सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

योगिनी एकादशी

🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
🌹#योगिनी_एकादशी🌹
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
🌹अलकापुरी नगर के राजा कुबेर भगवान शिव के अन्यय भक्त हैे। राजा कुबेर का एक हेममाली नाम का एक यक्ष सेवक था, जो नित्य प्रतिदिन राजा के पूजा के लिए फूल लाया करता था। उस यक्ष हेममाली की पत्नी अत्यधिक रूपवान थी, एक दिन वह यक्ष मानसरोवर से पूजा हेतु फूल लेकर आया, किन्तु कामासक्त होने के कारण वह फूल को वही रख अपनी पत्नी के साथ समय व्यतीत करने लगा। इधर राजा हेममाली का इंतजार करते हुए दोपहर हो गया।
🌹हेममाली के नहीं आने से राजा क्रोधित हो गये, और अपने अन्य सेवको को आदेश दिया, तुम जाकर पता लगाओं की हेममाली अभी तक फूल लेकर क्यों नहीं आया है। राजा का आदेश मान सेवक हेममाली के घर पहुचे। उन्होंने देखा हेममाली अपनी स्त्री के साथ है, सेवक वापस आकर यह संदेश राजा को दी। राजा कुबेर ने हेममाली को बुलाने की आज्ञा दी। राजा का संदेश मिलते ही वह यक्ष हेममाली डर से कापते हुए, राजा के दरबार पहुचा।
🌹राजा ने हेममाली से कहाॅ - अरे अधर्मी, तेरे कारण मेरे पूज्य देव भगवान शिव जी का अपमान हुआ है। मैं तुम्हें श्राप देता हॅू, कि तू स्त्री के वियोग में तड़प-तड़प कर मृत्युलोक में जाकर भी कोढ़ी का जीवन व्यतीत करेगा।
🌹राजा कुबेर के श्राप से वह यक्ष तत्क्षण ही स्वर्ग से गिर पृथ्वी पर आ गिरता है, और उसे कोढ़ हो जाता है। पृथ्वी पर आने के कारण उसका पत्नी से वियोग हो जाता है। स्वर्ग से पृथ्वी पर आने के कारण उसे अनेक प्रकार के कष्ट सहने पड़ते है, इस प्रकार वह यक्ष अनेक कष्टों को भोग अपने कुकर्मो को याद करते हुए हिमालय की तरफ चल पड़ता है। हिमालय की ओर चलते-चलते वह मार्कण्डेय ऋषि के आश्रम में आ पहुचता है। वह यक्ष हेममाली ऋषि को देख प्रणाम कर उनके चरणों में गिर जाता है।
🌹हेममाली को देख ऋषि मार्कडेण्य कहते है - तूने कौन से निकृष्ट कर्म किये है, जिसके कारण तुम्हें कोढ़ जैसे भयानक रोग का कष्ट भोगना पड़ रहा है।
🌹ऋषि मार्कण्डेय के वचन सुन हेममाली कहता है - हे ऋषिवर मै राजा कुबेर का यक्ष सेवक था। मेरा नाम हेममाली है, मै प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा हेतु राजा कुबेर के लिए मानसरोवर से पुष्प लाया करता था। परन्तु एक दिन मुझे अपनी पत्नी के साथ कामासक्त सुख में फसने के कारण मुझे समय का बोध नहीं रहा, और मैं दोपहर तक राजा के पूजा के लिए पुष्प नहीं पहुचा सका। इसलिए राजा ने मुझे स्त्री वियोग और मृत्युलोक में कोढ़ी होने का श्राप दिया। इसी कारण में इस पृथ्वी लोक पर इस भयंकर कोष्ट का भोग कर रहा हूॅ, हे ऋषिवर कृपा कर आप मुझे इस भयानक रोग मुक्ति हेतु कोई उपाय बताये जिससे मेरी मुक्ति हो।
🌹ऋषि मार्कण्डेय उस हेममाली की बात सुन कहते है - मैं तुम्हारे उद्धार हेतु एक व्रत बताता हूॅ। आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की योगिनी एकादशी का व्रत करने से तुम्हारे सारे पाप समाप्त हो जायेंगे।
🌹ऋषि मार्कण्डेय द्वारा बताए एकादशी का हेममाली ने विधिपूर्वक व्रत किया। व्रत के प्रभाव से उसके सारे पाप समाप्त हो गये और वह अपने पहले के स्वरूप को पुन प्राप्त कर अपनी स्त्री के साथ सुखपूर्वक जीवन यापन करने लगा।
🌹योगिनी एकादशी की कथा का फल अट्टीसी सहस्त्र ब्राम्हणों को भोजन कराने के बराबर है। इसके करने से सभी पाप समाप्त हो जाते है। परन्तु मनुष्यों को भी पूजा आदि धर्म के कार्य करने के समय मन में संयम सदैव रख केवल भगवान की सेवा में तत्पर होना चाहिए।
🌹🌹 !!जय श्री हरि!!🌹🌹
🌹🌹महादेव 💓🌿👣हर हर 👣🌿💓महादेव 🌹🌹

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शिव नाम महिमा

भगवान् श्रीकृष्ण कहते है ‘महादेव महादेव’ कहनेवाले के पीछे पीछे मै नामश्रवण के लोभ से अत्यन्त डरता हुआ जाता हूं। जो शिव शब्द का उच्चारण करके प्राणों का त्याग करता है, वह कोटि जन्मों के पापों से छूटकर मुक्ति को प्राप्त करता है । शिव शब्द कल्याणवाची है और ‘कल्याण’ शब्द मुक्तिवाचक है, वह मुक्ति भगवन् शंकर से ही प्राप्त होती है, इसलिए वे शिव कहलाते है । धन तथा बान्धवो के नाश हो जानेके कारण शोकसागर मे मग्न हुआ मनुष्य ‘शिव’ शब्द का उच्चारण करके सब प्रकार के कल्याणको प्राप्त करता है । शि का अर्थ है पापोंका नाश करनेवाला और व कहते है मुक्ति देनेवाला। भगवान् शंकर मे ये दोनों गुण है इसीलिये वे शिव कहलाते है । शिव यह मङ्गलमय नाम जिसकी वाणी मे रहता है, उसके करोड़ जन्मों के पाप नष्ट हो जाते है । शि का अर्थ है मङ्गल और व कहते है दाता को, इसलिये जो मङ्गलदाता है वही शिव है । भगवान् शिव विश्वभर के मनुष्योंका सदा ‘शं’ कल्याण करते है और ‘कल्याण’ मोक्ष को कहते है । इसीसे वे शंकर कहलाते है । ब्रह्मादि देवता तथा वेद का उपदेश करनेवाले जो कोई भी संसार मे महान कहलाते हैं उन सब के देव अर्थात् उपास्य होने...

पिशाच भाष्य

पिशाच भाष्य  पिशाच के द्वारा लिखे गए भाष्य को पिशाच भाष्य कहते है , अब यह पिशाच है कौन ? तो यह पिशाच है हनुमानजी तो हनुमानजी कैसे हो गये पिशाच ? जबकि भुत पिशाच निकट नहीं आवे ...तो भीमसेन को जो वरदान दिया था हनुमानजी ने महाभारत के अनुसार और भगवान् राम ही कृष्ण बनकर आए थे तो अर्जुन के ध्वज पर हनुमानजी का चित्र था वहाँ से किलकारी भी मारते थे हनुमानजी कपि ध्वज कहा गया है या नहीं और भगवान् वहां सारथि का काम कर रहे थे तब गीता भगवान् ने सुना दी तो हनुमानजी ने कहा महाराज आपकी कृपा से मैंने भी गीता सुन ली भगवान् ने कहा कहाँ पर बैठकर सुनी तो कहा ऊपर ध्वज पर बैठकर तो वक्ता नीचे श्रोता ऊपर कहा - जा पिशाच हो जा हनुमानजी ने कहा लोग तो मेरा नाम लेकर भुत पिशाच को भगाते है आपने मुझे ही पिशाच होने का शाप दे दिया भगवान् ने कहा - तूने भूल की ऊपर बैठकर गीता सुनी अब इस पर जब तू भाष्य लिखेगा तो पिशाच योनी से मुक्त हो जाएगा तो हमलोगों की परंपरा में जो आठ टिकाए है संस्कृत में उनमे एक पिशाच भाष्य भी है !

श्रीशिव महिम्न: स्तोत्रम्

              __श्रीशिव महिम्न: स्तोत्रम्__ शिव महिम्न: स्तोत्रम शिव भक्तों का एक प्रिय मंत्र है| ४३ क्षन्दो के इस स्तोत्र में शिव के दिव्य स्वरूप एवं उनकी सादगी का वर्णन है| स्तोत्र का सृजन एक अनोखे असाधारण परिपेक्ष में किया गया था तथा शिव को प्रसन्न कर के उनसे क्षमा प्राप्ति की गई थी | कथा कुछ इस प्रकार के है … एक समय में चित्ररथ नाम का राजा था| वो परं शिव भक्त था| उसने एक अद्भुत सुंदर बागा का निर्माण करवाया| जिसमे विभिन्न प्रकार के पुष्प लगे थे| प्रत्येक दिन राजा उन पुष्पों से शिव जी की पूजा करते थे | फिर एक दिन … पुष्पदंत नामक के गन्धर्व उस राजा के उद्यान की तरफ से जा रहा था| उद्यान की सुंदरता ने उसे आकृष्ट कर लिया| मोहित पुष्पदंत ने बाग के पुष्पों को चुरा लिया| अगले दिन चित्ररथ को पूजा हेतु पुष्प प्राप्त नहीं हुए | पर ये तो आरम्भ मात्र था … बाग के सौंदर्य से मुग्ध पुष्पदंत प्रत्यक दिन पुष्प की चोरी करने लगा| इस रहश्य को सुलझाने के राजा के प्रत्येक प्रयास विफल रहे| पुष्पदंत अपने दिव्या शक्तियों के कारण अदृश्य बना रहा | और फिर … राजा च...