सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जानिए क्यों, भगवान शकंर ने अपने भक्त को दिया श्रीकृष्ण को मारने का वर

जानिए क्यों, भगवान शकंर ने अपने भक्त को दिया श्रीकृष्ण को मारने का वर
हिंदू धर्म के अनुसार काशी को पौराणिक नगरी माना जाता है। यह विश्व के सबसे पुरानी नगरों में से एक मानी जाता है। यह नगरी विश्वभर में अपनी प्राचीनता के कारण अति प्रसिद्ध है। जगत्प्रसिद्ध यह प्राचीन नगरी गंगा के उत्तर तट पर उत्तर प्रदेश के दक्षिण-पूर्वी कोने में वरुणा और असी नदियों के गंगासंगमों के बीचो बीच बसी हुई है। इस कारण ही हिंदू धर्म के लोगों के लिए यह नगरी आस्था का सबसे बड़ा व आकर्षक केंद्र है।
पुराणों अनुसार इस नगरी को स्वयं भगवान शंकर ने बनाया था, इस बारे में तो ज्यादातार लोगों ने सुना ही होगा। परंतु एक समय में श्रीकृष्ण ने अपने सुदर्शन चक्र से, जो उन्हें भगवान शंकर से ही वरदान के रूप में प्राप्त हुआ था। उस से सारी काशी नगरी को जलाकर राख कर दिया था। तो आईए आज हम आपको बताते है कि इसके पीछे द्वापर युग की एक प्रचलित पौराणिक कथा-
पौराण‍िक कथाओं के अनुसार द्वापर युग में मगध पर राजा जरासंध का राज था। उसके आतंक के कारण उसकी समस्त प्रजा उससे डरा करती थी। राजा जरासंध की क्रूरता और असंख्य सेना कि वजह से आस-पास के सभी राजा-महाराजा भी खौफ में रहा करते थे। मगध के इस क्रूर राजा की दो बेटियां थीं। जिनका नाम अस्ति और प्रस्ति था। इन दोनों में से एक की शादी मथुरा के दुष्ट राजा से हुई थी और दूसरी की श्रीकृष्ण के मामा कंस से।
हम में से बहुत लोग यह जानते हैं कि राजा कंस को ये श्राप था कि उसकी बहन देवकी की आठवीं संतान ही उसक मृत्यु का कारण बनेगी। इस वजह से ही राजा कंस ने बहन देवकी और उसके पति को बंदी बनाकर रख लिया था। लेकिन तमाम कोशिशों के बाद भी वो देवकी की आठवीं संतान को जीवित रहने से नहीं रोक पाया। अपनी संतान को कंस से बचाने के लिए वासुदेव व देवकी न निर्णय करके अपना बच्चा यशोदा के घर में छोड़ दिया। माता यशोदा ने
वासुदेव व देवकी न निर्णय करके अपना बच्चा यशोदा के घर में छोड़ दिया। माता यशोदा ने ही श्री कृष्ण का पालन पोषण किया।
जब श्रीकृष्ण ने अपने मामा कंस का वध कर दिया तो इस बात की खबर मगध के राजा जरासंध तक जा पहंची। क्रोध में आकर उन्होंने श्री कृष्ण को मारने की योजना तक बना ली, लेकिन वो सफल न हो पाए। इसलिए जरासंध ने काशी के राजा के साथ मिलकर फिर से कृष्ण को मारने की योजना बनाई और कई बार मथुरा पर आक्रमण किया। इन आक्रमणों में मथुरा और भगवान कृष्ण को कुछ नहीं हुआ लेकिन काशी नरेश की मृत्यु हो गई।
अपने पिता की मृत्‍यु का बदला लेने के लिए काशी नरेश के पुत्र ने काशी के रचय‍िता भगवान शंकर की कठोर तपस्या की और भगवान को प्रसन्न करके उनसे श्रीकृष्ण का वध करने का वरदान पाया। वर में काशी नरेश पुत्र को एक कृत्या बनाकर दी और कहा कि इसे जहां मारोगे वह स्थान नष्ट हो जाएगा, लेकिन शंकर जी ने एक बात और कही कि यह कृत्या किसी ब्राह्मण भक्त पर मत फेंकना। ऐसा करने से इसका प्रभाव निष्फल हो जाएगा।
काशी नरेश पुत्र ने श्रीकृष्‍ण पर द्वारका में यह कृत्या फेंका. लेकिन वह ये भूल गए कि श्रीकृष्‍ण खुद एक ब्राह्मण भक्‍त हैं. इसी वजह से यह कृत्या द्वारका से वापस होकर काशी गिरने के लिए लौट गई। इसे रोकने के लिए श्रीकृष्ण ने अपना सुदर्शन चक्र कृत्या के पीछे छोड़ दिया। काशी तक सुदर्शन चक्र ने कृत्या का पीछा किया और काशी पहुंचते ही उसे भस्म कर दिया। लेकिन सुदर्शन चक्र का वार अभी शांत नहीं हुआ इससे काशी नरेश के पुत्र के साथ-साथ पूरा काशी राख हो गई।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शिव नाम महिमा

भगवान् श्रीकृष्ण कहते है ‘महादेव महादेव’ कहनेवाले के पीछे पीछे मै नामश्रवण के लोभ से अत्यन्त डरता हुआ जाता हूं। जो शिव शब्द का उच्चारण करके प्राणों का त्याग करता है, वह कोटि जन्मों के पापों से छूटकर मुक्ति को प्राप्त करता है । शिव शब्द कल्याणवाची है और ‘कल्याण’ शब्द मुक्तिवाचक है, वह मुक्ति भगवन् शंकर से ही प्राप्त होती है, इसलिए वे शिव कहलाते है । धन तथा बान्धवो के नाश हो जानेके कारण शोकसागर मे मग्न हुआ मनुष्य ‘शिव’ शब्द का उच्चारण करके सब प्रकार के कल्याणको प्राप्त करता है । शि का अर्थ है पापोंका नाश करनेवाला और व कहते है मुक्ति देनेवाला। भगवान् शंकर मे ये दोनों गुण है इसीलिये वे शिव कहलाते है । शिव यह मङ्गलमय नाम जिसकी वाणी मे रहता है, उसके करोड़ जन्मों के पाप नष्ट हो जाते है । शि का अर्थ है मङ्गल और व कहते है दाता को, इसलिये जो मङ्गलदाता है वही शिव है । भगवान् शिव विश्वभर के मनुष्योंका सदा ‘शं’ कल्याण करते है और ‘कल्याण’ मोक्ष को कहते है । इसीसे वे शंकर कहलाते है । ब्रह्मादि देवता तथा वेद का उपदेश करनेवाले जो कोई भी संसार मे महान कहलाते हैं उन सब के देव अर्थात् उपास्य होने...

पिशाच भाष्य

पिशाच भाष्य  पिशाच के द्वारा लिखे गए भाष्य को पिशाच भाष्य कहते है , अब यह पिशाच है कौन ? तो यह पिशाच है हनुमानजी तो हनुमानजी कैसे हो गये पिशाच ? जबकि भुत पिशाच निकट नहीं आवे ...तो भीमसेन को जो वरदान दिया था हनुमानजी ने महाभारत के अनुसार और भगवान् राम ही कृष्ण बनकर आए थे तो अर्जुन के ध्वज पर हनुमानजी का चित्र था वहाँ से किलकारी भी मारते थे हनुमानजी कपि ध्वज कहा गया है या नहीं और भगवान् वहां सारथि का काम कर रहे थे तब गीता भगवान् ने सुना दी तो हनुमानजी ने कहा महाराज आपकी कृपा से मैंने भी गीता सुन ली भगवान् ने कहा कहाँ पर बैठकर सुनी तो कहा ऊपर ध्वज पर बैठकर तो वक्ता नीचे श्रोता ऊपर कहा - जा पिशाच हो जा हनुमानजी ने कहा लोग तो मेरा नाम लेकर भुत पिशाच को भगाते है आपने मुझे ही पिशाच होने का शाप दे दिया भगवान् ने कहा - तूने भूल की ऊपर बैठकर गीता सुनी अब इस पर जब तू भाष्य लिखेगा तो पिशाच योनी से मुक्त हो जाएगा तो हमलोगों की परंपरा में जो आठ टिकाए है संस्कृत में उनमे एक पिशाच भाष्य भी है !

श्रीशिव महिम्न: स्तोत्रम्

              __श्रीशिव महिम्न: स्तोत्रम्__ शिव महिम्न: स्तोत्रम शिव भक्तों का एक प्रिय मंत्र है| ४३ क्षन्दो के इस स्तोत्र में शिव के दिव्य स्वरूप एवं उनकी सादगी का वर्णन है| स्तोत्र का सृजन एक अनोखे असाधारण परिपेक्ष में किया गया था तथा शिव को प्रसन्न कर के उनसे क्षमा प्राप्ति की गई थी | कथा कुछ इस प्रकार के है … एक समय में चित्ररथ नाम का राजा था| वो परं शिव भक्त था| उसने एक अद्भुत सुंदर बागा का निर्माण करवाया| जिसमे विभिन्न प्रकार के पुष्प लगे थे| प्रत्येक दिन राजा उन पुष्पों से शिव जी की पूजा करते थे | फिर एक दिन … पुष्पदंत नामक के गन्धर्व उस राजा के उद्यान की तरफ से जा रहा था| उद्यान की सुंदरता ने उसे आकृष्ट कर लिया| मोहित पुष्पदंत ने बाग के पुष्पों को चुरा लिया| अगले दिन चित्ररथ को पूजा हेतु पुष्प प्राप्त नहीं हुए | पर ये तो आरम्भ मात्र था … बाग के सौंदर्य से मुग्ध पुष्पदंत प्रत्यक दिन पुष्प की चोरी करने लगा| इस रहश्य को सुलझाने के राजा के प्रत्येक प्रयास विफल रहे| पुष्पदंत अपने दिव्या शक्तियों के कारण अदृश्य बना रहा | और फिर … राजा च...