सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

श्रीराधारानी जी

जब सिद्धाश्रम तीर्थ में राधा रानी सभी ब्रजवासियों के साथ स्नान करने पहुँचीं तो उनके अभूतपूर्व बैभव को देखकर द्वारिका की पटरानियाँ कृष्ण से पूछने लगीं-

"हे भगवान! ये कौन स्त्री यहाँ स्नान करने आई है, जिसका वैभव ऐसा अद्भुत है और जिसके गौरव से सभी यादव जहाँ के तहाँ खड़े डर रहे हैं। यह किसकी स्त्री है, इसका नाम क्या है और ये कहाँ रहती है? हे देवकीनंदन! तुम सर्वज्ञ हो। तुम भगवान हो। सो तुम हमें बताओ।"

तब कृष्ण कहते हैं- "ये बृषभानु गोप की बेटी, कीर्तिनंदिनी साक्षात राधा है। ये ब्रज की ईश्वरी, सभी गोपियों में श्रेष्ठ और मेरी पत्नी है। ये सिद्धाश्रम में स्नान करने के लिए आई है और गोपियों के यूथों को साथ लाई है। इसके गौरव से यादव वीर भयभीत खड़े हैं क्योंकि इसका ऐसा ही वैभव है।"

कृष्ण के मुख से राधा की बड़ाई सुनकर सत्यभामा(जिन्हें अपने रूप और पद का गर्व था) बोली- "क्या केवल राधा ही रूपवती है? मैं नहीं हूँ... "

"हे सखियों! मेरे रूप , गुण, शील और स्वभाव के कारण मेरे लिए विवाह के अनेकों प्रस्ताव आये थे। मेरे रूप के प्रभाव से शतधन्वा मारा गया। मेरे कारण कृतवर्मा द्वारिका से भाग गए। मेरे पास वो समयंतक मणि है जो दिन में आठ भार सोना उगलती है, जिसके पूजन से अकाल मृत्यु, जरा, रोग, शोक पास भी नहीं आते और जिसके प्रभाव से किसी मायावी की माया नहीं चलती। वो मणि मेरे पिता ने मुझे दहेज में दी थी। इसीसे मेरा वैभव अनंत है, मैं हरि के साथ गरुण पर बैठती हूँ। मेरे ही कारण भौमासुर मारा गया। उसकी कैद से मुक्त होकर तुम्हें कृष्ण पति रूप में मेरी ही कृपा से प्राप्त हो सके हैं। मैंने अपने पतिव्रत से कृष्ण को वश में कर लिया है।"

"मेरे समान न किसी का गौरव है, न किसी का वैभव है,  न किसी का रूप है और न किसी में शील है।"

ऐसा कहकर मानवती सत्यभामा रुक्मिणी से बोली- "रुक्मिणी तुम्हारे ही कारण कृष्ण ने शिशुपाल से युद्ध तक किया; तो क्या तुम सुंदर नहीं हो? सखी! राधा तो गोपकुमारी है और तुम राजकुमारी हो। तुम मान्य हो, धन्य हो और मानवतियों में श्रेष्ठ हो।"

सत्यभामा के ये वचन सुनकर कृष्ण की आठों रानियाँ भी मानवती हो गयीं और तब रुक्मिणी कृष्ण से बोली- "प्रभु! द्वारिका में नित्य ही हमने आपके मुख से राधा के विषय में सुना है। कृपया आप हम सबको उनके दर्शन करवाइए ताकि हम देख सकें कि उनका वैभव और गौरव वैसा ही है जैसा आपने वर्णन किया है, अथवा भिन्न है। जो तुम्हारी वियोगिनी ब्रजवासी है जो तुम्हारे दर्शन की कामना से सिद्धाश्रम में तीर्थयात्रा पर आई है।"

तब कृष्ण ने उनसे "तथास्तु" कहकर उन्हें अपने साथ लिया और राधा के दर्शन के लिए उनके शिविर में गए। अति सुंदर शिविर में जहाँ राधा बैठी थीं वहाँ चमेली की सुगंध से भवरे मंडरा रहे थे। राधा की कांति हंसिनी के समान थी। उनके मकर के समान बिजली जैसी कांति वाले झुमके थे और मुखमंडल करोड़ों चंद्रमाओं के समान उज्ज्वल था। अनेकों सखियाँ राधा को पंखा झल रही थीं और सेवा कर रही थीं। अपने पैरों के अग्र भाग को कोमलता से भूमि पर रखकर राधा मंद गति से चलती थीं। दूर से ही राधा रानी के ऐसे मनोरम स्वरूप को देखकर कृष्ण की हजारों पटरानियाँ मोहित होकर मूर्छित हो गयीं और भूमि पर गिर पड़ीं।

जैसे सूर्य के उदय होने पर तारों की कांति फीकी पड़ जाती है, उसी प्रकार राधा के सामने सभी पटरानियाँ तेजहीन हो गयीं। सबका रूपवती होने का अभिमान जाता रहा और वे आपस में ही कहने लगीं- "अहो! ऐसा सुंदर रूप तो त्रिलोकी में किसी का नहीं है। हमने जैसा सुना था, राधा को उससे भी विलक्षण पाया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शिव नाम महिमा

भगवान् श्रीकृष्ण कहते है ‘महादेव महादेव’ कहनेवाले के पीछे पीछे मै नामश्रवण के लोभ से अत्यन्त डरता हुआ जाता हूं। जो शिव शब्द का उच्चारण करके प्राणों का त्याग करता है, वह कोटि जन्मों के पापों से छूटकर मुक्ति को प्राप्त करता है । शिव शब्द कल्याणवाची है और ‘कल्याण’ शब्द मुक्तिवाचक है, वह मुक्ति भगवन् शंकर से ही प्राप्त होती है, इसलिए वे शिव कहलाते है । धन तथा बान्धवो के नाश हो जानेके कारण शोकसागर मे मग्न हुआ मनुष्य ‘शिव’ शब्द का उच्चारण करके सब प्रकार के कल्याणको प्राप्त करता है । शि का अर्थ है पापोंका नाश करनेवाला और व कहते है मुक्ति देनेवाला। भगवान् शंकर मे ये दोनों गुण है इसीलिये वे शिव कहलाते है । शिव यह मङ्गलमय नाम जिसकी वाणी मे रहता है, उसके करोड़ जन्मों के पाप नष्ट हो जाते है । शि का अर्थ है मङ्गल और व कहते है दाता को, इसलिये जो मङ्गलदाता है वही शिव है । भगवान् शिव विश्वभर के मनुष्योंका सदा ‘शं’ कल्याण करते है और ‘कल्याण’ मोक्ष को कहते है । इसीसे वे शंकर कहलाते है । ब्रह्मादि देवता तथा वेद का उपदेश करनेवाले जो कोई भी संसार मे महान कहलाते हैं उन सब के देव अर्थात् उपास्य होने...

पिशाच भाष्य

पिशाच भाष्य  पिशाच के द्वारा लिखे गए भाष्य को पिशाच भाष्य कहते है , अब यह पिशाच है कौन ? तो यह पिशाच है हनुमानजी तो हनुमानजी कैसे हो गये पिशाच ? जबकि भुत पिशाच निकट नहीं आवे ...तो भीमसेन को जो वरदान दिया था हनुमानजी ने महाभारत के अनुसार और भगवान् राम ही कृष्ण बनकर आए थे तो अर्जुन के ध्वज पर हनुमानजी का चित्र था वहाँ से किलकारी भी मारते थे हनुमानजी कपि ध्वज कहा गया है या नहीं और भगवान् वहां सारथि का काम कर रहे थे तब गीता भगवान् ने सुना दी तो हनुमानजी ने कहा महाराज आपकी कृपा से मैंने भी गीता सुन ली भगवान् ने कहा कहाँ पर बैठकर सुनी तो कहा ऊपर ध्वज पर बैठकर तो वक्ता नीचे श्रोता ऊपर कहा - जा पिशाच हो जा हनुमानजी ने कहा लोग तो मेरा नाम लेकर भुत पिशाच को भगाते है आपने मुझे ही पिशाच होने का शाप दे दिया भगवान् ने कहा - तूने भूल की ऊपर बैठकर गीता सुनी अब इस पर जब तू भाष्य लिखेगा तो पिशाच योनी से मुक्त हो जाएगा तो हमलोगों की परंपरा में जो आठ टिकाए है संस्कृत में उनमे एक पिशाच भाष्य भी है !

श्रीशिव महिम्न: स्तोत्रम्

              __श्रीशिव महिम्न: स्तोत्रम्__ शिव महिम्न: स्तोत्रम शिव भक्तों का एक प्रिय मंत्र है| ४३ क्षन्दो के इस स्तोत्र में शिव के दिव्य स्वरूप एवं उनकी सादगी का वर्णन है| स्तोत्र का सृजन एक अनोखे असाधारण परिपेक्ष में किया गया था तथा शिव को प्रसन्न कर के उनसे क्षमा प्राप्ति की गई थी | कथा कुछ इस प्रकार के है … एक समय में चित्ररथ नाम का राजा था| वो परं शिव भक्त था| उसने एक अद्भुत सुंदर बागा का निर्माण करवाया| जिसमे विभिन्न प्रकार के पुष्प लगे थे| प्रत्येक दिन राजा उन पुष्पों से शिव जी की पूजा करते थे | फिर एक दिन … पुष्पदंत नामक के गन्धर्व उस राजा के उद्यान की तरफ से जा रहा था| उद्यान की सुंदरता ने उसे आकृष्ट कर लिया| मोहित पुष्पदंत ने बाग के पुष्पों को चुरा लिया| अगले दिन चित्ररथ को पूजा हेतु पुष्प प्राप्त नहीं हुए | पर ये तो आरम्भ मात्र था … बाग के सौंदर्य से मुग्ध पुष्पदंत प्रत्यक दिन पुष्प की चोरी करने लगा| इस रहश्य को सुलझाने के राजा के प्रत्येक प्रयास विफल रहे| पुष्पदंत अपने दिव्या शक्तियों के कारण अदृश्य बना रहा | और फिर … राजा च...