सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

विनय पत्रिका - हनुमंत स्तुति

विनय पत्रिका - हनुमंत स्तुति

जयति वात - संजात, विख्यात विक्रम,
बृहद्वाहु, बलबिपुल, बालधिबिसाला ।
जातरुपाचलाकारवि ग्रह, लसल्लोम
विद्युल्लता ज्वालमाला ॥१॥
जयति बालार्क वर - वदन, पिंगल - नयन,
कपिश - कर्कश - जटाजूटधारी ।
विकट भृकुटी, वज्र दशन नख, वैरि - मदमत्त -
कुंजर - पुंज - कुंजरारी ॥२॥
जयति भीमार्जुन - व्यालसूदन - गर्वहर,
धनंजय - रथ - त्राण - केतू ।
भीष्म - द्रोण - कर्णादि - पालित, कालदृक
सुयोधन - चमू - निधन - हेतू ॥३॥
जयति गतराजदातार, हंतार संसार - संकट,
दनुज - दर्पहारी ।
ईति - अति - भीति - ग्रह - प्रेत - चौरानल
- व्याधिबाधा - शमन घोर मारी ॥४॥
जयति निगमागम व्याकरण करणलिपि,
काव्यकौतुक - कला - कोटि - सिंधो ।
सामगायक, भक्त - कामदायक, वामदेव,
श्रीराम - प्रिय - प्रेम बंधो ॥५॥
जयति घर्मांशु - संदग्ध - संपाति - नवपक्ष -
लोचन - दिव्य - देहदाता ।
कालकलि - पापसंताप - संकुल सदा, प्रणत
तुलसीदास तात - माता ॥६॥
भावार्थः-- हे हनुमानजी ! तुम्हारी जय हो ।
तुम पवनसे उत्पन्न हुए हो, तुम्हारा पराक्रम
प्रसिद्ध है । तुम्हारी भुजाएँ बड़ी विशाल हैं,
तुम्हारा बल अपार है । तुम्हारी पूँछ
बड़ी लम्बी है । तुम्हारा शरीर सुमेरु - पर्वतके
समान विशाल एवं तेजस्वी है ।
तुम्हारी रोमावली बिजलीकी रेखा अथवा ज्वालाओंकी मालाके
समान सुन्दर है, नेत्र पीले हैं । तुम्हारे सिरपर
भूरें रंगकी कठोर जटाओंका जूड़ा बँधा हुआ है ।
तुम्हारी भौंहें टेढ़ी हैं । तुम्हारे दाँत और नख
वज्रके समान हैं, तुम शत्रुरुपी मदमत्त
हाथियोके दलको विदीर्ण करनेवाले सिंहके
समान हो ॥२॥
तुम्हारी जय हो । तुम भीमसेन, अर्जुन और
गरुड़के गर्वको हरनेवाले तथा अर्जुनके
रथकी पताकापर बैठकर उसकी रक्षा कर
नेवाले हो । तुम भीष्मपितामह, द्रोणाचार्य
और कर्ण आदिसे रक्षित कालकी दृष्टिके समान
भयानक, दुर्योधनकी महान सेनाका नाश
करनेमें मुख्य कारण हो ॥३॥
तुम्हारी जय हो । तुम सुग्रीवके गये हुए
राज्यको फिरसे दिलानेवाले, संसारके
संकटोंका नाश करनेवाले और दानवोंके
दर्पको चूर्ण करनेवाले हो । तुम अतिवृष्टि,
अनावृष्टि, टिड्डी, चूहे, पक्षी और राज्यके
आक्रमणरुप खेतीमें बाधक छः प्रकारकी ईति,
महाभाव, ग्रह, प्रेत, चोर, अग्निकाण्ड, रोग,
बाधा और महामारी आदि क्लेशोंके नाश
करनेवाले हो ॥४॥
तुम्हारी जय हो । तुम वेद, शास्त्र और
व्याकरणपर भाष्य लिखनेवाले और काव्यके
कौतुक तथा करोड़ों कलाओंके समुद्र हो । तुम
सामवेदका गान करनेवाले,
भक्तोंकी कामना पूर्ण करनेवाले साक्षात्
शिवरुप हो और श्रीरामके प्यारे प्रेमी बन्धु
हो ॥५॥
तुम्हारी जय हो । तुम सूर्यसे जले हुए
सम्पाती नामक ( जटायुके भाई ) गृध्रको नये
पंख, नेत्र और दिव्य शरीरके देनेवाले हो और
कलिकालके पाप - सन्तापोंसे पूर्ण इस
शरणागत तुलसीदासके माता - पिता हो ॥६॥
_/\_ मारुति नंदन नमो नमः _/\_ कष्ट भंजन
नमो नमः _/\_

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शिव नाम महिमा

भगवान् श्रीकृष्ण कहते है ‘महादेव महादेव’ कहनेवाले के पीछे पीछे मै नामश्रवण के लोभ से अत्यन्त डरता हुआ जाता हूं। जो शिव शब्द का उच्चारण करके प्राणों का त्याग करता है, वह कोटि जन्मों के पापों से छूटकर मुक्ति को प्राप्त करता है । शिव शब्द कल्याणवाची है और ‘कल्याण’ शब्द मुक्तिवाचक है, वह मुक्ति भगवन् शंकर से ही प्राप्त होती है, इसलिए वे शिव कहलाते है । धन तथा बान्धवो के नाश हो जानेके कारण शोकसागर मे मग्न हुआ मनुष्य ‘शिव’ शब्द का उच्चारण करके सब प्रकार के कल्याणको प्राप्त करता है । शि का अर्थ है पापोंका नाश करनेवाला और व कहते है मुक्ति देनेवाला। भगवान् शंकर मे ये दोनों गुण है इसीलिये वे शिव कहलाते है । शिव यह मङ्गलमय नाम जिसकी वाणी मे रहता है, उसके करोड़ जन्मों के पाप नष्ट हो जाते है । शि का अर्थ है मङ्गल और व कहते है दाता को, इसलिये जो मङ्गलदाता है वही शिव है । भगवान् शिव विश्वभर के मनुष्योंका सदा ‘शं’ कल्याण करते है और ‘कल्याण’ मोक्ष को कहते है । इसीसे वे शंकर कहलाते है । ब्रह्मादि देवता तथा वेद का उपदेश करनेवाले जो कोई भी संसार मे महान कहलाते हैं उन सब के देव अर्थात् उपास्य होने...

पिशाच भाष्य

पिशाच भाष्य  पिशाच के द्वारा लिखे गए भाष्य को पिशाच भाष्य कहते है , अब यह पिशाच है कौन ? तो यह पिशाच है हनुमानजी तो हनुमानजी कैसे हो गये पिशाच ? जबकि भुत पिशाच निकट नहीं आवे ...तो भीमसेन को जो वरदान दिया था हनुमानजी ने महाभारत के अनुसार और भगवान् राम ही कृष्ण बनकर आए थे तो अर्जुन के ध्वज पर हनुमानजी का चित्र था वहाँ से किलकारी भी मारते थे हनुमानजी कपि ध्वज कहा गया है या नहीं और भगवान् वहां सारथि का काम कर रहे थे तब गीता भगवान् ने सुना दी तो हनुमानजी ने कहा महाराज आपकी कृपा से मैंने भी गीता सुन ली भगवान् ने कहा कहाँ पर बैठकर सुनी तो कहा ऊपर ध्वज पर बैठकर तो वक्ता नीचे श्रोता ऊपर कहा - जा पिशाच हो जा हनुमानजी ने कहा लोग तो मेरा नाम लेकर भुत पिशाच को भगाते है आपने मुझे ही पिशाच होने का शाप दे दिया भगवान् ने कहा - तूने भूल की ऊपर बैठकर गीता सुनी अब इस पर जब तू भाष्य लिखेगा तो पिशाच योनी से मुक्त हो जाएगा तो हमलोगों की परंपरा में जो आठ टिकाए है संस्कृत में उनमे एक पिशाच भाष्य भी है !

श्रीशिव महिम्न: स्तोत्रम्

              __श्रीशिव महिम्न: स्तोत्रम्__ शिव महिम्न: स्तोत्रम शिव भक्तों का एक प्रिय मंत्र है| ४३ क्षन्दो के इस स्तोत्र में शिव के दिव्य स्वरूप एवं उनकी सादगी का वर्णन है| स्तोत्र का सृजन एक अनोखे असाधारण परिपेक्ष में किया गया था तथा शिव को प्रसन्न कर के उनसे क्षमा प्राप्ति की गई थी | कथा कुछ इस प्रकार के है … एक समय में चित्ररथ नाम का राजा था| वो परं शिव भक्त था| उसने एक अद्भुत सुंदर बागा का निर्माण करवाया| जिसमे विभिन्न प्रकार के पुष्प लगे थे| प्रत्येक दिन राजा उन पुष्पों से शिव जी की पूजा करते थे | फिर एक दिन … पुष्पदंत नामक के गन्धर्व उस राजा के उद्यान की तरफ से जा रहा था| उद्यान की सुंदरता ने उसे आकृष्ट कर लिया| मोहित पुष्पदंत ने बाग के पुष्पों को चुरा लिया| अगले दिन चित्ररथ को पूजा हेतु पुष्प प्राप्त नहीं हुए | पर ये तो आरम्भ मात्र था … बाग के सौंदर्य से मुग्ध पुष्पदंत प्रत्यक दिन पुष्प की चोरी करने लगा| इस रहश्य को सुलझाने के राजा के प्रत्येक प्रयास विफल रहे| पुष्पदंत अपने दिव्या शक्तियों के कारण अदृश्य बना रहा | और फिर … राजा च...