सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

शुभ-अशुभ लच्छन

ऋषि पाराशर ने सामुद्रिक लक्षणों के आधार पर स्त्रीयों के शरीर पर मंगल और अशुभ चिन्ह बताए हैं। उनमें से कुछ शुभ चिन्हों के बारे में हम यहां चर्चा करेंगे।
तिल: आमतौर से पुरूष के शरीर के दाएं अंगों पर तिल शुभ माना जाता है। स्त्रीयों के बाएं अंग पर तिल शुभ माना जाता है। हर अंग पर तिलों के अलग-अलग प्रभाव माने गए हैं। ऎसा माना जाता है कि भगवान शंकर ने माता पार्वती को यह रहस्य बताए थे। भौहों के मध्य में तिल या ललाट के मध्य में रक्तवर्ण तिल राज्यप्रद माना गया है तथा गाल पर तिल हो तो नित्य मिष्ठान और भोजन प्राप्त होते हैं।

नाक पर तिल या लाल चिन्ह हो तो वह राजपत्नी होती है। यदि नाक पर काले रंग का दाग हो तो विधवा हो जाती है या निन्दित होती है। नाभि के नीचे स्त्री और पुरूष के सब चिन्ह शुभ माने गए हैं। कान, गाल या कंठ पर तिल हो तो प्रथम संतान पुत्र होती है। जिसके जांघ में तिल होता है उसको दु:ख मिलता है।

तलुआ: स्त्री के तलुए चिकने, मुलायम, पुष्ट तथा सम हों अर्थात् न छोटे हों न ब़डे हों, पसीने रहित हों और गरम हों तो सुख भोगने वाली होती है। कटे-फटे, रूखे, मांसहीन तलुए दु:ख देने वाले होते हैं। तलुए में शंख, स्वस्तिक, चक्र, कमल, ध्वज, मत्स्य या छाते के चिन्ह हों तो वह रानी और सुख भोगने वाली होती है परन्तु तलुए में सांप, चूहा, कौआ या विचित्र चिन्ह हो तो दु:ख भोगने वाली और धनहीन होती है।

नाखून: लाल, चिकने, ऊंचे और गोल नाखून से सुख मिलता है तथा फटे और काले नाखून से दु:ख मिलता है। अंगूठा: पैर का अंगूठा उन्नत, पुष्ट और गोल हो तो सुखदायक, टेढ़ा, छोटा और चिपटा हो तो दु:ख देने वाला होता है। पैर की अंगुली: कोमल, घनी, गोल और पुष्ट अंगुली सुख देने वाली तथा लम्बी तथा पतली अंगुली अशुभ मानी गई है। स्त्री या पुरूष की छोटी अंगुली अल्पायु, छोटी-ब़डी अंगुलियां हों तो स्वभाव दोष और कपट आता है, चिपटी अंगुली दासकर्म कराती है और छिद्र वाली अंगुली धनहीन बनाती है। अंगुली एक-दूसरे पर चढ़ी हो तो विधवा होकर दूसरे के आश्रित हो जाती है।

चाल: जिस स्त्री के चलने से पीछे से मार्ग में धूल उ़डे वह अपने सभी कुलों को कलंकित करने वाली होती है। यदि किसी स्त्री की कनिष्ठा अंगुली भूमि का स्पर्श ना करे तो वह एक पति का नाश कर दूसरा पति करती है। इसी भांति पैर का पृष्ठ भाग ऊंचा, पसीना रहित, पुष्ट, चिकना और कोमल हो तो वह रानी होती है अगर विपरीत हो तो दरिद्रता आती है। रोम सहित पैर का ऊपर का भाग या मांसहीन हो तो उसे अशुभ माना गया है। पैर का पिछला भाग यानि ऎ़डी समान हो तो शुभ माना गया है अगर यह भाग मोटा हो तो अशुभ, ऊंचा हो तो निन्दित और लम्बा हो तो दु:ख लाने वाला होता है।

कटि (कमर): चौबीस अंगुल कटि और ऊंचा नितम्ब सौभाग्यदायक माना गया है। अगर कटि प्रदेश टेढ़ा, चपटा, लम्बा मांसरहित हो, छोटा हो और रोमयुक्त हो तो अशुभ माना गया है और वैधव्य देने वाला होता है।

नाभि प्रदेश: स्त्री की नाभि गहरी, दाहिनी तरफ घूमी हुई तो सब सुख देने वाली मानी गई है। ऊपर को उठी हुई ग्रंथि तथा वामावर्त वाली नाभि अशुभ फल देने वाली होती है।

कुक्षि: ऊंची कुक्षि संतानोत्पत्ति में बाधक है। कुक्षि में बल या आवर्त (भंवर) उसे नौकरी करा सकता है। हथेली: मध्य में ऊंची, अंगुली मिलाने से छिद्रहीन, कोमल और थो़डी रेखाओं वाली हो तो बहुत सुख भोगने वाली होती है। कुछ अन्य स्त्री लक्षण: स्त्री के जन्म के समय लग्न और चंद्रमा दोनों समराशि में हों तो उसे अत्यन्त शुभ और स्त्रयोचित लक्षण देने वाला माना जाता है। ऎसी स्त्री सुशीला, रूपवती और देहसुख वाली होती है। यदि लग्न और चंद्रमा दोनों विषम राशि में हों तो वह कन्या पुरूष के सदृश्य स्वभाव और पुरूषोचित कार्य करने वाली होती है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शिव नाम महिमा

भगवान् श्रीकृष्ण कहते है ‘महादेव महादेव’ कहनेवाले के पीछे पीछे मै नामश्रवण के लोभ से अत्यन्त डरता हुआ जाता हूं। जो शिव शब्द का उच्चारण करके प्राणों का त्याग करता है, वह कोटि जन्मों के पापों से छूटकर मुक्ति को प्राप्त करता है । शिव शब्द कल्याणवाची है और ‘कल्याण’ शब्द मुक्तिवाचक है, वह मुक्ति भगवन् शंकर से ही प्राप्त होती है, इसलिए वे शिव कहलाते है । धन तथा बान्धवो के नाश हो जानेके कारण शोकसागर मे मग्न हुआ मनुष्य ‘शिव’ शब्द का उच्चारण करके सब प्रकार के कल्याणको प्राप्त करता है । शि का अर्थ है पापोंका नाश करनेवाला और व कहते है मुक्ति देनेवाला। भगवान् शंकर मे ये दोनों गुण है इसीलिये वे शिव कहलाते है । शिव यह मङ्गलमय नाम जिसकी वाणी मे रहता है, उसके करोड़ जन्मों के पाप नष्ट हो जाते है । शि का अर्थ है मङ्गल और व कहते है दाता को, इसलिये जो मङ्गलदाता है वही शिव है । भगवान् शिव विश्वभर के मनुष्योंका सदा ‘शं’ कल्याण करते है और ‘कल्याण’ मोक्ष को कहते है । इसीसे वे शंकर कहलाते है । ब्रह्मादि देवता तथा वेद का उपदेश करनेवाले जो कोई भी संसार मे महान कहलाते हैं उन सब के देव अर्थात् उपास्य होने...

पिशाच भाष्य

पिशाच भाष्य  पिशाच के द्वारा लिखे गए भाष्य को पिशाच भाष्य कहते है , अब यह पिशाच है कौन ? तो यह पिशाच है हनुमानजी तो हनुमानजी कैसे हो गये पिशाच ? जबकि भुत पिशाच निकट नहीं आवे ...तो भीमसेन को जो वरदान दिया था हनुमानजी ने महाभारत के अनुसार और भगवान् राम ही कृष्ण बनकर आए थे तो अर्जुन के ध्वज पर हनुमानजी का चित्र था वहाँ से किलकारी भी मारते थे हनुमानजी कपि ध्वज कहा गया है या नहीं और भगवान् वहां सारथि का काम कर रहे थे तब गीता भगवान् ने सुना दी तो हनुमानजी ने कहा महाराज आपकी कृपा से मैंने भी गीता सुन ली भगवान् ने कहा कहाँ पर बैठकर सुनी तो कहा ऊपर ध्वज पर बैठकर तो वक्ता नीचे श्रोता ऊपर कहा - जा पिशाच हो जा हनुमानजी ने कहा लोग तो मेरा नाम लेकर भुत पिशाच को भगाते है आपने मुझे ही पिशाच होने का शाप दे दिया भगवान् ने कहा - तूने भूल की ऊपर बैठकर गीता सुनी अब इस पर जब तू भाष्य लिखेगा तो पिशाच योनी से मुक्त हो जाएगा तो हमलोगों की परंपरा में जो आठ टिकाए है संस्कृत में उनमे एक पिशाच भाष्य भी है !

श्रीशिव महिम्न: स्तोत्रम्

              __श्रीशिव महिम्न: स्तोत्रम्__ शिव महिम्न: स्तोत्रम शिव भक्तों का एक प्रिय मंत्र है| ४३ क्षन्दो के इस स्तोत्र में शिव के दिव्य स्वरूप एवं उनकी सादगी का वर्णन है| स्तोत्र का सृजन एक अनोखे असाधारण परिपेक्ष में किया गया था तथा शिव को प्रसन्न कर के उनसे क्षमा प्राप्ति की गई थी | कथा कुछ इस प्रकार के है … एक समय में चित्ररथ नाम का राजा था| वो परं शिव भक्त था| उसने एक अद्भुत सुंदर बागा का निर्माण करवाया| जिसमे विभिन्न प्रकार के पुष्प लगे थे| प्रत्येक दिन राजा उन पुष्पों से शिव जी की पूजा करते थे | फिर एक दिन … पुष्पदंत नामक के गन्धर्व उस राजा के उद्यान की तरफ से जा रहा था| उद्यान की सुंदरता ने उसे आकृष्ट कर लिया| मोहित पुष्पदंत ने बाग के पुष्पों को चुरा लिया| अगले दिन चित्ररथ को पूजा हेतु पुष्प प्राप्त नहीं हुए | पर ये तो आरम्भ मात्र था … बाग के सौंदर्य से मुग्ध पुष्पदंत प्रत्यक दिन पुष्प की चोरी करने लगा| इस रहश्य को सुलझाने के राजा के प्रत्येक प्रयास विफल रहे| पुष्पदंत अपने दिव्या शक्तियों के कारण अदृश्य बना रहा | और फिर … राजा च...