सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

दुर्गा सप्तशती के किस पाठ को करने पर क्या मिलता है फल।


दुर्गा सप्तशती के किस पाठ को करने पर क्या मिलता है फल। 


भगवती दुर्गा की पूजा एवं जप-तप के लिए नवरात्रि के 09 दिन बेहद शुभ माने गए हैं. मान्यता है कि शक्ति की साधना के लिए अत्यधिक फलदायी माने जाने वाले इन 09 दिनों में यदि कोई साधक देवी दुर्गा सप्तशती का पाठ करता है तो उसके जीवन से जुड़ी बड़ी से बड़ी कामना शीघ्र ही पूरी होती है. दुर्गा सप्तशती को शक्ति की साधना का पुण्यफल पाने का सबसे उत्तम माध्यम माना गया है. जिसका श्रद्धा और विश्वास के साथ पाठ करने पर साधक को भगवती दुर्गा से मनचाहा वरदान प्राप्त होता है. आइए जानते हैं कि दुर्गा सप्तशती के किस पाठ को करने पर साधक को किस पुण्यफल की प्राप्ति होती है.


दुर्गा सप्तशती के पहले अध्याय का फल

हिंदू मान्यता के अनुसार दुर्गा सप्तशती के पहले अध्याय का पाठ करने पर मां भगवती की कृपा से साधक के सभी मानसिक कष्ट दूर होते हैं और वह अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करता है.


दुर्गा सप्तशती के दूसरे अध्याय का फल

भगवती की पूजा में दुर्गा सप्तशती का दूसरा पाठ करने से साधक को भूमि-भवन से जुड़े मामलों में सफलता प्राप्त होती है. भगवती की कृपा से कोर्ट-कचहरी में चल रहे मुकदमें में उसे राहत मिलती है.


दुर्गा सप्तशती के तीसरे अध्याय का फल

देवी पूजा के लिए दुर्गा सप्तशती का तीसरा पाठ करने पर साधक का जाने-अनजाने शत्रुओं से छुटकारा मिलता है. जीवन से जुड़े तमाम तरह के विवाद दूर होते हैं.


दुर्गा सप्तशती के चौथे अध्याय का फल

यदि आप अपने जीवन में ईश्वर की भक्ति की चाह है और आपके साधना मार्ग में कोई बाधा आ रही है तो उसे दूर करने के लिए आपको दुर्गा सप्तशती के चौथे अध्याय का विशेष रूप से पाठ करना चाहिए.


दुर्गा सप्तशती के पांचवें अध्याय का फल

यदि आपको लगता है कि आपके आस-पास नकारात्मक ऊर्जा का वास बना रहता है या फिर आपकी साधना कठिन तप और जप के बाद भी सफल नहीं हो पा रही है तो आपको दुर्गा सप्तशती के पाठ को जरूर करनी चाहिए. इसका पाठ करने से आपकी मनोकामना शीघ्र ही पूरी होगी.


दुर्गा सप्तशती के छठवें अध्याय का फल

यदि असफलता को लेकर आपका मन हमेशा परेशान रहता है और आपके काम में अक्सर कोई न कोई अड़ंगा आ जाता है तो ऐसी समस्याओं से मुक्ति पाने के लिए साधक को दुर्गा सप्तशती के छठवें अध्याय का पाठ करना चाहिए.


दुर्गा सप्तशती के सातवें अध्याय का फल

हिंदू मान्यता के अनुसार यदि आप बगैर दूसरों का बुरा सोचते हुए देवी दुर्गा के सातवें अध्याय का पाठ करते हैं तो आपकी बड़ी से बड़ी कामना शीघ्र ही पूरी होती है.


दुर्गा सप्तशती के आठवें अध्याय का फल

भगवती दुर्गा की साधना में दुर्गा सप्तशती के आठवें अध्याय का पाठ करने से राह भटक गया व्यक्ति शीघ्र ही सीधे रास्ते पर लौट आता है और वह स्वयं से जुड़ी भलाई की बात को समझने और मानने लगता है.


दुर्गा सप्तशती के नौवें अध्याय का फल

मान्यता कि दुर्गा सप्तशती के नौवें अध्याय का पाठ करने से व्यक्ति गुमशुदा व्यक्ति शीघ्र ही मिल जाता है.


दुर्गा सप्तशती के दसवें अध्याय का फल

धार्मिक मान्यता के अनुसार दुर्गा सप्तशती के दसवें अध्याय का पाठ को करने से बिगड़े हुए बच्चे सुधर जाते हैं और अपने से बड़ों की बात का कहना मानने लगते हैं.


दुर्गा सप्तशती के ग्यारहवें अध्याय का फल

नवरात्रि में दुर्गा सप्तशती के ग्यारहवें अध्याय का पाठ करने पर साधक को करियर-कारोबार में मनचाही सफलता प्राप्त होती है.


दुर्गा सप्तशती के बारहवें अध्याय का फल

हिंदू मान्यता के अनुसार नवरात्रि में दुर्गा सप्तशती के बारहवें अध्याय का पाठ करने पर व्यक्ति झूठे आरोपों से पाक-साफ होकर बच जाता है और उसका समाज में मान-सम्मान बढ़ सकता है.


दुर्गा सप्तशती के तेरहवें अध्याय का फल

नवरात्रि में दुर्गा सप्तशती के तेरहवें या फिर कहें अंतिम अध्याय का पाठ करने पर साधक को शक्ति की भक्ति का परम सुख प्राप्त होता है.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शिव नाम महिमा

भगवान् श्रीकृष्ण कहते है ‘महादेव महादेव’ कहनेवाले के पीछे पीछे मै नामश्रवण के लोभ से अत्यन्त डरता हुआ जाता हूं। जो शिव शब्द का उच्चारण करके प्राणों का त्याग करता है, वह कोटि जन्मों के पापों से छूटकर मुक्ति को प्राप्त करता है । शिव शब्द कल्याणवाची है और ‘कल्याण’ शब्द मुक्तिवाचक है, वह मुक्ति भगवन् शंकर से ही प्राप्त होती है, इसलिए वे शिव कहलाते है । धन तथा बान्धवो के नाश हो जानेके कारण शोकसागर मे मग्न हुआ मनुष्य ‘शिव’ शब्द का उच्चारण करके सब प्रकार के कल्याणको प्राप्त करता है । शि का अर्थ है पापोंका नाश करनेवाला और व कहते है मुक्ति देनेवाला। भगवान् शंकर मे ये दोनों गुण है इसीलिये वे शिव कहलाते है । शिव यह मङ्गलमय नाम जिसकी वाणी मे रहता है, उसके करोड़ जन्मों के पाप नष्ट हो जाते है । शि का अर्थ है मङ्गल और व कहते है दाता को, इसलिये जो मङ्गलदाता है वही शिव है । भगवान् शिव विश्वभर के मनुष्योंका सदा ‘शं’ कल्याण करते है और ‘कल्याण’ मोक्ष को कहते है । इसीसे वे शंकर कहलाते है । ब्रह्मादि देवता तथा वेद का उपदेश करनेवाले जो कोई भी संसार मे महान कहलाते हैं उन सब के देव अर्थात् उपास्य होने...

पिशाच भाष्य

पिशाच भाष्य  पिशाच के द्वारा लिखे गए भाष्य को पिशाच भाष्य कहते है , अब यह पिशाच है कौन ? तो यह पिशाच है हनुमानजी तो हनुमानजी कैसे हो गये पिशाच ? जबकि भुत पिशाच निकट नहीं आवे ...तो भीमसेन को जो वरदान दिया था हनुमानजी ने महाभारत के अनुसार और भगवान् राम ही कृष्ण बनकर आए थे तो अर्जुन के ध्वज पर हनुमानजी का चित्र था वहाँ से किलकारी भी मारते थे हनुमानजी कपि ध्वज कहा गया है या नहीं और भगवान् वहां सारथि का काम कर रहे थे तब गीता भगवान् ने सुना दी तो हनुमानजी ने कहा महाराज आपकी कृपा से मैंने भी गीता सुन ली भगवान् ने कहा कहाँ पर बैठकर सुनी तो कहा ऊपर ध्वज पर बैठकर तो वक्ता नीचे श्रोता ऊपर कहा - जा पिशाच हो जा हनुमानजी ने कहा लोग तो मेरा नाम लेकर भुत पिशाच को भगाते है आपने मुझे ही पिशाच होने का शाप दे दिया भगवान् ने कहा - तूने भूल की ऊपर बैठकर गीता सुनी अब इस पर जब तू भाष्य लिखेगा तो पिशाच योनी से मुक्त हो जाएगा तो हमलोगों की परंपरा में जो आठ टिकाए है संस्कृत में उनमे एक पिशाच भाष्य भी है !

श्रीशिव महिम्न: स्तोत्रम्

              __श्रीशिव महिम्न: स्तोत्रम्__ शिव महिम्न: स्तोत्रम शिव भक्तों का एक प्रिय मंत्र है| ४३ क्षन्दो के इस स्तोत्र में शिव के दिव्य स्वरूप एवं उनकी सादगी का वर्णन है| स्तोत्र का सृजन एक अनोखे असाधारण परिपेक्ष में किया गया था तथा शिव को प्रसन्न कर के उनसे क्षमा प्राप्ति की गई थी | कथा कुछ इस प्रकार के है … एक समय में चित्ररथ नाम का राजा था| वो परं शिव भक्त था| उसने एक अद्भुत सुंदर बागा का निर्माण करवाया| जिसमे विभिन्न प्रकार के पुष्प लगे थे| प्रत्येक दिन राजा उन पुष्पों से शिव जी की पूजा करते थे | फिर एक दिन … पुष्पदंत नामक के गन्धर्व उस राजा के उद्यान की तरफ से जा रहा था| उद्यान की सुंदरता ने उसे आकृष्ट कर लिया| मोहित पुष्पदंत ने बाग के पुष्पों को चुरा लिया| अगले दिन चित्ररथ को पूजा हेतु पुष्प प्राप्त नहीं हुए | पर ये तो आरम्भ मात्र था … बाग के सौंदर्य से मुग्ध पुष्पदंत प्रत्यक दिन पुष्प की चोरी करने लगा| इस रहश्य को सुलझाने के राजा के प्रत्येक प्रयास विफल रहे| पुष्पदंत अपने दिव्या शक्तियों के कारण अदृश्य बना रहा | और फिर … राजा च...