सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

श्रीराधा जी के 16 नाम


राधारानी जी के सोलह प्रधान नाम

ब्रह्म वैवर्त पुराण में नारद जी द्वारा वर्णित श्रीराधारानी जी के षोडश प्रधान नाम इस प्रकार है –

राधा , रासेश्वरी, रासवासिनी, रसिकेश्वरी, कृष्णप्राणाधिका, कृष्णप्रिया, कृष्णस्वरूपिणी , कृष्णवामाङ्गसम्भूता परमान्दरूपिणी, कृष्णा, वृन्दावनी, वृन्दा, वृन्दावनविनोदिनी , चन्द्रावली, चन्द्रकान्ता, शतचन्द्रप्रभानना,

१. राधा – राधेत्येवं च संसिद्धौ राकारो दानवाचकः स्वयं निर्वाणदात्री या सा राधा परिकीर्तिता

— ‘रा’ अर्थात् स्वयंसिद्ध निर्वाण तथा ‘धा’ अर्थात दान करने वाली जो है वो है ‘राधा’

२. रासेश्वरी – रासेसेश्वरस्य पत्नीयं तेन रासेश्वरी स्मृता

–रासेश्वर भगवान श्रीकृष्ण की अर्धागिंनी ‘रासेश्वरी’

३. रासवासिनी – रासे च वासो यस्याश्च तेन सा रासवासिनी

दिव्य महारास-मण्डल के जिनका नित्य निवास है वो है ‘रासवासिनी’

४. रसिकेश्वरी – सर्वासां रसिकानां च देवीनामीश्वरी परा प्रवदन्ति पुरा सन्तस्तेन तां रसिकेश्वरीम्

समस्त भगवद्स्वरूपो के उपासको में सर्वोत्तम श्रेणी होती है ‘रसिक’, उन समस्त रसिको की सर्वस्व प्राणाधिक इष्ट/स्वामिनी ‘रसिकेश्वरी’

५. कृष्णप्राणाधिका -प्राणाधिका प्रेयसी सा कृष्णस्य परमात्मनः कृष्णप्राणाधिका सा च कृष्णेन परिकीर्तिता

–सर्वतंत्र परम स्वतंत्र षड्गुणैश्वर्य परिपूर्णतम भगवान श्रीकृष्ण को प्राणो से अधिक प्रिय ‘कृष्णप्राणाधिका’

६. कृष्णप्रिया -कृष्णास्यातिप्रिया कान्ता कृष्णो वास्याः प्रियः सदा सर्वैर्देवगणैरुक्ता तेन कृष्णप्रिया स्मृता

— –सर्वतंत्र परम स्वतंत्र षड्गुणैश्वर्य परिपूर्णतम भगवान श्रीकृष्ण की प्रियाओ में सर्वोत्तम ‘कृष्णप्रिया’

७. कृष्णस्वरूपिणी -कृष्णरूपं संनिधातुं या शक्ता चावलीलया सर्वांशैः कृष्णसदृशी तेन कृष्णस्वरूपिणी

— –सर्वतंत्र परम स्वतंत्र षड्गुणैश्वर्य परिपूर्णतम भगवान श्रीकृष्ण से नित्य अभिन्न स्वरूपा ‘कृष्णस्वरूपिणी’

८. कृष्णवामाङ्गसम्भूता -वामाङ्गार्धेन कृष्णस्य या सम्भूता परा सती कृष्णवामाङ्गसम्भूता तेन कृष्णेन कीर्तिता

— –सर्वतंत्र परम स्वतंत्र षड्गुणैश्वर्य परिपूर्णतम भगवान श्रीकृष्ण के वामांग (बाईं ओर) में नित्य विराजमान रहने वाली ‘कृष्णवामांगसम्भूता’

९. परमान्दरूपिणी – परमानन्दराशिश्च स्वयं मूर्तिमती सती श्रुतिभिः कीर्तिता तेन परमानन्दरूपिणी

–अनंत अपरिमेय अपौरूषेय नित्य वर्धमान दिव्यातिदिव्य परमानंद/प्रेमानंद की मूर्तिमती स्वरूपा ‘परमानंदस्वरूपिणी’

१०.कृष्णा -कृषिर्मोक्षार्थवचनो न एतोत्कृष्टवाचकःआकारो दातृवचनस्तेन कृष्णा प्रकीर्तिता

–‘कृष्ण’ अर्थात् मोक्ष ‘आ’ अर्थ देने वाली; ‘कृष्णा’

११. वृन्दावनी -अस्ति वृन्दावनं यस्यास्तेन वृन्दावनी स्मृता वृन्दावनस्याधिदेवी तेन वाथ प्रकीर्तिता

–दिव्य ‘वृंदावन’ की अधीश्वरी

१२. वृन्दा -सङ्घःसखीनां वृन्दः स्यादकारोऽप्यस्तिवाचकः सखिवृन्दोऽस्ति यस्याश्च सा वृन्दा परिकीर्तिता

–ब्रजगोपियो के वृंद/यूथ की स्वामिनी ‘वृंदा’

१३. वृन्दावनविनोदिनी -वृन्दावने विनोदश्च सोऽस्या ह्यस्ति च तत्र वै वेदा वदन्ति तां तेन वृन्दावनविनोदिनीम

–वृंदावन धाम की समस्त लीलाओ/विनोद को प्रकट करने वाली ‘वृंदावनविनोदिनी’

१४. चन्द्रावली -नखचन्द्रावली वक्त्रचन्द्रोऽस्ति यत्र संततम् तेन चन्द्रवली सा च कृष्णेन परिकीर्तिता

जिनके हाथो तथा चरणो के नाखूनो की अवलि/पंक्ति से अनंत चंद्रमाओ के शीतल तेज को तिरस्कृत करने वाली ज्योति सदा निःसृत होती रहती है वो ‘चंद्रावली’

१५. चन्द्रकान्ता -कान्तिरस्ति चन्द्रतुल्या सदा यस्या दिवानिशम् सा चन्द्रकान्ता हर्षेण हरिणा परिकीर्तिता

–जिनके परम दिव्य चिन्मय श्रीअंगो की कान्ति अनंत चंद्रमाओ की कांति को तिरस्कृत करती है लो ‘चंद्रकांता’

१६.शतचन्द्रप्रभानना -शरच्चन्द्रप्रभा यस्स्याश्चाननेऽस्ति दिवानिशम् मुनिना कीर्तीता तेन शरच्चन्द्रप्रभानना

–जिनके दिव्य श्रीमुखकमल की कांति करोड़ो चंद्रमाओ की प्रभा/कांति को भी लज्जित करती है वो ‘शत्चंद्रप्रभानना’
                                               -राधे राधे

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शिव नाम महिमा

भगवान् श्रीकृष्ण कहते है ‘महादेव महादेव’ कहनेवाले के पीछे पीछे मै नामश्रवण के लोभ से अत्यन्त डरता हुआ जाता हूं। जो शिव शब्द का उच्चारण करके प्राणों का त्याग करता है, वह कोटि जन्मों के पापों से छूटकर मुक्ति को प्राप्त करता है । शिव शब्द कल्याणवाची है और ‘कल्याण’ शब्द मुक्तिवाचक है, वह मुक्ति भगवन् शंकर से ही प्राप्त होती है, इसलिए वे शिव कहलाते है । धन तथा बान्धवो के नाश हो जानेके कारण शोकसागर मे मग्न हुआ मनुष्य ‘शिव’ शब्द का उच्चारण करके सब प्रकार के कल्याणको प्राप्त करता है । शि का अर्थ है पापोंका नाश करनेवाला और व कहते है मुक्ति देनेवाला। भगवान् शंकर मे ये दोनों गुण है इसीलिये वे शिव कहलाते है । शिव यह मङ्गलमय नाम जिसकी वाणी मे रहता है, उसके करोड़ जन्मों के पाप नष्ट हो जाते है । शि का अर्थ है मङ्गल और व कहते है दाता को, इसलिये जो मङ्गलदाता है वही शिव है । भगवान् शिव विश्वभर के मनुष्योंका सदा ‘शं’ कल्याण करते है और ‘कल्याण’ मोक्ष को कहते है । इसीसे वे शंकर कहलाते है । ब्रह्मादि देवता तथा वेद का उपदेश करनेवाले जो कोई भी संसार मे महान कहलाते हैं उन सब के देव अर्थात् उपास्य होने...

पिशाच भाष्य

पिशाच भाष्य  पिशाच के द्वारा लिखे गए भाष्य को पिशाच भाष्य कहते है , अब यह पिशाच है कौन ? तो यह पिशाच है हनुमानजी तो हनुमानजी कैसे हो गये पिशाच ? जबकि भुत पिशाच निकट नहीं आवे ...तो भीमसेन को जो वरदान दिया था हनुमानजी ने महाभारत के अनुसार और भगवान् राम ही कृष्ण बनकर आए थे तो अर्जुन के ध्वज पर हनुमानजी का चित्र था वहाँ से किलकारी भी मारते थे हनुमानजी कपि ध्वज कहा गया है या नहीं और भगवान् वहां सारथि का काम कर रहे थे तब गीता भगवान् ने सुना दी तो हनुमानजी ने कहा महाराज आपकी कृपा से मैंने भी गीता सुन ली भगवान् ने कहा कहाँ पर बैठकर सुनी तो कहा ऊपर ध्वज पर बैठकर तो वक्ता नीचे श्रोता ऊपर कहा - जा पिशाच हो जा हनुमानजी ने कहा लोग तो मेरा नाम लेकर भुत पिशाच को भगाते है आपने मुझे ही पिशाच होने का शाप दे दिया भगवान् ने कहा - तूने भूल की ऊपर बैठकर गीता सुनी अब इस पर जब तू भाष्य लिखेगा तो पिशाच योनी से मुक्त हो जाएगा तो हमलोगों की परंपरा में जो आठ टिकाए है संस्कृत में उनमे एक पिशाच भाष्य भी है !

श्रीशिव महिम्न: स्तोत्रम्

              __श्रीशिव महिम्न: स्तोत्रम्__ शिव महिम्न: स्तोत्रम शिव भक्तों का एक प्रिय मंत्र है| ४३ क्षन्दो के इस स्तोत्र में शिव के दिव्य स्वरूप एवं उनकी सादगी का वर्णन है| स्तोत्र का सृजन एक अनोखे असाधारण परिपेक्ष में किया गया था तथा शिव को प्रसन्न कर के उनसे क्षमा प्राप्ति की गई थी | कथा कुछ इस प्रकार के है … एक समय में चित्ररथ नाम का राजा था| वो परं शिव भक्त था| उसने एक अद्भुत सुंदर बागा का निर्माण करवाया| जिसमे विभिन्न प्रकार के पुष्प लगे थे| प्रत्येक दिन राजा उन पुष्पों से शिव जी की पूजा करते थे | फिर एक दिन … पुष्पदंत नामक के गन्धर्व उस राजा के उद्यान की तरफ से जा रहा था| उद्यान की सुंदरता ने उसे आकृष्ट कर लिया| मोहित पुष्पदंत ने बाग के पुष्पों को चुरा लिया| अगले दिन चित्ररथ को पूजा हेतु पुष्प प्राप्त नहीं हुए | पर ये तो आरम्भ मात्र था … बाग के सौंदर्य से मुग्ध पुष्पदंत प्रत्यक दिन पुष्प की चोरी करने लगा| इस रहश्य को सुलझाने के राजा के प्रत्येक प्रयास विफल रहे| पुष्पदंत अपने दिव्या शक्तियों के कारण अदृश्य बना रहा | और फिर … राजा च...