सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

शास्त्र के अनुसार हाथ के नाखूनों से भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन के बारे मे एक जानकारी??

 शास्त्र के अनुसार हाथ के नाखूनों से भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन के बारे मे एक जानकारी?? 



"ताम्रस्निग्धोच्छिखोत्तुंग पर्वार्धोर्त्था नखा: शुभा: !

 श्वेतैर्यैतित्वमस्थानै र्नखै: पीतै: सरोगता !!"


अर्थात -  यदि नख(नाखून) कुछ चिकनाई और ललाई लिये हुए हों, अंगुली के अग्रभाग से कुछ आगे बढ़े हुए, अंगुली के पर्व की लम्बाई से आधे, कुछ ऊँचे नाखून हों, तो शुभ लक्षण है ! 


"कूर्मोन्नतेंगुष्ठनखे नर: स्याद् भाग्यवर्जिता: !"


अर्थात: यदि अंगूठे का नाखून कछुए की पीठ की तरह उन्नत हो - ऊपर उठा हुआ हो, तो मनुष्य भाग्यहीन होता है !


स्त्री के नाखूनो के संदर्भ में 'भविष्य पुराण' में वर्णित है -


"बन्धु जीवारूणैस्तुंगैर्नखैरैश्वर्य माप्नुयात् !

 खरैर्वक्त्रैर्विवर्णाभै: श्वेत पीतैरनीशताम् !!"


अर्थात: यदि नख बन्धूक पुष्प की तरह लाल, कुछ ऊँचाई लिए हुए हों, तो ऐसी स्त्री ऐश्वर्यशालिनी होती है ! 


'गर्ग संहिता' के अनुसार नाखून लाल, चमकीले, चिकने तथा उठे हुए हों, तो व्यक्ति सौभाग्यशाली होता है !


'गरूड़ पुराण' के अनुसार नाखूनो का रंग पीला हो, तो व्यक्ति को संतान का सुख नहीं प्राप्त होता है ! 


नाखूनो पर अर्धचंद्र बने हों, तो उन्नति की ओर संकेत करते हैं, ऐसा व्यक्ति भविष्य में बहुत उन्नति करता है ! अर्धचंद्र आकस्मिक धन प्राप्ति का भूी सूचक है !


छोटे नाखून वाला व्यक्ति घोर स्वार्थी तथा असभ्य होता है ! स्वार्थपूर्ति हेतु निम्न से निम्न कार्य कपने से भी नहीं झिझकता है !


पुरूष के नाखूनों पर सफेद बिंदु दु:खकारक होते हैं !


नाखूनो पर आड़ी रेखा शक्ति का ह्रास प्रकट करती है !


बड़े, चौड़े तथा अच्छे नख अच्छे स्वास्थ्य के सूचक हैं !


नाखून लम्बे कम किंतु चौड़े अधिक हों, तो व्यक्ति आलोचात्मक प्रवृति का होता है ! हर समय दूसरों की आलोचना ही करता रहता है !


नाखून लाल हों तथा चौड़े और चौकोर हों तथा बगल में गोलाई लिए हों, तो व्यक्ति निष्कपट होता है ! जो दिल में होता है, मुख पर साफ-साफ कह देता है !


नाखूने की जड़ में नीलापन हो, तो हृदय रोग सूचित करता है !


छोटे तथा पीले नाखून व्यक्ति की मक्कारी को दर्शाते हैं !


स्त्री के नखों पर सफेद बिंदु हों, तो स्त्री व्यभिचारिणी होती है ! 


स्त्री के पीले, कान्तिहीन, नीचे धंसे हुए या सुंदर रंग से युक्त न हों, तो दरिद्रता के सूचक हैं !


टेढ़े, खुरदरे, कान्तिहीन, सफेद या पीलापन लिये हुए या चकत्तेदीर नाखून हों, तो स्त्री दरिद्रा (दरिद्र) होती है

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शिव नाम महिमा

भगवान् श्रीकृष्ण कहते है ‘महादेव महादेव’ कहनेवाले के पीछे पीछे मै नामश्रवण के लोभ से अत्यन्त डरता हुआ जाता हूं। जो शिव शब्द का उच्चारण करके प्राणों का त्याग करता है, वह कोटि जन्मों के पापों से छूटकर मुक्ति को प्राप्त करता है । शिव शब्द कल्याणवाची है और ‘कल्याण’ शब्द मुक्तिवाचक है, वह मुक्ति भगवन् शंकर से ही प्राप्त होती है, इसलिए वे शिव कहलाते है । धन तथा बान्धवो के नाश हो जानेके कारण शोकसागर मे मग्न हुआ मनुष्य ‘शिव’ शब्द का उच्चारण करके सब प्रकार के कल्याणको प्राप्त करता है । शि का अर्थ है पापोंका नाश करनेवाला और व कहते है मुक्ति देनेवाला। भगवान् शंकर मे ये दोनों गुण है इसीलिये वे शिव कहलाते है । शिव यह मङ्गलमय नाम जिसकी वाणी मे रहता है, उसके करोड़ जन्मों के पाप नष्ट हो जाते है । शि का अर्थ है मङ्गल और व कहते है दाता को, इसलिये जो मङ्गलदाता है वही शिव है । भगवान् शिव विश्वभर के मनुष्योंका सदा ‘शं’ कल्याण करते है और ‘कल्याण’ मोक्ष को कहते है । इसीसे वे शंकर कहलाते है । ब्रह्मादि देवता तथा वेद का उपदेश करनेवाले जो कोई भी संसार मे महान कहलाते हैं उन सब के देव अर्थात् उपास्य होने...

पिशाच भाष्य

पिशाच भाष्य  पिशाच के द्वारा लिखे गए भाष्य को पिशाच भाष्य कहते है , अब यह पिशाच है कौन ? तो यह पिशाच है हनुमानजी तो हनुमानजी कैसे हो गये पिशाच ? जबकि भुत पिशाच निकट नहीं आवे ...तो भीमसेन को जो वरदान दिया था हनुमानजी ने महाभारत के अनुसार और भगवान् राम ही कृष्ण बनकर आए थे तो अर्जुन के ध्वज पर हनुमानजी का चित्र था वहाँ से किलकारी भी मारते थे हनुमानजी कपि ध्वज कहा गया है या नहीं और भगवान् वहां सारथि का काम कर रहे थे तब गीता भगवान् ने सुना दी तो हनुमानजी ने कहा महाराज आपकी कृपा से मैंने भी गीता सुन ली भगवान् ने कहा कहाँ पर बैठकर सुनी तो कहा ऊपर ध्वज पर बैठकर तो वक्ता नीचे श्रोता ऊपर कहा - जा पिशाच हो जा हनुमानजी ने कहा लोग तो मेरा नाम लेकर भुत पिशाच को भगाते है आपने मुझे ही पिशाच होने का शाप दे दिया भगवान् ने कहा - तूने भूल की ऊपर बैठकर गीता सुनी अब इस पर जब तू भाष्य लिखेगा तो पिशाच योनी से मुक्त हो जाएगा तो हमलोगों की परंपरा में जो आठ टिकाए है संस्कृत में उनमे एक पिशाच भाष्य भी है !

श्रीशिव महिम्न: स्तोत्रम्

              __श्रीशिव महिम्न: स्तोत्रम्__ शिव महिम्न: स्तोत्रम शिव भक्तों का एक प्रिय मंत्र है| ४३ क्षन्दो के इस स्तोत्र में शिव के दिव्य स्वरूप एवं उनकी सादगी का वर्णन है| स्तोत्र का सृजन एक अनोखे असाधारण परिपेक्ष में किया गया था तथा शिव को प्रसन्न कर के उनसे क्षमा प्राप्ति की गई थी | कथा कुछ इस प्रकार के है … एक समय में चित्ररथ नाम का राजा था| वो परं शिव भक्त था| उसने एक अद्भुत सुंदर बागा का निर्माण करवाया| जिसमे विभिन्न प्रकार के पुष्प लगे थे| प्रत्येक दिन राजा उन पुष्पों से शिव जी की पूजा करते थे | फिर एक दिन … पुष्पदंत नामक के गन्धर्व उस राजा के उद्यान की तरफ से जा रहा था| उद्यान की सुंदरता ने उसे आकृष्ट कर लिया| मोहित पुष्पदंत ने बाग के पुष्पों को चुरा लिया| अगले दिन चित्ररथ को पूजा हेतु पुष्प प्राप्त नहीं हुए | पर ये तो आरम्भ मात्र था … बाग के सौंदर्य से मुग्ध पुष्पदंत प्रत्यक दिन पुष्प की चोरी करने लगा| इस रहश्य को सुलझाने के राजा के प्रत्येक प्रयास विफल रहे| पुष्पदंत अपने दिव्या शक्तियों के कारण अदृश्य बना रहा | और फिर … राजा च...