सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

एक ऋषि के वरदान ने की थी द्रौपदी की चीरहरण से रक्षा

एक ऋषि के वरदान ने की थी
 द्रौपदी की चीरहरण से रक्षा – शिवपुराण

महाभारत में एक प्रसंग आता है जब कौरव द्रौपदी का चीर हरण करते हैं| हम सभी जानते हैं कि उस समय श्री कृष्ण ने द्रोपदी को भरी सभा में बेइज्जत होने से बचाया था| परन्तु शिवपुराण के अनुसार दुर्वासा ऋषि के वरदान के कारण ही श्री कृष्ण ने द्रोपदी की रक्षा की| आइए जानते हैं दुर्वासा ऋषि ने द्रोपदी को ऐसा कौन – सा वरदान दिया था जिस कारण द्रोपदी की लाज बच पायी|

जब कौरवो और पांडवों के बीच हुए चौसर के खेल में  युधिष्ठिर अपनी पत्नी द्रौपदी को हार गए तब द्रौपदी का अपमान करने के लिए दुर्योधन ने द्रोपदी को कौरवों की सभा में आने के लिए बुलावा भेजा| जब द्रोपदी ने आने से मना कर दिया तब उन्हें बालों से खींच कर भरी सभा में लाया गया| द्रोपदी को सभा में लाने के बाद दुर्योधन के कहने पर दुःशासन द्वारा द्रौपदी का चीरहरण करके का प्रयास किया गया| परन्तु उस समय द्रोपदी ने श्री कृष्ण को याद किया तो श्री कृष्ण ने द्रोपदी के वस्त्र को बढ़ा कर द्रोपदी की रक्षा की|

यहां चाहे श्री कृष्ण ने द्रोपदी को लज्जित होने से बचाया| परन्तु श्री कृष्ण द्रोपदी को मिले एक वरदान के कारण ही यह सब कर पाए| द्रोपदी को ऋषि दुर्वासा ने वरदान दिया था कि द्रौपदी को संकट के समय अन्नत (कभी खत्म न होने वाले) वस्त्र प्राप्त होगा|

इस वरदान के पीछे एक कथा जुड़ी हुई है जिसका वर्णन शिवपुराण में किया गया है| इसके अनुसार भगवान शिव के अवतार ऋषि दुर्वासा एक बार स्नान करने के लिए नदी के तट पर गए थे| उस नदी का बहाव बहुत तेज था| जिस कारण ऋषि दुर्वासा के कपड़े नदी में बह गए| उसी नदी में कुछ दुरी पर द्रोपदी भी स्नान कर रही थी| ऋषि दुर्वासा ने द्रोपदी से सहयता मांगी तो द्रौपदी ने उनकी मदद करने के लिए अपने वस्त्र में से एक टुकड़ा फाड़कर ऋषि को दे दिया| इस बात से ऋषि दुर्वासा बहुत प्रसन्न हुए और उन्होंने द्रोपदी को संकट के समय उनके वस्त्र अन्नत हो जाने और उनकी रक्षा का वरदान दिया| इसी वरदान के कारण दुःशासन द्वारा द्रौपदी की साड़ी खींचने पर वह बढ़ती ही गई और द्रोपदी के सम्मान की रक्षा हुई| जिसमें श्री कृष्ण ने सहायता की थी|

ऋषि दुर्वासा भगवान शिव के अवतार हैं| यह ब्रह्म देव के मानस पुत्र अत्रि और उनकी पत्नी अनुसुइया के पुत्र के रूप में जन्में थे| अत्रि और उनकी पत्नी अनुसुइया ने भगवान ब्रह्मा, विष्णु और शिव तीनों की कठोर तपस्या की| इनकी तपस्या से प्रसन्न होकर तीनों देव प्रकट हुए और उनसे मनचाहा वरदान मांगने को कहा| अत्रि और अनुसूया ने वरदान में तीनों देवों को अपने पुत्रों के रूप में जन्म लेने की इच्छा व्यक्त की|

इसी वरदान के फलस्वरूप भगवान ब्रह्मा के अंश से चंद्रमा, विष्णु का अंश से दत्तात्रेय और शिव के अंश से दुर्वासा उत्पन्न् हुए| ऋषि दुर्वासा भगवान शिव के रुद्र रूप से उत्पन्न हुए थे, इसलिए वे अधिक क्रोधी स्वभाव के थे|

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शिव नाम महिमा

भगवान् श्रीकृष्ण कहते है ‘महादेव महादेव’ कहनेवाले के पीछे पीछे मै नामश्रवण के लोभ से अत्यन्त डरता हुआ जाता हूं। जो शिव शब्द का उच्चारण करके प्राणों का त्याग करता है, वह कोटि जन्मों के पापों से छूटकर मुक्ति को प्राप्त करता है । शिव शब्द कल्याणवाची है और ‘कल्याण’ शब्द मुक्तिवाचक है, वह मुक्ति भगवन् शंकर से ही प्राप्त होती है, इसलिए वे शिव कहलाते है । धन तथा बान्धवो के नाश हो जानेके कारण शोकसागर मे मग्न हुआ मनुष्य ‘शिव’ शब्द का उच्चारण करके सब प्रकार के कल्याणको प्राप्त करता है । शि का अर्थ है पापोंका नाश करनेवाला और व कहते है मुक्ति देनेवाला। भगवान् शंकर मे ये दोनों गुण है इसीलिये वे शिव कहलाते है । शिव यह मङ्गलमय नाम जिसकी वाणी मे रहता है, उसके करोड़ जन्मों के पाप नष्ट हो जाते है । शि का अर्थ है मङ्गल और व कहते है दाता को, इसलिये जो मङ्गलदाता है वही शिव है । भगवान् शिव विश्वभर के मनुष्योंका सदा ‘शं’ कल्याण करते है और ‘कल्याण’ मोक्ष को कहते है । इसीसे वे शंकर कहलाते है । ब्रह्मादि देवता तथा वेद का उपदेश करनेवाले जो कोई भी संसार मे महान कहलाते हैं उन सब के देव अर्थात् उपास्य होने...

पिशाच भाष्य

पिशाच भाष्य  पिशाच के द्वारा लिखे गए भाष्य को पिशाच भाष्य कहते है , अब यह पिशाच है कौन ? तो यह पिशाच है हनुमानजी तो हनुमानजी कैसे हो गये पिशाच ? जबकि भुत पिशाच निकट नहीं आवे ...तो भीमसेन को जो वरदान दिया था हनुमानजी ने महाभारत के अनुसार और भगवान् राम ही कृष्ण बनकर आए थे तो अर्जुन के ध्वज पर हनुमानजी का चित्र था वहाँ से किलकारी भी मारते थे हनुमानजी कपि ध्वज कहा गया है या नहीं और भगवान् वहां सारथि का काम कर रहे थे तब गीता भगवान् ने सुना दी तो हनुमानजी ने कहा महाराज आपकी कृपा से मैंने भी गीता सुन ली भगवान् ने कहा कहाँ पर बैठकर सुनी तो कहा ऊपर ध्वज पर बैठकर तो वक्ता नीचे श्रोता ऊपर कहा - जा पिशाच हो जा हनुमानजी ने कहा लोग तो मेरा नाम लेकर भुत पिशाच को भगाते है आपने मुझे ही पिशाच होने का शाप दे दिया भगवान् ने कहा - तूने भूल की ऊपर बैठकर गीता सुनी अब इस पर जब तू भाष्य लिखेगा तो पिशाच योनी से मुक्त हो जाएगा तो हमलोगों की परंपरा में जो आठ टिकाए है संस्कृत में उनमे एक पिशाच भाष्य भी है !

श्रीशिव महिम्न: स्तोत्रम्

              __श्रीशिव महिम्न: स्तोत्रम्__ शिव महिम्न: स्तोत्रम शिव भक्तों का एक प्रिय मंत्र है| ४३ क्षन्दो के इस स्तोत्र में शिव के दिव्य स्वरूप एवं उनकी सादगी का वर्णन है| स्तोत्र का सृजन एक अनोखे असाधारण परिपेक्ष में किया गया था तथा शिव को प्रसन्न कर के उनसे क्षमा प्राप्ति की गई थी | कथा कुछ इस प्रकार के है … एक समय में चित्ररथ नाम का राजा था| वो परं शिव भक्त था| उसने एक अद्भुत सुंदर बागा का निर्माण करवाया| जिसमे विभिन्न प्रकार के पुष्प लगे थे| प्रत्येक दिन राजा उन पुष्पों से शिव जी की पूजा करते थे | फिर एक दिन … पुष्पदंत नामक के गन्धर्व उस राजा के उद्यान की तरफ से जा रहा था| उद्यान की सुंदरता ने उसे आकृष्ट कर लिया| मोहित पुष्पदंत ने बाग के पुष्पों को चुरा लिया| अगले दिन चित्ररथ को पूजा हेतु पुष्प प्राप्त नहीं हुए | पर ये तो आरम्भ मात्र था … बाग के सौंदर्य से मुग्ध पुष्पदंत प्रत्यक दिन पुष्प की चोरी करने लगा| इस रहश्य को सुलझाने के राजा के प्रत्येक प्रयास विफल रहे| पुष्पदंत अपने दिव्या शक्तियों के कारण अदृश्य बना रहा | और फिर … राजा च...