सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

शिव भक्त नंदी

                   शिव भक्त नंदी  


शास्त्रों के अनुसार शिलाद ऋषि ब्रह्मचारी थे। इसलिए उन्हें ये डर सताने लगा कि उनके बाद उनका वंश खत्म हो जाएगा।

इसलिए उन्होंने एक बच्चा गोद लेने का निर्णय लिया, लेकिन वे साधारण नहीं बल्कि विशेष बच्चा चाहते थे।

इसलिए उन्होंने शिव जी की भक्ति करना शुरू किया।

शिलाद ऋषि की कठोर तपस्या से भगवान शिव प्रसंन हो गए और उन्होंने उनसे वरदान मांगने को कहा।

शिलाद ऋषि ने उनसे कहा कि वह एक पुत्र की कामना रखते हैं।

भगवान शिव ने उनसे कहा कि जल्द ही उन्हें एक पुत्र की प्राप्ति होगी।

जब दूसरे दिन शिलाद ऋषि खेती करने लगे तब उन्हें एक नवजात शिशु मिला। वे बच्चा खूबसूरत था और उसके चेहरे पर काफी तेज भी था।

तब आकाशवाणी हुई और ऋषि को बोला गया कि यही तुम्हारी संतान है, इसका अच्छी तरह पालन-पोषण करना।

इस बच्चे का नाम उन्होंने नंदी रखा, जो बचपन से ही आध्यात्मिक और अपने पिता का आदर करने वाला था।

शिलाद अपनी इस संतान से बेहद प्रसन्न थे। शिलाद ने नंदी को वेदों के साथ-साथ नैतिक शिक्षा का भी अच्छा प्रदान किया।

कुछ सालों बाद शिलाद ऋषि के आश्रम में उनके दो मित्र पधारे, मित्र और वरुण। उन्होंने बताया कि नंदी अल्पआयु है।

इस बात से ऋषि परेशान हो उठे, लेकिन नंदी बिल्कुल भी परेशान नहीं हुआ, वे शिवजी की तपस्या में लीन हो गया।

शिवजी नंदी की तपस्या से खुश हो गए और उन्होंने उनसे वरदान मांगने को कहा। नंदी ने उम्र की जगह शिवजी का सान्निध्य उम्र भर के लिए मांगा।

तब शिवजी ने नंदी को अपने गले लगाया और बैल का चेहरा देखकर उसके अपने वाहन के रूप में स्वीकार किया।

नंदी और भगवान शिव का बड़ा ही मजबूत रिश्ता है। जो भी भक्त अपनी मनोकामना पूरी कराने चाहते हैं, उन्हें वे मनोकामना नंदी के कान में बोलनी चाहिए,

क्योंकि शिवजी तो हमेशा समाधि में लीन रहते हैं। भक्तों की आवाज नंदी ही शिवजी तक पहुंचाते हैं।

ऐसा भी कहा जाता है कि नंदी की बात को शिवजी कभी भी मना नहीं करते हैं और उसे जल्दी पूरा भी करते हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शिव नाम महिमा

भगवान् श्रीकृष्ण कहते है ‘महादेव महादेव’ कहनेवाले के पीछे पीछे मै नामश्रवण के लोभ से अत्यन्त डरता हुआ जाता हूं। जो शिव शब्द का उच्चारण करके प्राणों का त्याग करता है, वह कोटि जन्मों के पापों से छूटकर मुक्ति को प्राप्त करता है । शिव शब्द कल्याणवाची है और ‘कल्याण’ शब्द मुक्तिवाचक है, वह मुक्ति भगवन् शंकर से ही प्राप्त होती है, इसलिए वे शिव कहलाते है । धन तथा बान्धवो के नाश हो जानेके कारण शोकसागर मे मग्न हुआ मनुष्य ‘शिव’ शब्द का उच्चारण करके सब प्रकार के कल्याणको प्राप्त करता है । शि का अर्थ है पापोंका नाश करनेवाला और व कहते है मुक्ति देनेवाला। भगवान् शंकर मे ये दोनों गुण है इसीलिये वे शिव कहलाते है । शिव यह मङ्गलमय नाम जिसकी वाणी मे रहता है, उसके करोड़ जन्मों के पाप नष्ट हो जाते है । शि का अर्थ है मङ्गल और व कहते है दाता को, इसलिये जो मङ्गलदाता है वही शिव है । भगवान् शिव विश्वभर के मनुष्योंका सदा ‘शं’ कल्याण करते है और ‘कल्याण’ मोक्ष को कहते है । इसीसे वे शंकर कहलाते है । ब्रह्मादि देवता तथा वेद का उपदेश करनेवाले जो कोई भी संसार मे महान कहलाते हैं उन सब के देव अर्थात् उपास्य होने...

पिशाच भाष्य

पिशाच भाष्य  पिशाच के द्वारा लिखे गए भाष्य को पिशाच भाष्य कहते है , अब यह पिशाच है कौन ? तो यह पिशाच है हनुमानजी तो हनुमानजी कैसे हो गये पिशाच ? जबकि भुत पिशाच निकट नहीं आवे ...तो भीमसेन को जो वरदान दिया था हनुमानजी ने महाभारत के अनुसार और भगवान् राम ही कृष्ण बनकर आए थे तो अर्जुन के ध्वज पर हनुमानजी का चित्र था वहाँ से किलकारी भी मारते थे हनुमानजी कपि ध्वज कहा गया है या नहीं और भगवान् वहां सारथि का काम कर रहे थे तब गीता भगवान् ने सुना दी तो हनुमानजी ने कहा महाराज आपकी कृपा से मैंने भी गीता सुन ली भगवान् ने कहा कहाँ पर बैठकर सुनी तो कहा ऊपर ध्वज पर बैठकर तो वक्ता नीचे श्रोता ऊपर कहा - जा पिशाच हो जा हनुमानजी ने कहा लोग तो मेरा नाम लेकर भुत पिशाच को भगाते है आपने मुझे ही पिशाच होने का शाप दे दिया भगवान् ने कहा - तूने भूल की ऊपर बैठकर गीता सुनी अब इस पर जब तू भाष्य लिखेगा तो पिशाच योनी से मुक्त हो जाएगा तो हमलोगों की परंपरा में जो आठ टिकाए है संस्कृत में उनमे एक पिशाच भाष्य भी है !

श्रीशिव महिम्न: स्तोत्रम्

              __श्रीशिव महिम्न: स्तोत्रम्__ शिव महिम्न: स्तोत्रम शिव भक्तों का एक प्रिय मंत्र है| ४३ क्षन्दो के इस स्तोत्र में शिव के दिव्य स्वरूप एवं उनकी सादगी का वर्णन है| स्तोत्र का सृजन एक अनोखे असाधारण परिपेक्ष में किया गया था तथा शिव को प्रसन्न कर के उनसे क्षमा प्राप्ति की गई थी | कथा कुछ इस प्रकार के है … एक समय में चित्ररथ नाम का राजा था| वो परं शिव भक्त था| उसने एक अद्भुत सुंदर बागा का निर्माण करवाया| जिसमे विभिन्न प्रकार के पुष्प लगे थे| प्रत्येक दिन राजा उन पुष्पों से शिव जी की पूजा करते थे | फिर एक दिन … पुष्पदंत नामक के गन्धर्व उस राजा के उद्यान की तरफ से जा रहा था| उद्यान की सुंदरता ने उसे आकृष्ट कर लिया| मोहित पुष्पदंत ने बाग के पुष्पों को चुरा लिया| अगले दिन चित्ररथ को पूजा हेतु पुष्प प्राप्त नहीं हुए | पर ये तो आरम्भ मात्र था … बाग के सौंदर्य से मुग्ध पुष्पदंत प्रत्यक दिन पुष्प की चोरी करने लगा| इस रहश्य को सुलझाने के राजा के प्रत्येक प्रयास विफल रहे| पुष्पदंत अपने दिव्या शक्तियों के कारण अदृश्य बना रहा | और फिर … राजा च...