सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मकर संक्रांति के दिन ही भीष्म पितामह ने त्यागे थे अपने प्राण, इसके पीछे है एक विशेष कारण

महाभारत के अजेय योद्धा भीष्म पितामह के बिना महाभारत की कल्पना करना निरर्थक है। भीष्म पितामह का आजन्म ब्रह्मचर्य व्रत, महाभारत में हुई कई घटनाओं का ऐसा कारक बना, जो अंत में अन्य किरदारों को रणभूमि कुरुक्षेत्र तक ले आया।

भीष्म ने अपने पिता भरतवंशी राजा शांतनु के खातिर सांसारिक जीवन के सभी सुखों और सिंहासन का बलिदान कर दिया। उनके पिता शांतनु एक लड़की से विवाह करना चाहते थे लेकिन उस लड़की के पिता ने शर्त रखी कि ‘यदि मेरी कन्या से उत्पन्न संतान ही आपके राज्य की उत्तराधिकारी हो तो मैं इसका विवाह आपके साथ करने को तैयार हूं।’
यह सुनकर राजा शांतनु ने इंकार कर दिया, क्योंकि वह पहले ही भीष्म को युवराज बना चुके थे। इस घटना के बाद राजा शांतनु चुप से रहने लगे। जब भीष्म को इस पूरी घटना के बारे में पता चला तो उन्होंने सबके सामने अखण्ड ब्रह्मचर्य की प्रतिज्ञा ली।

अपने बेटे के इस भीषण प्रतिज्ञा से प्रभावित होकर राजा शांतनु ने भीष्म को ‘इच्छामृत्यु’ का वरदान दिया।

हिन्दू धर्म की मान्यता के अनुसार, मकर संक्रांति मोक्षदायी पर्व है। ऐसा कहा जाता है कि कुरुक्षेत्र की लड़ाई में अर्जुन के बाणों से घायल होकर पितामह भीष्म शैया पर पड़े थे और वह अपने प्राण त्यागना चाहते थे लेकिन उस समय सूर्य दक्षिणायण था और मान्यता के अनुसार सूर्य के दक्षिणायण होने की स्थिति में मृत्यु होने पर मोक्ष की प्राप्ति नहीं होती, बल्कि पुनर्जन्म होता है। इसलिए भीष्म ने अपने तप के बल पर सूर्य के उत्तरायण होने तक प्राण नहीं त्यागे। जैसे ही सूर्य उत्तरायण में प्रवेश किया, उन्होंने अपनी इच्छा मृत्यु प्राप्त की।
भारतीय ज्योतिष के अनुसार, मकर संक्रांति पर्व पर सूर्य दक्षिणायण से उत्तरायण में प्रवेश करता है।

भगवान कृष्ण ने गीता के आठवें अध्याय में कहा है कि जिस किसी की उत्तरायण के दौरान मृत्यु होती है वह मोक्ष प्राप्त करता है। लेकिन जिनकी मृत्यु दक्षिणायण में होती है, वह जीवन चक्र से बंधा रहता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शिव नाम महिमा

भगवान् श्रीकृष्ण कहते है ‘महादेव महादेव’ कहनेवाले के पीछे पीछे मै नामश्रवण के लोभ से अत्यन्त डरता हुआ जाता हूं। जो शिव शब्द का उच्चारण करके प्राणों का त्याग करता है, वह कोटि जन्मों के पापों से छूटकर मुक्ति को प्राप्त करता है । शिव शब्द कल्याणवाची है और ‘कल्याण’ शब्द मुक्तिवाचक है, वह मुक्ति भगवन् शंकर से ही प्राप्त होती है, इसलिए वे शिव कहलाते है । धन तथा बान्धवो के नाश हो जानेके कारण शोकसागर मे मग्न हुआ मनुष्य ‘शिव’ शब्द का उच्चारण करके सब प्रकार के कल्याणको प्राप्त करता है । शि का अर्थ है पापोंका नाश करनेवाला और व कहते है मुक्ति देनेवाला। भगवान् शंकर मे ये दोनों गुण है इसीलिये वे शिव कहलाते है । शिव यह मङ्गलमय नाम जिसकी वाणी मे रहता है, उसके करोड़ जन्मों के पाप नष्ट हो जाते है । शि का अर्थ है मङ्गल और व कहते है दाता को, इसलिये जो मङ्गलदाता है वही शिव है । भगवान् शिव विश्वभर के मनुष्योंका सदा ‘शं’ कल्याण करते है और ‘कल्याण’ मोक्ष को कहते है । इसीसे वे शंकर कहलाते है । ब्रह्मादि देवता तथा वेद का उपदेश करनेवाले जो कोई भी संसार मे महान कहलाते हैं उन सब के देव अर्थात् उपास्य होने...

पिशाच भाष्य

पिशाच भाष्य  पिशाच के द्वारा लिखे गए भाष्य को पिशाच भाष्य कहते है , अब यह पिशाच है कौन ? तो यह पिशाच है हनुमानजी तो हनुमानजी कैसे हो गये पिशाच ? जबकि भुत पिशाच निकट नहीं आवे ...तो भीमसेन को जो वरदान दिया था हनुमानजी ने महाभारत के अनुसार और भगवान् राम ही कृष्ण बनकर आए थे तो अर्जुन के ध्वज पर हनुमानजी का चित्र था वहाँ से किलकारी भी मारते थे हनुमानजी कपि ध्वज कहा गया है या नहीं और भगवान् वहां सारथि का काम कर रहे थे तब गीता भगवान् ने सुना दी तो हनुमानजी ने कहा महाराज आपकी कृपा से मैंने भी गीता सुन ली भगवान् ने कहा कहाँ पर बैठकर सुनी तो कहा ऊपर ध्वज पर बैठकर तो वक्ता नीचे श्रोता ऊपर कहा - जा पिशाच हो जा हनुमानजी ने कहा लोग तो मेरा नाम लेकर भुत पिशाच को भगाते है आपने मुझे ही पिशाच होने का शाप दे दिया भगवान् ने कहा - तूने भूल की ऊपर बैठकर गीता सुनी अब इस पर जब तू भाष्य लिखेगा तो पिशाच योनी से मुक्त हो जाएगा तो हमलोगों की परंपरा में जो आठ टिकाए है संस्कृत में उनमे एक पिशाच भाष्य भी है !

श्रीशिव महिम्न: स्तोत्रम्

              __श्रीशिव महिम्न: स्तोत्रम्__ शिव महिम्न: स्तोत्रम शिव भक्तों का एक प्रिय मंत्र है| ४३ क्षन्दो के इस स्तोत्र में शिव के दिव्य स्वरूप एवं उनकी सादगी का वर्णन है| स्तोत्र का सृजन एक अनोखे असाधारण परिपेक्ष में किया गया था तथा शिव को प्रसन्न कर के उनसे क्षमा प्राप्ति की गई थी | कथा कुछ इस प्रकार के है … एक समय में चित्ररथ नाम का राजा था| वो परं शिव भक्त था| उसने एक अद्भुत सुंदर बागा का निर्माण करवाया| जिसमे विभिन्न प्रकार के पुष्प लगे थे| प्रत्येक दिन राजा उन पुष्पों से शिव जी की पूजा करते थे | फिर एक दिन … पुष्पदंत नामक के गन्धर्व उस राजा के उद्यान की तरफ से जा रहा था| उद्यान की सुंदरता ने उसे आकृष्ट कर लिया| मोहित पुष्पदंत ने बाग के पुष्पों को चुरा लिया| अगले दिन चित्ररथ को पूजा हेतु पुष्प प्राप्त नहीं हुए | पर ये तो आरम्भ मात्र था … बाग के सौंदर्य से मुग्ध पुष्पदंत प्रत्यक दिन पुष्प की चोरी करने लगा| इस रहश्य को सुलझाने के राजा के प्रत्येक प्रयास विफल रहे| पुष्पदंत अपने दिव्या शक्तियों के कारण अदृश्य बना रहा | और फिर … राजा च...