सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पातिव्रतयोग

महाभारत में कथा आती है कि कौशिक नाम का एक ब्राह्मण था। वह वेद का अध्ययन करनेवाला, तपस्या का धनी, और धर्मात्मा था। एक दिन वह किसी वृक्ष के नीचे बैठकर वेदपाठ कर रहा था कि ऊपर से एक बगुली ने ब्राह्मण के ऊपर बीट कर दी। तपस्वी ने क्रोधित होकर लाल-लाल आँखों से ऊपर की ओर देखा तो वह बगुली निष्प्राण होकर भूमि पर आ गिरी। बगुली को निष्प्राण होकर पड़ी देख ब्राह्मण का ह्रदय द्रवित हो उठा। उसे बहुत पश्चात्ताप हुआ। इसी पश्चात्ताप में वह भिक्षार्थ ग्राम के लिए चल दिया। एक गृह पर पहुँचकर उसने आवाज लगाई―"माता, भिक्षा दो।" भीतर से किसी स्त्री ने कहा―"महात्मन् ! ठहरिए, अभी लाई।" यह गृह-स्वामिनी थी जो उस समय झूठे बर्तन माँज रही थी। ज्योंही वह बर्तन साफ करके निवृत्त हुई त्योही क्षुधा (भूख) से पीड़ित उसके पतिदेव घर पर आ गये और वह उन्हें भोजन कराने लगी। पति को भोजन कराते हुए उसे ब्राह्मण की याद आई तो वह बहुत लज्जित हुई और ब्राह्मण के लिए भिक्षा लेकर घर से बाहर निकली।
उसे देखकर ब्राह्मण ने क्रुद्ध होकर कहा―"तुम्हारा यह व्यवहार कैसा है? तुम्हें इतना विलम्ब करना था तो 'ठहरो' कहकर मुझे रोका क्यों?" उस पतिव्रता स्त्री ने बड़ी शान्ति से उत्तर दिया―"द्विजश्रेष्ठ! क्षमा करें। मेरे लिए पति ही सबसे बड़े देवता हैं। वे भूखे और थके हुए घर आये थे। मैं उनकी सेवा में लग गई। उन्हें छोड़कर कैसे आती?" कौशिक ने कहा―"तूने पति को ही सबसे बड़ा बना दिया। क्या ब्राह्मण बड़े नहीं हैं? क्या तू ब्राह्मणों का प्रभाव नहीं जानती? ब्राह्मण अग्नि के समान तेजस्वी होते हैं, वे चाहें तो इस पृथिवी को भी जलाकर भस्म कर सकते हैं।" यह सुनकर स्त्री ने कहा―"तपोधन ! क्रोध मत करो। मैं वन की बगुली नहीं हूँ जो तुम्हारी क्रोधभरी दृष्टि से भस्म हो जाऊँगी। तुम इस तरह कुपित होकर मेरा कुछ भी नहीं बिगाड़ सकते। मैं ब्राह्मणों का अपमान नहीं करती परन्तु मेरे लिए तो सम्पूर्ण देवताओं में भी पति ही सबसे बड़े देवता हैं―

*शुश्रूषायाः फलं पश्य पत्युर्ब्राह्मण यादृशम् ।*
*बलाका हि त्वया दग्धा रोषात् तद् विदितं मया ।।*
―महा० वन० २०६/३१-३२
*अर्थात्―*_हे ब्रह्मन् ! पति-सेवा का जैसा फल है उसे प्रत्यक्ष देख लो। तुमने क्रोध करके जो एक बगुली को भस्म कर दिया था वह बात मुझे पातिव्रतधर्म से ही विदित हो गई।_

क्या स्त्रियों का पातिव्रत-योग पुरुषों के उस अष्टांग योग से कम है? नहीं, कदापि नहीं, इसीलिए तो धर्मशास्त्र के आदि उपदेष्टा *महर्षि मनु* पातिव्रत-धर्म की मुक्तकण्ठ से प्रशंसा करते हुए कहते हैं―

*नास्ति स्त्रीणां पृथग्यज्ञो न व्रतं नाप्युपोषणम् ।*
*पतिं शुश्रूयते येन तेन स्वर्गे महीयते ।।*
―मनु० ५/१५५
*भावार्थ―*_स्त्रियों के लिए किसी पृथक् यज्ञ, व्रत एवं उपवास की आवश्यकता नहीं है। स्त्री तो केवल पति की सेवा करने से ही मोक्ष को प्राप्त कर लेती है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शिव नाम महिमा

भगवान् श्रीकृष्ण कहते है ‘महादेव महादेव’ कहनेवाले के पीछे पीछे मै नामश्रवण के लोभ से अत्यन्त डरता हुआ जाता हूं। जो शिव शब्द का उच्चारण करके प्राणों का त्याग करता है, वह कोटि जन्मों के पापों से छूटकर मुक्ति को प्राप्त करता है । शिव शब्द कल्याणवाची है और ‘कल्याण’ शब्द मुक्तिवाचक है, वह मुक्ति भगवन् शंकर से ही प्राप्त होती है, इसलिए वे शिव कहलाते है । धन तथा बान्धवो के नाश हो जानेके कारण शोकसागर मे मग्न हुआ मनुष्य ‘शिव’ शब्द का उच्चारण करके सब प्रकार के कल्याणको प्राप्त करता है । शि का अर्थ है पापोंका नाश करनेवाला और व कहते है मुक्ति देनेवाला। भगवान् शंकर मे ये दोनों गुण है इसीलिये वे शिव कहलाते है । शिव यह मङ्गलमय नाम जिसकी वाणी मे रहता है, उसके करोड़ जन्मों के पाप नष्ट हो जाते है । शि का अर्थ है मङ्गल और व कहते है दाता को, इसलिये जो मङ्गलदाता है वही शिव है । भगवान् शिव विश्वभर के मनुष्योंका सदा ‘शं’ कल्याण करते है और ‘कल्याण’ मोक्ष को कहते है । इसीसे वे शंकर कहलाते है । ब्रह्मादि देवता तथा वेद का उपदेश करनेवाले जो कोई भी संसार मे महान कहलाते हैं उन सब के देव अर्थात् उपास्य होने...

पिशाच भाष्य

पिशाच भाष्य  पिशाच के द्वारा लिखे गए भाष्य को पिशाच भाष्य कहते है , अब यह पिशाच है कौन ? तो यह पिशाच है हनुमानजी तो हनुमानजी कैसे हो गये पिशाच ? जबकि भुत पिशाच निकट नहीं आवे ...तो भीमसेन को जो वरदान दिया था हनुमानजी ने महाभारत के अनुसार और भगवान् राम ही कृष्ण बनकर आए थे तो अर्जुन के ध्वज पर हनुमानजी का चित्र था वहाँ से किलकारी भी मारते थे हनुमानजी कपि ध्वज कहा गया है या नहीं और भगवान् वहां सारथि का काम कर रहे थे तब गीता भगवान् ने सुना दी तो हनुमानजी ने कहा महाराज आपकी कृपा से मैंने भी गीता सुन ली भगवान् ने कहा कहाँ पर बैठकर सुनी तो कहा ऊपर ध्वज पर बैठकर तो वक्ता नीचे श्रोता ऊपर कहा - जा पिशाच हो जा हनुमानजी ने कहा लोग तो मेरा नाम लेकर भुत पिशाच को भगाते है आपने मुझे ही पिशाच होने का शाप दे दिया भगवान् ने कहा - तूने भूल की ऊपर बैठकर गीता सुनी अब इस पर जब तू भाष्य लिखेगा तो पिशाच योनी से मुक्त हो जाएगा तो हमलोगों की परंपरा में जो आठ टिकाए है संस्कृत में उनमे एक पिशाच भाष्य भी है !

श्रीशिव महिम्न: स्तोत्रम्

              __श्रीशिव महिम्न: स्तोत्रम्__ शिव महिम्न: स्तोत्रम शिव भक्तों का एक प्रिय मंत्र है| ४३ क्षन्दो के इस स्तोत्र में शिव के दिव्य स्वरूप एवं उनकी सादगी का वर्णन है| स्तोत्र का सृजन एक अनोखे असाधारण परिपेक्ष में किया गया था तथा शिव को प्रसन्न कर के उनसे क्षमा प्राप्ति की गई थी | कथा कुछ इस प्रकार के है … एक समय में चित्ररथ नाम का राजा था| वो परं शिव भक्त था| उसने एक अद्भुत सुंदर बागा का निर्माण करवाया| जिसमे विभिन्न प्रकार के पुष्प लगे थे| प्रत्येक दिन राजा उन पुष्पों से शिव जी की पूजा करते थे | फिर एक दिन … पुष्पदंत नामक के गन्धर्व उस राजा के उद्यान की तरफ से जा रहा था| उद्यान की सुंदरता ने उसे आकृष्ट कर लिया| मोहित पुष्पदंत ने बाग के पुष्पों को चुरा लिया| अगले दिन चित्ररथ को पूजा हेतु पुष्प प्राप्त नहीं हुए | पर ये तो आरम्भ मात्र था … बाग के सौंदर्य से मुग्ध पुष्पदंत प्रत्यक दिन पुष्प की चोरी करने लगा| इस रहश्य को सुलझाने के राजा के प्रत्येक प्रयास विफल रहे| पुष्पदंत अपने दिव्या शक्तियों के कारण अदृश्य बना रहा | और फिर … राजा च...