सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नाम जप की महत्ता

             नाम जप की महत्ता

 •                
एक बार की बात है सम्राट एवं उनके गुरु ने मार्ग में किसी ब्राह्मण को भीख माँगते देखा ।
.
सम्राट ने गुरु से पूछा-: यह क्या, एक ब्राह्मण होकर भी ये भीख मांग रहा है?*
.
गुरु ने तत्काल उतर दिया-: महाराज! ये पंडित भूला हुआ है।
सम्राट ने कहा-: तो इस पंडित को रास्ते पे लाकर दिखाओ।
.
गुरु ने कहा-: आ जायेगा राजन, थोड़ा समय लगेगा। कृप्या तीन माह की अवधि दीजिये। राजा ने स्वीकृति दे दी।
.
शाम को गुरु ब्राह्मण के घर गये और ब्राह्मण से विद्वान होकर भीख मांगने का कारण पूछा। ब्राह्मण के बताने पर गुरु ने कहा-: कल से प्रात: आप ४ बजे जाग जायँ और मेरे लिये दो घण्टे
.
॥हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे॥
॥हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे॥
.
यह नाम जप करें, शाम को एक स्वर्ण मुद्रा रोज आपके घर पहुँचा दी जायेगी।
.
ब्राह्मण को पहले तो यह सुन कर आश्चर्य हुआ, किंतू मन ही मन सोचा कि ऐसा करने में क्या हर्ज है? उसने जप करना  स्वीकार कर लिया। पिछले जन्म के उनके पूरे कुल के सँस्कार शुभ थे। ४ बजे उठने और नाम जप करने में कोई कठिनाई भी नहीँ हुई। रोज शाम को एक स्वर्ण मुद्रिका मिल जाने से धीरे धीरे ब्राह्मण धनवान हो गया।
.
 राम नाम का अभ्यास करते करते, उनके दिव्य सँस्कारोँ ने दबे सुसंस्कारों को उभारा।
.
एक दिन ब्राह्मण ने सोचा कि यदि गुरु के लिय नाम-जप ने धनाढ्य बना दिया तो स्वयं के लिये जपने से तो लोक और परलोक दोनो धनाढ्य हो जायेँगे! ऐसा सोच कर रोज दो घण्टे खुद के लिये भी जपने लगा।
.
 भगवन नाम की ऐसी कृपा हुई की ब्राह्मण की कामनायेँ खत्म होने लगी और एक दिन ब्राह्मण ने गुरु से कहा-आप कृप्या सोने की मुद्रिका ना भेजेँ मैं अब केवल अपने लिये ही जप करूगा।
.
राम नाम की उपासना ने मेरा विवेक एवं वैराग्य जाग्रत कर दिया, कृष्ण भक्ति की लग्न लग गयी है अब मुझे आगेकी साधना बताये और गुरु ने क्रुपा करके आगेका मार्ग बता दिया ...ब्राम्हण उस मार्ग को स्वीकार कर उसपर चल पड़ा
.
एक दिन ब्राहमण ने अपनी पत्नी से कहा-: श्री हरी कृपा से अपनी गरीबी दूर हो गयी है। सब ठीक हो गया अब आप अनुमति दें तो मैं एकान्त में रहकर राम नाम जप की साधना करना चाहता हूँ। पत्नी साध्वी थी, अत: उसने तुरंत स्वीकृति दे दी।
.
अब ब्राम्हण सतत प्रभु स्मरण में रंग गये। साधना फलने फूलने लगी। लोग दर्शनार्थ पधारने लगे, धीरे धीरे बात राजा तक पहुँची तो सम्राट भी एक दिन गुरु के साथ महात्मा के दर्शन करने पधारे। वापिस लौटते समय सम्राट  ने कहा महात्मन, मैं इस राज्य का सम्राट आपसे प्रार्थना करता हूँ-: यदि आपको किसी चीज की जरूरत पड़े तो नि:संकोच संदेश भिजवाईयेगा, तत्काल वह चीज़ आपको मिल जाएगी।
.
ब्राह्मण मुस्कुराये और बोले-: राजन आपके पास ऐसा कुछ भी नही है, जिसकी मुझे जरूरत हो। हाँ यदि आपको कुछ चाहिये तो माँगने में संकोच न करना।
तब गुरु ने कहा-: राजन, आपने पहचाना इनको? ये वही ब्राह्मण हैं जो तीन माह पूर्व भीख माँग रहे थे। राम नाम के जप ने एक भिखारी को सच्चा दानी बना दिया है! यह सुनकर सम्राट बड़े आश्चर्य में पड़ गए।
.
 सच मुच, यह महत्व है भगवान के पवित्र नामों का! अगर आप भी भौतिक इच्छाओं से परे होना चाहते हैं, तो हर रोज़ पहला काम यह करें; राम नाम का जप। यह भगवन नाम आप को भी अमीर बना देगा!!
.
*चाह गई चिंता मिटी, मन हुआ बेपरवाह।*
*जिनको कछु न चाहिये, वे शाहन के शाह॥*
  *ये है राम नाम जप का प्रभाव जो एक भिखारी को भी सच्चा दानी बना देता है।*

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शिव नाम महिमा

भगवान् श्रीकृष्ण कहते है ‘महादेव महादेव’ कहनेवाले के पीछे पीछे मै नामश्रवण के लोभ से अत्यन्त डरता हुआ जाता हूं। जो शिव शब्द का उच्चारण करके प्राणों का त्याग करता है, वह कोटि जन्मों के पापों से छूटकर मुक्ति को प्राप्त करता है । शिव शब्द कल्याणवाची है और ‘कल्याण’ शब्द मुक्तिवाचक है, वह मुक्ति भगवन् शंकर से ही प्राप्त होती है, इसलिए वे शिव कहलाते है । धन तथा बान्धवो के नाश हो जानेके कारण शोकसागर मे मग्न हुआ मनुष्य ‘शिव’ शब्द का उच्चारण करके सब प्रकार के कल्याणको प्राप्त करता है । शि का अर्थ है पापोंका नाश करनेवाला और व कहते है मुक्ति देनेवाला। भगवान् शंकर मे ये दोनों गुण है इसीलिये वे शिव कहलाते है । शिव यह मङ्गलमय नाम जिसकी वाणी मे रहता है, उसके करोड़ जन्मों के पाप नष्ट हो जाते है । शि का अर्थ है मङ्गल और व कहते है दाता को, इसलिये जो मङ्गलदाता है वही शिव है । भगवान् शिव विश्वभर के मनुष्योंका सदा ‘शं’ कल्याण करते है और ‘कल्याण’ मोक्ष को कहते है । इसीसे वे शंकर कहलाते है । ब्रह्मादि देवता तथा वेद का उपदेश करनेवाले जो कोई भी संसार मे महान कहलाते हैं उन सब के देव अर्थात् उपास्य होने...

पिशाच भाष्य

पिशाच भाष्य  पिशाच के द्वारा लिखे गए भाष्य को पिशाच भाष्य कहते है , अब यह पिशाच है कौन ? तो यह पिशाच है हनुमानजी तो हनुमानजी कैसे हो गये पिशाच ? जबकि भुत पिशाच निकट नहीं आवे ...तो भीमसेन को जो वरदान दिया था हनुमानजी ने महाभारत के अनुसार और भगवान् राम ही कृष्ण बनकर आए थे तो अर्जुन के ध्वज पर हनुमानजी का चित्र था वहाँ से किलकारी भी मारते थे हनुमानजी कपि ध्वज कहा गया है या नहीं और भगवान् वहां सारथि का काम कर रहे थे तब गीता भगवान् ने सुना दी तो हनुमानजी ने कहा महाराज आपकी कृपा से मैंने भी गीता सुन ली भगवान् ने कहा कहाँ पर बैठकर सुनी तो कहा ऊपर ध्वज पर बैठकर तो वक्ता नीचे श्रोता ऊपर कहा - जा पिशाच हो जा हनुमानजी ने कहा लोग तो मेरा नाम लेकर भुत पिशाच को भगाते है आपने मुझे ही पिशाच होने का शाप दे दिया भगवान् ने कहा - तूने भूल की ऊपर बैठकर गीता सुनी अब इस पर जब तू भाष्य लिखेगा तो पिशाच योनी से मुक्त हो जाएगा तो हमलोगों की परंपरा में जो आठ टिकाए है संस्कृत में उनमे एक पिशाच भाष्य भी है !

श्रीशिव महिम्न: स्तोत्रम्

              __श्रीशिव महिम्न: स्तोत्रम्__ शिव महिम्न: स्तोत्रम शिव भक्तों का एक प्रिय मंत्र है| ४३ क्षन्दो के इस स्तोत्र में शिव के दिव्य स्वरूप एवं उनकी सादगी का वर्णन है| स्तोत्र का सृजन एक अनोखे असाधारण परिपेक्ष में किया गया था तथा शिव को प्रसन्न कर के उनसे क्षमा प्राप्ति की गई थी | कथा कुछ इस प्रकार के है … एक समय में चित्ररथ नाम का राजा था| वो परं शिव भक्त था| उसने एक अद्भुत सुंदर बागा का निर्माण करवाया| जिसमे विभिन्न प्रकार के पुष्प लगे थे| प्रत्येक दिन राजा उन पुष्पों से शिव जी की पूजा करते थे | फिर एक दिन … पुष्पदंत नामक के गन्धर्व उस राजा के उद्यान की तरफ से जा रहा था| उद्यान की सुंदरता ने उसे आकृष्ट कर लिया| मोहित पुष्पदंत ने बाग के पुष्पों को चुरा लिया| अगले दिन चित्ररथ को पूजा हेतु पुष्प प्राप्त नहीं हुए | पर ये तो आरम्भ मात्र था … बाग के सौंदर्य से मुग्ध पुष्पदंत प्रत्यक दिन पुष्प की चोरी करने लगा| इस रहश्य को सुलझाने के राजा के प्रत्येक प्रयास विफल रहे| पुष्पदंत अपने दिव्या शक्तियों के कारण अदृश्य बना रहा | और फिर … राजा च...