सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

इन छ चीजों पर बहुत सजगता से विचार करें

गुरु शुक्राचार्य चतुर नीतिकार थे। उन्होंने अपनी नीतियों को लिपिबद्ध करके शुक्रनीति नाम के प्रसिद्ध नीतिग्रन्थ की रचना की। इस नीतिसार का जो व्यक्ति अनुसरण करता है, उसका जीवन बेहतर और चरित्र सशक्तन बनता है। एक शुक्र नीति में ऐसी बातों के बारे में बताया है, जिन्हें सदैव साथ रख पाना संभव नहीं है। इस बात को समझ लेने वाला व्यक्ति धर्म को समझ सकता है।
यौवनं जीवितं चित्तं छाया लक्ष्मीश्र्च स्वामिता।
चंचलानि षडेतानि ज्ञात्वा धर्मरतो भवेत्।।
प्रत्येक व्यक्ति की चाह होती है कि उसकी सुंदरता सदैव बरकरार रहे लेकिन ऐसा नहीं होता। यह प्रकृति का नियम है कि युवा अवस्था सदैव नहीं रहती। कुछ समय के पूर्व युवा अवस्था ढल जाती है।
शुक्रनीति के अनुसार मन की भांति ही धन का स्वबाव भी चंचल होता है। यह भी किसी एक के पास टिक कर नहीं रहता, इसलिए इसके मोह में स्वयं को बांधना ठीक नहीं है।
कहा जाता है कि इंसान की परछाई सदैव उसके साथ रहती है लेकिन परछाई भी मनुष्य का साथ तब तक देती है जब तक वह धूप में चलता है। जब इंसान की परछाई ही सदैव उसका साथ नहीं दे सकती तो ऐसे में किसी अन्य से ये उम्मीद नहीं रखनी चाहिए।
कुछ लोग मिले पद और अधिकार को छोड़ना नहीं चाहते। वे चाहते हैं कि ये पूरे जीवन उनके साथ ही रहे, लेकिन ऐसा संभव नहीं है। अधिकार और पद में समय-समय पर बदलाव होना जरूरी है और ऐसे में अपने मन में ऐसी इच्छा पालना ठीक नहीं है।
इस संसार में जो भी जीव-जंतु, मनुष्य जन्म लेकर आया है उसकी मृत्यु निश्चित है। व्यक्ति जीवन में कितना भी पूजा-पाठ या दवाइयों का सहारा ले लें, लेकिन एक समय के पश्चात मृत्यु अवश्य होनी है। व्यक्ति को पूजा-पाठ और अच्छे कर्मों से पुण्य की प्राप्ति हो सकती है लेकिन मृत्यु निश्चित है इसलिए किसी को भी जीवन से मोह नहीं रखना चाहिए।
व्यक्ति का मन चंचल है। कुछ लोग प्रयास करते हैं कि यह वश में रहे, लेकिन कभी न कभी उनका मन वश से बाहर हो ही जाता है। मन को पूरी तरह वश में करना मुश्किल है, लेकिन योग और ध्यान से इसे काबू किया जा सकता है

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शिव नाम महिमा

भगवान् श्रीकृष्ण कहते है ‘महादेव महादेव’ कहनेवाले के पीछे पीछे मै नामश्रवण के लोभ से अत्यन्त डरता हुआ जाता हूं। जो शिव शब्द का उच्चारण करके प्राणों का त्याग करता है, वह कोटि जन्मों के पापों से छूटकर मुक्ति को प्राप्त करता है । शिव शब्द कल्याणवाची है और ‘कल्याण’ शब्द मुक्तिवाचक है, वह मुक्ति भगवन् शंकर से ही प्राप्त होती है, इसलिए वे शिव कहलाते है । धन तथा बान्धवो के नाश हो जानेके कारण शोकसागर मे मग्न हुआ मनुष्य ‘शिव’ शब्द का उच्चारण करके सब प्रकार के कल्याणको प्राप्त करता है । शि का अर्थ है पापोंका नाश करनेवाला और व कहते है मुक्ति देनेवाला। भगवान् शंकर मे ये दोनों गुण है इसीलिये वे शिव कहलाते है । शिव यह मङ्गलमय नाम जिसकी वाणी मे रहता है, उसके करोड़ जन्मों के पाप नष्ट हो जाते है । शि का अर्थ है मङ्गल और व कहते है दाता को, इसलिये जो मङ्गलदाता है वही शिव है । भगवान् शिव विश्वभर के मनुष्योंका सदा ‘शं’ कल्याण करते है और ‘कल्याण’ मोक्ष को कहते है । इसीसे वे शंकर कहलाते है । ब्रह्मादि देवता तथा वेद का उपदेश करनेवाले जो कोई भी संसार मे महान कहलाते हैं उन सब के देव अर्थात् उपास्य होने...

पिशाच भाष्य

पिशाच भाष्य  पिशाच के द्वारा लिखे गए भाष्य को पिशाच भाष्य कहते है , अब यह पिशाच है कौन ? तो यह पिशाच है हनुमानजी तो हनुमानजी कैसे हो गये पिशाच ? जबकि भुत पिशाच निकट नहीं आवे ...तो भीमसेन को जो वरदान दिया था हनुमानजी ने महाभारत के अनुसार और भगवान् राम ही कृष्ण बनकर आए थे तो अर्जुन के ध्वज पर हनुमानजी का चित्र था वहाँ से किलकारी भी मारते थे हनुमानजी कपि ध्वज कहा गया है या नहीं और भगवान् वहां सारथि का काम कर रहे थे तब गीता भगवान् ने सुना दी तो हनुमानजी ने कहा महाराज आपकी कृपा से मैंने भी गीता सुन ली भगवान् ने कहा कहाँ पर बैठकर सुनी तो कहा ऊपर ध्वज पर बैठकर तो वक्ता नीचे श्रोता ऊपर कहा - जा पिशाच हो जा हनुमानजी ने कहा लोग तो मेरा नाम लेकर भुत पिशाच को भगाते है आपने मुझे ही पिशाच होने का शाप दे दिया भगवान् ने कहा - तूने भूल की ऊपर बैठकर गीता सुनी अब इस पर जब तू भाष्य लिखेगा तो पिशाच योनी से मुक्त हो जाएगा तो हमलोगों की परंपरा में जो आठ टिकाए है संस्कृत में उनमे एक पिशाच भाष्य भी है !

श्रीशिव महिम्न: स्तोत्रम्

              __श्रीशिव महिम्न: स्तोत्रम्__ शिव महिम्न: स्तोत्रम शिव भक्तों का एक प्रिय मंत्र है| ४३ क्षन्दो के इस स्तोत्र में शिव के दिव्य स्वरूप एवं उनकी सादगी का वर्णन है| स्तोत्र का सृजन एक अनोखे असाधारण परिपेक्ष में किया गया था तथा शिव को प्रसन्न कर के उनसे क्षमा प्राप्ति की गई थी | कथा कुछ इस प्रकार के है … एक समय में चित्ररथ नाम का राजा था| वो परं शिव भक्त था| उसने एक अद्भुत सुंदर बागा का निर्माण करवाया| जिसमे विभिन्न प्रकार के पुष्प लगे थे| प्रत्येक दिन राजा उन पुष्पों से शिव जी की पूजा करते थे | फिर एक दिन … पुष्पदंत नामक के गन्धर्व उस राजा के उद्यान की तरफ से जा रहा था| उद्यान की सुंदरता ने उसे आकृष्ट कर लिया| मोहित पुष्पदंत ने बाग के पुष्पों को चुरा लिया| अगले दिन चित्ररथ को पूजा हेतु पुष्प प्राप्त नहीं हुए | पर ये तो आरम्भ मात्र था … बाग के सौंदर्य से मुग्ध पुष्पदंत प्रत्यक दिन पुष्प की चोरी करने लगा| इस रहश्य को सुलझाने के राजा के प्रत्येक प्रयास विफल रहे| पुष्पदंत अपने दिव्या शक्तियों के कारण अदृश्य बना रहा | और फिर … राजा च...