सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सनातन धर्म में सफलता के रहस्य

गरुड़ पुराण में छुपे हैं सफलता के कई रहस्य, जिससे कोई बुलंदियों को पा सकता है। इसमें वर्णित एक श्लोक के अनुसार व्यक्ति अगर इन 6 चीजों की पूजा करे तो वह सबकुछ पा सकता है।

विष्णुरेकादशी गंगा तुलसीविप्रधेवनः।
असारे दुर्गसंसारे षट्पदी मुक्तिदायिनी।।

1. भगवान विष्णु
गरुड़ पुराण के बताता है कि भगवान विष्णु अपने भक्तों के दुखों को खत्म करके उसे सुख और शांति देते हैं। इसलिए भगवान विष्णु की पूजा अर्चना करनी चाहिए। इसके लिए स्नान आदि कर खुद को पहले शुद्ध कर लें।

2. एकादशी-व्रत
एकादशी व्रत को ग्रंथों और पुराणों में श्रेष्ठ बताया गया है। इनके अनुसार जो व्यक्ति एकादशी का व्रत रखता है। उसे इसका निश्चित लाभ मिलता है। ध्यान दे की इस दिन जुआ खेलना शराब पीना आदी न करें। यह काम एकादशी के दिन नहिं करना चाहिए।
3. गंगा नदी
सभी नदियों में श्रेष्ठ श्री गंगा जी को देवी माना गया है। इसलिए इनकी पूजा करना चाहिए। किसी रुप में इनका अपमान आपको भारी पड़ सकता है। ये सफलता की जननी हैं।

4. तुलसी
तुलसी त्याग की प्रतिक हैं। इन्हें अपने घर में स्थान देने तथा जल देने से अवरुद्ध विकास भी खुल जाते हैं। इन्हे भगवान के प्रशाद में सेवन करने से सारे विकार दूर होते हैं। विष्णु जी की पूजा के पश्चात इनकी पुजा करने से बहुत फल मिलता है।
5. पंडित या ज्ञानी
योग्य ज्ञानी मनुष्यों का हमेशा सम्मान करना चाहिए। इनका मजाक उडाना सर्वथा अनुचित है। जो मनुष्य ज्ञानी लोगों का सम्मन करता है। वह स्वत:  सफलता की सीढ़ायां चढ़ जाता है।

6. गाय
गाय को हिन्दू धर्म में सबसे पूजनीय माना गया है। गाय में सभी देवता निवाश करते हैं। जो मनुष्य गाय को पूजता है। उसकी  सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शिव नाम महिमा

भगवान् श्रीकृष्ण कहते है ‘महादेव महादेव’ कहनेवाले के पीछे पीछे मै नामश्रवण के लोभ से अत्यन्त डरता हुआ जाता हूं। जो शिव शब्द का उच्चारण करके प्राणों का त्याग करता है, वह कोटि जन्मों के पापों से छूटकर मुक्ति को प्राप्त करता है । शिव शब्द कल्याणवाची है और ‘कल्याण’ शब्द मुक्तिवाचक है, वह मुक्ति भगवन् शंकर से ही प्राप्त होती है, इसलिए वे शिव कहलाते है । धन तथा बान्धवो के नाश हो जानेके कारण शोकसागर मे मग्न हुआ मनुष्य ‘शिव’ शब्द का उच्चारण करके सब प्रकार के कल्याणको प्राप्त करता है । शि का अर्थ है पापोंका नाश करनेवाला और व कहते है मुक्ति देनेवाला। भगवान् शंकर मे ये दोनों गुण है इसीलिये वे शिव कहलाते है । शिव यह मङ्गलमय नाम जिसकी वाणी मे रहता है, उसके करोड़ जन्मों के पाप नष्ट हो जाते है । शि का अर्थ है मङ्गल और व कहते है दाता को, इसलिये जो मङ्गलदाता है वही शिव है । भगवान् शिव विश्वभर के मनुष्योंका सदा ‘शं’ कल्याण करते है और ‘कल्याण’ मोक्ष को कहते है । इसीसे वे शंकर कहलाते है । ब्रह्मादि देवता तथा वेद का उपदेश करनेवाले जो कोई भी संसार मे महान कहलाते हैं उन सब के देव अर्थात् उपास्य होने...

पिशाच भाष्य

पिशाच भाष्य  पिशाच के द्वारा लिखे गए भाष्य को पिशाच भाष्य कहते है , अब यह पिशाच है कौन ? तो यह पिशाच है हनुमानजी तो हनुमानजी कैसे हो गये पिशाच ? जबकि भुत पिशाच निकट नहीं आवे ...तो भीमसेन को जो वरदान दिया था हनुमानजी ने महाभारत के अनुसार और भगवान् राम ही कृष्ण बनकर आए थे तो अर्जुन के ध्वज पर हनुमानजी का चित्र था वहाँ से किलकारी भी मारते थे हनुमानजी कपि ध्वज कहा गया है या नहीं और भगवान् वहां सारथि का काम कर रहे थे तब गीता भगवान् ने सुना दी तो हनुमानजी ने कहा महाराज आपकी कृपा से मैंने भी गीता सुन ली भगवान् ने कहा कहाँ पर बैठकर सुनी तो कहा ऊपर ध्वज पर बैठकर तो वक्ता नीचे श्रोता ऊपर कहा - जा पिशाच हो जा हनुमानजी ने कहा लोग तो मेरा नाम लेकर भुत पिशाच को भगाते है आपने मुझे ही पिशाच होने का शाप दे दिया भगवान् ने कहा - तूने भूल की ऊपर बैठकर गीता सुनी अब इस पर जब तू भाष्य लिखेगा तो पिशाच योनी से मुक्त हो जाएगा तो हमलोगों की परंपरा में जो आठ टिकाए है संस्कृत में उनमे एक पिशाच भाष्य भी है !

श्रीशिव महिम्न: स्तोत्रम्

              __श्रीशिव महिम्न: स्तोत्रम्__ शिव महिम्न: स्तोत्रम शिव भक्तों का एक प्रिय मंत्र है| ४३ क्षन्दो के इस स्तोत्र में शिव के दिव्य स्वरूप एवं उनकी सादगी का वर्णन है| स्तोत्र का सृजन एक अनोखे असाधारण परिपेक्ष में किया गया था तथा शिव को प्रसन्न कर के उनसे क्षमा प्राप्ति की गई थी | कथा कुछ इस प्रकार के है … एक समय में चित्ररथ नाम का राजा था| वो परं शिव भक्त था| उसने एक अद्भुत सुंदर बागा का निर्माण करवाया| जिसमे विभिन्न प्रकार के पुष्प लगे थे| प्रत्येक दिन राजा उन पुष्पों से शिव जी की पूजा करते थे | फिर एक दिन … पुष्पदंत नामक के गन्धर्व उस राजा के उद्यान की तरफ से जा रहा था| उद्यान की सुंदरता ने उसे आकृष्ट कर लिया| मोहित पुष्पदंत ने बाग के पुष्पों को चुरा लिया| अगले दिन चित्ररथ को पूजा हेतु पुष्प प्राप्त नहीं हुए | पर ये तो आरम्भ मात्र था … बाग के सौंदर्य से मुग्ध पुष्पदंत प्रत्यक दिन पुष्प की चोरी करने लगा| इस रहश्य को सुलझाने के राजा के प्रत्येक प्रयास विफल रहे| पुष्पदंत अपने दिव्या शक्तियों के कारण अदृश्य बना रहा | और फिर … राजा च...