सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

चतुर्दश विद्या

💐।।चतुर्दश विद्या।।💐
संस्कृत वाङ्गमय में चतुर्दश(चौदह)विद्याओं का उल्लेख अनेक स्थलों पर मिलता है।महामुनि वरतन्तु ने अपने शिष्य कौत्स को चतुर्दश विद्याओं को पढ़ाया था।कौत्स के बार बार कहने पर नाराज गुरु ने शिष्य कौत्स से एक एक विद्या के लिए एक एक करोड़ स्वर्णमुद्रा मांग ली--
कोटिश्चतस्र:दश चाहरेति।
      ये चौदह विद्यायें निम्नवत् हैं--
    अंगानि चतुरो वेदा मीमांसा न्यायविस्तर:।
     पुराणं   धर्मशास्त्रं  च  विद्या ह्येताश्चतुर्दश।।
चार वेद(ऋग, यजु:,साम,अथर्व),छःवेदांग(व्याकरण,
ज्योतिष, निरुक्त, कल्प,शिक्षा,छन्द)मीमांसा,न्याय,पुराण
और धर्मशास्त्र।
इन चौदह विद्याओं में व्याकरण भी आठ प्रकार का होता है--ब्राह्म, ऐन्द्र,याम्य,रौद्र,वायव्य,वारुण,सावित्र,वैष्णव।
ज्योतिष भी फलित,गणित,संहिता भेद से तीन प्रकार का होता है।मीमांसा पूर्व और उत्तर भेद से दो प्रकार की होती है।धर्मशास्त्र के रूपमें स्मृतियाँ सुप्रसिद्ध हैं।पुराण अट्ठारह
हैं।चतुर्दशविद्याओं की ख्याति प्राचीनकाल से चलीआरही है।
।।  अष्टादश विद्या ।।
चतुर्दश विद्या में चार उपवेद मिलाने से अष्टादश विद्यायें होती हैं।ये हैं- आयुर्वेद, धनुर्वेद,गन्धर्ववेद और अर्थशास्त्र।
जिस दिन से अष्टादशविद्याओं को लोग जानने लगेंगे उस दिन से भारत का सौभाग्य जाग जाएगा।
आयुर्वेदो   धनुर्वेदो  गांधर्वश्चैव    ते त्रयः।
अर्थशास्त्रं चतुर्थन्तु विद्या ह्यष्टादशैव ताः।।
कतिपय आचार्य अर्थशास्त्र की जगह वास्तुशिल्प या स्थापत्य को मान्यता देतें हैं।अथर्व वेद से स्थापत्य वेद की उत्पत्ति हुई है।अस्तु।
डॉ कामेश्वर उपाध्याय
महासचिव,अखिलभारतीय विद्वतपरिषद।।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शिव नाम महिमा

भगवान् श्रीकृष्ण कहते है ‘महादेव महादेव’ कहनेवाले के पीछे पीछे मै नामश्रवण के लोभ से अत्यन्त डरता हुआ जाता हूं। जो शिव शब्द का उच्चारण करके प्राणों का त्याग करता है, वह कोटि जन्मों के पापों से छूटकर मुक्ति को प्राप्त करता है । शिव शब्द कल्याणवाची है और ‘कल्याण’ शब्द मुक्तिवाचक है, वह मुक्ति भगवन् शंकर से ही प्राप्त होती है, इसलिए वे शिव कहलाते है । धन तथा बान्धवो के नाश हो जानेके कारण शोकसागर मे मग्न हुआ मनुष्य ‘शिव’ शब्द का उच्चारण करके सब प्रकार के कल्याणको प्राप्त करता है । शि का अर्थ है पापोंका नाश करनेवाला और व कहते है मुक्ति देनेवाला। भगवान् शंकर मे ये दोनों गुण है इसीलिये वे शिव कहलाते है । शिव यह मङ्गलमय नाम जिसकी वाणी मे रहता है, उसके करोड़ जन्मों के पाप नष्ट हो जाते है । शि का अर्थ है मङ्गल और व कहते है दाता को, इसलिये जो मङ्गलदाता है वही शिव है । भगवान् शिव विश्वभर के मनुष्योंका सदा ‘शं’ कल्याण करते है और ‘कल्याण’ मोक्ष को कहते है । इसीसे वे शंकर कहलाते है । ब्रह्मादि देवता तथा वेद का उपदेश करनेवाले जो कोई भी संसार मे महान कहलाते हैं उन सब के देव अर्थात् उपास्य होने...

पिशाच भाष्य

पिशाच भाष्य  पिशाच के द्वारा लिखे गए भाष्य को पिशाच भाष्य कहते है , अब यह पिशाच है कौन ? तो यह पिशाच है हनुमानजी तो हनुमानजी कैसे हो गये पिशाच ? जबकि भुत पिशाच निकट नहीं आवे ...तो भीमसेन को जो वरदान दिया था हनुमानजी ने महाभारत के अनुसार और भगवान् राम ही कृष्ण बनकर आए थे तो अर्जुन के ध्वज पर हनुमानजी का चित्र था वहाँ से किलकारी भी मारते थे हनुमानजी कपि ध्वज कहा गया है या नहीं और भगवान् वहां सारथि का काम कर रहे थे तब गीता भगवान् ने सुना दी तो हनुमानजी ने कहा महाराज आपकी कृपा से मैंने भी गीता सुन ली भगवान् ने कहा कहाँ पर बैठकर सुनी तो कहा ऊपर ध्वज पर बैठकर तो वक्ता नीचे श्रोता ऊपर कहा - जा पिशाच हो जा हनुमानजी ने कहा लोग तो मेरा नाम लेकर भुत पिशाच को भगाते है आपने मुझे ही पिशाच होने का शाप दे दिया भगवान् ने कहा - तूने भूल की ऊपर बैठकर गीता सुनी अब इस पर जब तू भाष्य लिखेगा तो पिशाच योनी से मुक्त हो जाएगा तो हमलोगों की परंपरा में जो आठ टिकाए है संस्कृत में उनमे एक पिशाच भाष्य भी है !

श्रीशिव महिम्न: स्तोत्रम्

              __श्रीशिव महिम्न: स्तोत्रम्__ शिव महिम्न: स्तोत्रम शिव भक्तों का एक प्रिय मंत्र है| ४३ क्षन्दो के इस स्तोत्र में शिव के दिव्य स्वरूप एवं उनकी सादगी का वर्णन है| स्तोत्र का सृजन एक अनोखे असाधारण परिपेक्ष में किया गया था तथा शिव को प्रसन्न कर के उनसे क्षमा प्राप्ति की गई थी | कथा कुछ इस प्रकार के है … एक समय में चित्ररथ नाम का राजा था| वो परं शिव भक्त था| उसने एक अद्भुत सुंदर बागा का निर्माण करवाया| जिसमे विभिन्न प्रकार के पुष्प लगे थे| प्रत्येक दिन राजा उन पुष्पों से शिव जी की पूजा करते थे | फिर एक दिन … पुष्पदंत नामक के गन्धर्व उस राजा के उद्यान की तरफ से जा रहा था| उद्यान की सुंदरता ने उसे आकृष्ट कर लिया| मोहित पुष्पदंत ने बाग के पुष्पों को चुरा लिया| अगले दिन चित्ररथ को पूजा हेतु पुष्प प्राप्त नहीं हुए | पर ये तो आरम्भ मात्र था … बाग के सौंदर्य से मुग्ध पुष्पदंत प्रत्यक दिन पुष्प की चोरी करने लगा| इस रहश्य को सुलझाने के राजा के प्रत्येक प्रयास विफल रहे| पुष्पदंत अपने दिव्या शक्तियों के कारण अदृश्य बना रहा | और फिर … राजा च...