर सुनी तो कहा ऊपर ध्वज पर बैठकर तो वक्ता नीचे श्रोता ऊपर कहा - जा पिशाच हो जा हनुमानजी ने कहा लोग तो मेरा नाम लेकर भुत पिशाच को भगाते है आपने मुझे ही पिशाच होने का शाप दे दिया भगवान् ने कहा - तूने भूल की ऊपर बैठकर गीता सुनी अब इस पर जब तू भाष्य लिखेगा तो पिशाच योनी से मुक्त हो जाएगा तो हमलोगों की परंपरा में जो आठ टिकाए है संस्कृत में उनमे एक पिशाच भाष्य भी है !

श्रीशिव महिम्न: स्तोत्रम्

              __श्रीशिव महिम्न: स्तोत्रम्__ शिव महिम्न: स्तोत्रम शिव भक्तों का एक प्रिय मंत्र है| ४३ क्षन्दो के इस स्तोत्र में शिव के दिव्य स्वरूप एवं उनकी सादगी का वर्णन है| स्तोत्र का सृजन एक अनोखे असाधारण परिपेक्ष में किया गया था तथा शिव को प्रसन्न कर के उनसे क्षमा प्राप्ति की गई थी | कथा कुछ इस प्रकार के है … एक समय में चित्ररथ नाम का राजा था| वो परं शिव भक्त था| उसने एक अद्भुत सुंदर बागा का निर्माण करवाया| जिसमे विभिन्न प्रकार के पुष्प लगे थे| प्रत्येक दिन राजा उन पुष्पों से शिव जी की पूजा करते थे | फिर एक दिन … पुष्पदंत नामक के गन्धर्व उस राजा के उद्यान की तरफ से जा रहा था| उद्यान की सुंदरता ने उसे आकृष्ट कर लिया| मोहित पुष्पदंत ने बाग के पुष्पों को चुरा लिया| अगले दिन चित्ररथ को पूजा हेतु पुष्प प्राप्त नहीं हुए | पर ये तो आरम्भ मात्र था … बाग के सौंदर्य से मुग्ध पुष्पदंत प्रत्यक दिन पुष्प की चोरी करने लगा| इस रहश्य को सुलझाने के राजा के प्रत्येक प्रयास विफल रहे| पुष्पदंत अपने दिव्या शक्तियों के कारण अदृश्य बना रहा | और फिर … राजा च...