सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रुक्मिणी -कृष्ण विवाह



महाराज भीष्मक विदर्भ देश के अधिपति थे उनके पाँच पुत्र और एक सुन्दर पुत्री थी, जिनका नाम रुक्मिणी था, वे बचपन से ही भगवान श्रीकृष्ण के सौंदर्य, पराक्रम, गुण, और वैभव, की प्रशंसा सुनती आ रही थी, जो उनके महल में आने वाले अतिथि प्रायः गाया करते थे. तब उन्होंने यही निश्चय किया कि भगवान श्रीकृष्ण ही मेरे अनुरूप पति है.
भगवान भी समझते थे कि रूक्मिणी में बड़े सुन्दर-सुन्दर लक्षण है वह परम बुद्धिमती है उदारता, सौंदर्य, शीलस्वभाव, और गुणों में भी अद्वितीय है. इसलिए रुक्मिणी ही मेरे अनुरूप पत्नी है अतः भगवान ने रूक्मिणी जी से विवाह करने का निश्चय किया. परन्तु रुक्मिणी जी का बडा़ भाई रुक्मी श्रीकृष्णजी से द्वेष करता था और रुक्मिणी जी का विवाह अपने मित्र शिशुपाल से करने लगा. जब रुक्मिणी को यह मालूम हुआ कि मेरा बड़ा भाई रुक्मी शिशुपाल के साथ मेरा विवाह करना चाहता है तब वे बहुत उदास हो गयी. उन्होंने बहुत कुछ सोच समझकर एक विश्वासपात्र ब्राह्मणदेवता को तुरंत श्रीकृष्ण के पास भेजा.
जब वे ब्राह्मणदेवता द्वारिकापुरी में पहुँचे. तब द्वारपाल उन्हें राजमहल के भीतर ले गए वह जाकर भगवान श्रीकृष्ण ने उन ब्राह्मणदेवता को अपने आसन पर बैठाकर उनकी पूजा की, कुशल-प्रश्न के अनन्तर, जब ब्राह्मण खा-पी चुके,तब भगवान ने उनसे पूछा – ब्राह्मण देवता! आप कहाँ से, किस हेतु से, और किस अभिलाषा से, इतना कठिन मार्ग तय करके यहाँ पधारे है? हम आप की क्या सेवा करे? भगवान श्री कृष्ण ने जब इस प्रकार ब्राह्मणदेवता से पूछा तब उन्होंने सारी बात कह सुनाई इसके बाद वे भगवान से रुक्मिणी जी का सन्देश कहने लगे- जैसे विवाह की“सप्तपदी”होती है उसी प्रकार रुक्मिणी जी ने ‘सात श्लोको’ में भगवान को सन्देश भेजा.
रुक्मिणी जी ने कहा है-
*.त्रिभुवनसुन्दर! मैंने आपको कभी देखा तो नहीं, केवल आपके गुणों को अपने कानो से सुना है और केवल श्रवण मात्र से मेरा चित्त लज्जा, शर्म, सब कुछ छोडकर आपमें ही प्रवेश कर रहा है. आपके गुण सुनने वालो के कानो के रास्ते ह्रदय में प्रवेश करके, एक-एक अंग के ताप जन्म-जन्म की जलन बुझा देते है..
*.प्रेमस्वरूप श्यामसुन्दर ! चाहे जिस द्रष्टि से देखे कुल, शील, स्वभाव, सौंदर्य, विद्या अवस्था, धन-धाम सभी में आप अद्वितीय है. अपने ही समान है. मनुष्य लोक में जितने भी प्राणी है, सबका मन आपको देखकर शांति का अनुभव करता है अब आप ही बताइये, ऐसी कौन-सी कुलवती, महागुणवती, और धैर्यवती कन्या होगी. जो विवाह के योग्य समय आने पर आपको ही पति रूप में वरण न करेगी..
*.प्रियतम ! मैंने आपको पति रूप से वरण किया है, मै आपको आत्मसमर्पण कर चुकी हूँ. आप अंतर्यामी है. मेरे ह्रदय की बात आपसे छिपी नहीं है. आप यहाँ पधारकर मुझे अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार कीजिये. कमलनयन! प्राणवल्लभ ! मै आपकी हूँ, अब जैसे सिंह का भाग सियार छू जाये वैसे कही शिशुपाल निकट से आकर मेरा स्पर्श न कर जाये ..
*.मैंने यदि जन्म-जन्म इष्ट, दान, नियम, व्रत, और देवता, ब्राह्मण और गुरु आदि की पूजा के द्वारा भगवान परमेश्वर की ही आराधना की हो और वे मुझ पर प्रसन्न हो तो भगवान श्रीकृष्ण आकर मेरा पाणिग्रहण करे. शिशुपाल या कोई दूसरा पुरुष मेरा स्पर्श न कर सके ..
*.प्रभो आप अजित है. जिस दिन मेरा विवाह होने वाला हो उसके एक दिन पहले आप हमारी राजधानी में गुप्तरूप से आ जाइये और फिर शिशुपाल और सेनाओ को मथ डालिए. बलपूर्वक राक्षस विधि से वीरता का मूल्य देकर मेरा पाणिग्रहण कीजिये ..
*.यदि आप सोचते है कि मै तो अन्तःपुर में भीतर के जनान महलों में पहरे के अंदर रहती हो, मै तुम्हे कैसे ले जाऊँगा. तो इसका उपाय यह है कि हमारे कुल का ऐसा नियम है कि विवाह के पहले दिन कुलदेवी का दर्शन करने के लिए दुल्हन गिरिजादेवी के मंदिर जाती है आप वही से मेरा हरण कर लेना ..
*.कमलनयन ! भगवान शंकर के समान बड़े-बड़े महापुरुष भी आत्मशुद्धि के लिए आपके चरणकमलो की धूलि से स्नान करना चाहते है. यदि मै आपका वह प्रसाद, आपकी चरणधूलि नहीं प्राप्त कर सकी. तो व्रत द्वारा शरीर को सुखाकर प्राण छोड़ दूँगी. चाहे उसके लिए सैकड़ो जन्म क्यों न लेना पड़े. कभी-न-कभी तो आपका वह प्रसाद अवश्य ही मिलेगा..
ब्राह्मण देवता ने कहा-यदुवंश शिरोमणि ! यही रुक्मिणी के अत्यंत गोपनीय सन्देश है जिन्हें लेकर्मै आपके पास आया हूँ इसके संबध में जो कुछ करना हो विचार कर लीजिए और तुरंत ही उसके अनुसार कार्ये कीजिये .
भगवान ने कहा– ब्राह्मणदेव जैसे विदर्भ राजकुमारी मुझे चाहती है वैसे ही मै भी उन्हें चाहता हूँ मेरा चित्त उन्ही में लगा रहता है कहाँ तक कहूँ मुझे रात के समय नीद तक नहीं आती. मै राजकुमारी को निकाल लूँगा .भगवान ने तुरंत सारथी को आज्ञ दी औरएक ही रात में विदर्भ में पहुँच गए.
विदर्भ में विवाह कि तैयारिया हो रही थी उधर रुक्मिणी जी को चिंता हो रही थी कि भगवान तो दूर रहे ब्राह्मण देवता भी नहीं आये उनकी आखो में आँसू भर आये वे उसी उधेड़ बुन में थी, कि ब्राह्मण देवता आ गए. और उनका प्रसन्न मुख देखकर वे समझ गयी कि भगवान आ रहे है.
तब ब्राह्मण देव ने कहा-कि भगवान श्रीकृष्ण यहाँ पधार गए है.
रुक्मिणी देवी जी के मंदिर के लिए चली. बहुत से सैनिक उनकी रक्षा में नियुक्त थे. सखी-सहेली सब ओर से उन्हें घेरे हुए थी. मंदिर पहुँचकर उन्होंने माता अम्बिका माता की स्तुति की .अब वे मंदिर से बाहर निकली. उनका कटिभाग बहुत ही सुन्दर और पतला था. मुखमंडल पर कुण्डलो की शोभा जगमगा रही थी. उनका रूप बड़ा ही मनोहर और मोहित करने वाला था उनका रूप देखकर सारे सैनिक बेहोश हो गए .तभी भगवान श्रीकृष्ण रथ लेकर आये और रुक्मणि जी को रथ पर बैठाकर ले गए फिर भगवान ने द्वारिका पहुंचकर रुक्मिणी जी के साथ पाणिग्रहण किया. सारे द्वारिका वासियो, नर-नारियों को परम आनंद हुआ.
“जय जय श्री राधे”

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शिव नाम महिमा

भगवान् श्रीकृष्ण कहते है ‘महादेव महादेव’ कहनेवाले के पीछे पीछे मै नामश्रवण के लोभ से अत्यन्त डरता हुआ जाता हूं। जो शिव शब्द का उच्चारण करके प्राणों का त्याग करता है, वह कोटि जन्मों के पापों से छूटकर मुक्ति को प्राप्त करता है । शिव शब्द कल्याणवाची है और ‘कल्याण’ शब्द मुक्तिवाचक है, वह मुक्ति भगवन् शंकर से ही प्राप्त होती है, इसलिए वे शिव कहलाते है । धन तथा बान्धवो के नाश हो जानेके कारण शोकसागर मे मग्न हुआ मनुष्य ‘शिव’ शब्द का उच्चारण करके सब प्रकार के कल्याणको प्राप्त करता है । शि का अर्थ है पापोंका नाश करनेवाला और व कहते है मुक्ति देनेवाला। भगवान् शंकर मे ये दोनों गुण है इसीलिये वे शिव कहलाते है । शिव यह मङ्गलमय नाम जिसकी वाणी मे रहता है, उसके करोड़ जन्मों के पाप नष्ट हो जाते है । शि का अर्थ है मङ्गल और व कहते है दाता को, इसलिये जो मङ्गलदाता है वही शिव है । भगवान् शिव विश्वभर के मनुष्योंका सदा ‘शं’ कल्याण करते है और ‘कल्याण’ मोक्ष को कहते है । इसीसे वे शंकर कहलाते है । ब्रह्मादि देवता तथा वेद का उपदेश करनेवाले जो कोई भी संसार मे महान कहलाते हैं उन सब के देव अर्थात् उपास्य होने...

पिशाच भाष्य

पिशाच भाष्य  पिशाच के द्वारा लिखे गए भाष्य को पिशाच भाष्य कहते है , अब यह पिशाच है कौन ? तो यह पिशाच है हनुमानजी तो हनुमानजी कैसे हो गये पिशाच ? जबकि भुत पिशाच निकट नहीं आवे ...तो भीमसेन को जो वरदान दिया था हनुमानजी ने महाभारत के अनुसार और भगवान् राम ही कृष्ण बनकर आए थे तो अर्जुन के ध्वज पर हनुमानजी का चित्र था वहाँ से किलकारी भी मारते थे हनुमानजी कपि ध्वज कहा गया है या नहीं और भगवान् वहां सारथि का काम कर रहे थे तब गीता भगवान् ने सुना दी तो हनुमानजी ने कहा महाराज आपकी कृपा से मैंने भी गीता सुन ली भगवान् ने कहा कहाँ पर बैठकर सुनी तो कहा ऊपर ध्वज पर बैठकर तो वक्ता नीचे श्रोता ऊपर कहा - जा पिशाच हो जा हनुमानजी ने कहा लोग तो मेरा नाम लेकर भुत पिशाच को भगाते है आपने मुझे ही पिशाच होने का शाप दे दिया भगवान् ने कहा - तूने भूल की ऊपर बैठकर गीता सुनी अब इस पर जब तू भाष्य लिखेगा तो पिशाच योनी से मुक्त हो जाएगा तो हमलोगों की परंपरा में जो आठ टिकाए है संस्कृत में उनमे एक पिशाच भाष्य भी है !

श्रीशिव महिम्न: स्तोत्रम्

              __श्रीशिव महिम्न: स्तोत्रम्__ शिव महिम्न: स्तोत्रम शिव भक्तों का एक प्रिय मंत्र है| ४३ क्षन्दो के इस स्तोत्र में शिव के दिव्य स्वरूप एवं उनकी सादगी का वर्णन है| स्तोत्र का सृजन एक अनोखे असाधारण परिपेक्ष में किया गया था तथा शिव को प्रसन्न कर के उनसे क्षमा प्राप्ति की गई थी | कथा कुछ इस प्रकार के है … एक समय में चित्ररथ नाम का राजा था| वो परं शिव भक्त था| उसने एक अद्भुत सुंदर बागा का निर्माण करवाया| जिसमे विभिन्न प्रकार के पुष्प लगे थे| प्रत्येक दिन राजा उन पुष्पों से शिव जी की पूजा करते थे | फिर एक दिन … पुष्पदंत नामक के गन्धर्व उस राजा के उद्यान की तरफ से जा रहा था| उद्यान की सुंदरता ने उसे आकृष्ट कर लिया| मोहित पुष्पदंत ने बाग के पुष्पों को चुरा लिया| अगले दिन चित्ररथ को पूजा हेतु पुष्प प्राप्त नहीं हुए | पर ये तो आरम्भ मात्र था … बाग के सौंदर्य से मुग्ध पुष्पदंत प्रत्यक दिन पुष्प की चोरी करने लगा| इस रहश्य को सुलझाने के राजा के प्रत्येक प्रयास विफल रहे| पुष्पदंत अपने दिव्या शक्तियों के कारण अदृश्य बना रहा | और फिर … राजा च...