सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

यस पी बाला सुब्रह्मण्यम

साल 1989 में एक फिल्म आती है ‘मैंने प्यार किया’. फिल्म रिलीज होते ही छोटे शहरों से लेकर बड़े शहरों में फिल्म के गाने सुपरहिट हो जाते हैं और इस फिल्म से निकलता है एक दुबला-पतला सा दिखने वाला स्टार - सलमान खान. लेकिन, इन गानों में सलमान की आवाज के पीछे थे एस पी बालासुब्रमण्यम.
जन्मनाम श्रीपति पंडितराध्युला बालासुब्रमण्यम
जन्म 4 जून 1946 (आयु 70 वर्ष)
कोनेटम्मपेटी, नगरी मण्डल, चित्तूर जिला, आन्ध्र प्रदेश।
निवास आन्ध्र प्रदेश, भारत
शैली पार्श्वगायक
व्यवसाय गायक, अभिनेता, संगीत निर्देशक, फ़िल्म निर्माता
सक्रिय वर्ष 1965–वर्तमान

श्रीपति पंडितराध्युला बालासुब्रमण्यम (तेलुगु: శ్రీపతి పండితారాధ్యుల బాలసుబ్రహ్మణ్యం ; अंग्रेज़ी: S. P. Balasubrahmanyam; जन्म 4 जून 1946) एक भारतीय पार्श्वगायक, अभिनेता, संगीत निर्देशक, गायक और फ़िल्म निर्माता हैं। उन्हें कभी-कभी एसपीबी अथवा बालु के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने छः बार सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायक के लिए राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार और आन्ध्र प्रदेश सरकार द्वारा २५ बार तेलुगू सिनेमा में नन्दी पुरस्कार भी जीता।
उन्होंने छ: बार सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायक के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और आन्ध्र प्रदेश सरकार द्वारा 25 बार तेलुगू सिनेमा में नन्दी पुरस्कार भी जीता। बालासुब्रमण्यम ने अपने करियर में विभिन्न भाषाओं में चालीस हजार से भी ज्यादा गाने गाए हैं। उनका जन्म आंध्र प्रदेश में हुआ। इनके पिता थियेटर से जुड़े थे। बालासुब्रमण्यम के जो भाई और पांच बहनें हैं। इनको बचपन से ही संगीत का शौक था। इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान भी बालासुब्रमण्यम संगीत जुड़े रहे। इन्होंने पहली बार तेलुगू कल्चर संस्था के म्यूजिक कॉम्पिटिशन जीता।
1966 में इनको फिल्मों में गाने के लिए पहला ब्रेक मिला। यह एक तेलुगू फिल्म थी। इस गाने के महज आठ दिन बाद ही बालासुब्रमण्यम को गैर तेलुगू फिल्म में गाने का मौका मिल गया। आठ फरवरी 1981 को बालासुब्रमण्यम ने 12 घंटों में लगातार 21 गाने रिकॉड्र किए थे, जो कि अपने आप में एक रिकॉर्ड है।
1989 में बालासुब्रमण्यम को हिंदी फिल्मों में गाने का मौका मिला और वो बॉलीवुड थी ब्लॉकबस्टर फिल्म मैंने प्यार किया। इस फिल्म के एक गाने के लिए उन्हें बेस्ट मेल प्ले बैक सिंगर का अवॉर्ड भी मिला, वह गाना था दिल दीवाना बिन सजना के माने ना। इसके साथ ही उनका लता मंगेश्कर के साथ गाया गाना दीदी तेरा देवर दीवाना के लिए उन्हें फिल्म फेयर स्पेशल अवॉर्ड भी मिला। एक कन्नड़ फिल्म के गीत के लिए उन्हें चौथा नेशनल फिल्म अवॉर्ड बेस्ट मेल प्ले बैक सिंगर का अवार्ड मिला। हाल ही उन्होंने चैन्नई एक्सप्रेस फिल्म के लिए निकल न जाए कहीं, चैन्नई एक्सप्रेस गीत गाया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रीशिव महिम्न: स्तोत्रम्

              __श्रीशिव महिम्न: स्तोत्रम्__ शिव महिम्न: स्तोत्रम शिव भक्तों का एक प्रिय मंत्र है| ४३ क्षन्दो के इस स्तोत्र में शिव के दिव्य स्वरूप एवं उनकी सादगी का वर्णन है| स्तोत्र का सृजन एक अनोखे असाधारण परिपेक्ष में किया गया था तथा शिव को प्रसन्न कर के उनसे क्षमा प्राप्ति की गई थी | कथा कुछ इस प्रकार के है … एक समय में चित्ररथ नाम का राजा था| वो परं शिव भक्त था| उसने एक अद्भुत सुंदर बागा का निर्माण करवाया| जिसमे विभिन्न प्रकार के पुष्प लगे थे| प्रत्येक दिन राजा उन पुष्पों से शिव जी की पूजा करते थे | फिर एक दिन … पुष्पदंत नामक के गन्धर्व उस राजा के उद्यान की तरफ से जा रहा था| उद्यान की सुंदरता ने उसे आकृष्ट कर लिया| मोहित पुष्पदंत ने बाग के पुष्पों को चुरा लिया| अगले दिन चित्ररथ को पूजा हेतु पुष्प प्राप्त नहीं हुए | पर ये तो आरम्भ मात्र था … बाग के सौंदर्य से मुग्ध पुष्पदंत प्रत्यक दिन पुष्प की चोरी करने लगा| इस रहश्य को सुलझाने के राजा के प्रत्येक प्रयास विफल रहे| पुष्पदंत अपने दिव्या शक्तियों के कारण अदृश्य बना रहा | और फिर … राजा च...

शिव नाम महिमा

भगवान् श्रीकृष्ण कहते है ‘महादेव महादेव’ कहनेवाले के पीछे पीछे मै नामश्रवण के लोभ से अत्यन्त डरता हुआ जाता हूं। जो शिव शब्द का उच्चारण करके प्राणों का त्याग करता है, वह कोटि जन्मों के पापों से छूटकर मुक्ति को प्राप्त करता है । शिव शब्द कल्याणवाची है और ‘कल्याण’ शब्द मुक्तिवाचक है, वह मुक्ति भगवन् शंकर से ही प्राप्त होती है, इसलिए वे शिव कहलाते है । धन तथा बान्धवो के नाश हो जानेके कारण शोकसागर मे मग्न हुआ मनुष्य ‘शिव’ शब्द का उच्चारण करके सब प्रकार के कल्याणको प्राप्त करता है । शि का अर्थ है पापोंका नाश करनेवाला और व कहते है मुक्ति देनेवाला। भगवान् शंकर मे ये दोनों गुण है इसीलिये वे शिव कहलाते है । शिव यह मङ्गलमय नाम जिसकी वाणी मे रहता है, उसके करोड़ जन्मों के पाप नष्ट हो जाते है । शि का अर्थ है मङ्गल और व कहते है दाता को, इसलिये जो मङ्गलदाता है वही शिव है । भगवान् शिव विश्वभर के मनुष्योंका सदा ‘शं’ कल्याण करते है और ‘कल्याण’ मोक्ष को कहते है । इसीसे वे शंकर कहलाते है । ब्रह्मादि देवता तथा वेद का उपदेश करनेवाले जो कोई भी संसार मे महान कहलाते हैं उन सब के देव अर्थात् उपास्य होने...

नाम जप महिमा

श्री रामचरितमानस के अनुसार नामजपकी महिमा... कलियुगमें जितने भी साधनामार्ग है उसमें सबसे सहज मार्ग है भक्तियोग, और भक्तियोग अंतर्गत नामसंकीर्तनयोग अनुसार साधना करना इस युगकी सर्वश्रेष्ट साधनामार्ग है। संत तुलसीदासने श्री रामचरितमानसमें नामके महिमाका गुणगान किया है।  संत जिस देवी या देवताके स्वरूपकी आराधना कर आध्यात्मिक प्रगति कर आत्मज्ञानी बनते हैं उसी आराध्यके नामकी गुणगान कर उनके प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हैं। अध्यात्मशास्त्र अनुसार हमारे सूक्ष्म पिंडमें जिस सूक्ष्म तत्त्वकी कमी होती है, जब हम उस तत्त्वकी पूर्ति हेतु उस आराध्यके नामका जप करते हैं तो हमारी आध्यात्मिक प्रगति करते हैं द्रुत गतिसे होती है | जब तक हमने गुरुमंत्र नहीं मिला हो हमें आप कुलदेवता का जप करना चाहिए और यदि कुलदेवताका नाम नहीं पता हो तो या तो ‘श्री कुलदेवतायै नमः’ का जप करना चाहिए या अपने इष्टदेवताका जप करना चाहिए।  यदि घरमें पितृ दोष हो तो एक घंटे ‘श्री गुरुदेव दत्त’ का जप करना चाहिए और शेष समय अपने कुलदेवताका या इष्टदेवताका मंत्र जपना चाहिए। ५० % से अधिक आध्यात्मिक स्तरके साधक उच्च कोटिक...