सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रूद्राष्टक

  महादेव भक्त कागभुशुण्डि महादेव को ही परमेश्वर एवं अन्य देवों से अतुल्य मानते थे । उनके गुरू श्री लोमेश , महादेव के साथ ही  श्री राम में भी वे असीम श्रद्धा रखते थे । इस बात को ले कर कागभुशुण्डि का अपने गुरू के साथ मत-भेद भी था । गुरू के समझाने पर भी , कि स्वयं महादेव भी श्री राम नाम का ही अखण्ड जाप जपते रहते हैं इसलिये श्री राम की महिमा को अस्वीकार करना तर्क संगत नही है । परंतु कागभुशुण्डि अपने गुरू को शिवद्रोही मान रूष्ट रहते थे ।

       एक बार एक महायज्ञ का आयोजन हो रहा था , कागभुशुण्डि ने इस यज्ञ की सूचना अपने गुरू को नहीं दी , फिर भी सरल हृदय गुरू अपने शिष्य भक्त के यज्ञ में सम्मलित होने पहुँचे । महादेव पूजन में बैठे कागभुशुण्डि ने गुरू को आया - देखने के उपरांत भी अपने आसन मे ही बैठे रहे और न ही उनका कोई शिष्टाचार स्वागत सत्कार ही किया । सरल हृदय गुरू ने तो शिष्य की इस नादानी का बुरा नहीं माना । परंतु महादेव इस कदाचित अनाचार को सहन न कर पाये - भविष्यवाणी हुई , हे अभिमानी मूर्ख ! तेरे सत्यज्ञानी गुरू ने उनकी सरलतावश तुझ पर क्रोध नहीं किया ! परंतु मैं तो नीति विरोधी का मैं भी विरोधी हूँ , यदि तुझे दण्ड ना मिला तो वेद मार्ग भ्रष्ट हो जाएंगे । इसलिये जा मैं तुझे श्राप देता हूँ - ' जो गुरू से ईर्ष्या करते हैं वों नर्क के भागी होते हैं  ' तू गुरू के सम्मुख भी अजगर की भांति ही बैठा रहा अतएव , जा अधोगति को पा कर अजगर ही बन जा और किसी वृक्ष की कोटर में ही रह ।

                        इस प्रचण्ड श्राप से दुःखी हो तथा अपने शिष्य को क्षमा दान हेतु कागभुशुण्डि के गुरु ने महादेव को प्रसन्न करने के हेतु रूद्राष्टक की रचना - वाचना कर आशुतोष भगवान महादेव को प्रसन्न किया । कथासार यही है कि  ' महादेव अनाचारी को भी क्षमा नहीं करते ' भले ही वह उनका परम भक्त ही क्यों न हो । श्री गोस्वामी तुलसीदास रचित श्री रामचरितमानस के उत्तरकाण्ड में वर्णित रुद्राष्टक

नमामि शमीशान निर्वाण रूपं विभुं व्यापकं ब्रह्म वेदस्वरूपम् ।
निजं निर्गुणं निर्विकल्पं निरीहं चिदाकाश काशवासं भजेहम् ।।

   - हे महादेव ईशान आप ' निर्वाण ' मोक्ष ॐ स्वरूप सर्व व्यापक हैं , आप ही ब्रह्म , वेद् स्वरूप और माया , गुण, भेद , इच्छा से रहित हैं । चेतन आकाश रूप एवं अक्षरश: आकाश को ही वस्त्ररूप मे धारण करने वाले मै आपको प्रणाम करता हैूं  ।

निराकारं मोंकार मूलं  तुरीयं , गिरा ज्ञान गोतीतमीशं गिरीशम् ।
करालं महाकाल कालं कृपालं , गुणागार संसार-पारं नतोहम् ।।

   - हे निराकार महादेव ! आप ही तो ॐ कार के मूल मे हैं , तीनों गुणों ( सद-रज-तम ) से पृथक तथा वाणी , ज्ञान इंद्रियों से भी परे कालों के काल - महाकाल के भी काल हैं - एैसे  कृपालु गुणों के भण्डार , सृष्टि से परे आप परम देव महादेव को मैं नमस्कार करता हूँ ।

तुषाराद्रि  संकाश  गौरं  गंभीरं , मनोभूत कोटि प्रभा श्री शरीरम् ।
स्फुरन्मौलि कल्लोलिनि चारू गंगा , लसदभालेन्दु कण्ठे-भुजंगा ।।

     - हे महादेव ! आप हिमालय पर्वत के समान गौर वर्ण वाले , गंभीर चित्त वाले हैं आपके शरीर की कांति करोडों कामदेवों की ज्योति को लजाने वाली ज्योति के सदृश ही  है । आपके मस्तक पर स्वंय गंगाजी लहलहा रही हैं  , ललाट पर दूज का चन्द्रमा चमचमा रहा है एवं गले में सर्पों की माला शोभायमान हो रही है ।

चलत्कुण्डलं भ्रू सुनेत्रं विशालं , प्रसन्नाननं नीलकण्ठं दयालम् ।
मृगाधीश - चर्माम्बरं मुण्डमालं , प्रियं शंकरं सर्वनाथं भजामि ।।

          - कानों में झिलमिलाते कुण्ड्ल से शोभायमान होता आप का स्वरूप जिनमे विशाल नेत्र सुन्दर भौंहें वाले हैं । हे नीलकण्ठ , हे सदा प्रसन्नचित्त रहने वाले परम दयालु हे महादेव ! मुण्डमाल मृगचर्म धारण करने वाले , सबके प्रिय सब के स्वामी हे महादेव मैं आप ही को भजता हूँ ।

प्रचण्डं , प्रकृष्टं , प्रगल्भं , परेशं , अखण्डं , अजं भानुकोटि-प्रकाशम् ।
त्रय:शूल निर्मूलनं शूलपाणिं , भजेऽहं भवानीपतिं भाव गम्यम् ।।

            - हे प्रचण्ड रूद्रस्वरूप महादेव ! आप अजन्मे , उत्तम , तेजवान , ईश्वरों के भी परम ईश्वर अखण्ड परमेश्वर ,  करोडों सूर्यों के सदृश तेज़ वाले , तीनों प्रकार के दुःखो ( आधिदैविक , आधिभौतिक , आध्यात्मिक ) को हरने वाले , हाथों मे शूल ( त्रिशूल ) धारण करने वाले , एवं भक्ति द्वारा प्राप्त होने वाले - हे माँ भवानी के स्वामी मैं आप को ही भजता हैूँ ।

कलातीत-कल्याण-कल्पान्तकारी , सदा सज्जनानन्द दाता पुरारी ।
चिदानन्द सन्दोह मोहापहारी ,  प्रसीद-प्रसीद प्रभो मन्माथारी ॥

         
              - हे महादेव आप ( सोलह - इक्कीस ) कलाओं से अलग कल्याणकारी, कल्प चक्र के नियन्ता , सज्जनों को आनन्द प्रदान करने वाले   सत-चित-आनन्द ( सच्चिदानन्द )  स्वरूप त्रिपुरारी हैं ।  हे प्रभो ! आप मुझ पर प्रसन्न होएँ , प्रसन्न होएँ  ।

न यावद् उमानाथ पादारविन्दं , भजंतीह लोके परे वा नाराणम् ।
न तावत्सुखं शान्ति संताप नाशं  प्रसीद प्रभो सर्वभूताधिवासम् ॥

                - जब तक उमापति महादेव  के चरणरूप कमलों को प्राणी नहीं भजते  या उनका ध्यान नहीं करते तब तक उन्हे इस लोक या परमलोक में सुख-शांति नहीं मिलती है ।  हे समस्त प्राणियों में वास करने वाले  महादेव आप प्रसन्न हों ।

न जानामि योगं जपं नैव पूजाम् , नतोहं सदा सर्वदा शम्भु ! तुभ्यम् ।
जरा जन्म दु:खौद्य तातप्यमानं , प्रभो ! पाहि आपन्नमामीश शम्भो ॥

                  - हे महादेव शम्भो मैं पूजा-जप-तप-योग आदि कुछ भी नहीं जानता ,  मैं तो सदैव ही आपको प्रणाम करता हूँ ।  जन्म , ज़रा अवस्था ( बुढ़ापे ) रोग आदि दुःखों से पीडित मुझ दीन की आप रक्षा करें ! रक्षा करें ! हे प्रभु मैं आपको प्रणाम करता हूँ ! प्रणाम करता हूँ

रूद्राष्टक इदं प्रोक्तं विप्रेण हरतोषये , ये पठंति नरा भक्त्या तेषां शम्भु प्रसीदति ॥

                 - ब्राह्मण द्वारा कही गयी यह ( आठ पदों की ) ' रूद्राष्टक ' महादेव शँभो की प्रसन्नता के लिए है , जो व्यक्ति श्रद्धा भक्ति से इसका पाठ करते हैं , उन पर महादेव सदैव प्रसन्न रहते हैं ।

                

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शिव नाम महिमा

भगवान् श्रीकृष्ण कहते है ‘महादेव महादेव’ कहनेवाले के पीछे पीछे मै नामश्रवण के लोभ से अत्यन्त डरता हुआ जाता हूं। जो शिव शब्द का उच्चारण करके प्राणों का त्याग करता है, वह कोटि जन्मों के पापों से छूटकर मुक्ति को प्राप्त करता है । शिव शब्द कल्याणवाची है और ‘कल्याण’ शब्द मुक्तिवाचक है, वह मुक्ति भगवन् शंकर से ही प्राप्त होती है, इसलिए वे शिव कहलाते है । धन तथा बान्धवो के नाश हो जानेके कारण शोकसागर मे मग्न हुआ मनुष्य ‘शिव’ शब्द का उच्चारण करके सब प्रकार के कल्याणको प्राप्त करता है । शि का अर्थ है पापोंका नाश करनेवाला और व कहते है मुक्ति देनेवाला। भगवान् शंकर मे ये दोनों गुण है इसीलिये वे शिव कहलाते है । शिव यह मङ्गलमय नाम जिसकी वाणी मे रहता है, उसके करोड़ जन्मों के पाप नष्ट हो जाते है । शि का अर्थ है मङ्गल और व कहते है दाता को, इसलिये जो मङ्गलदाता है वही शिव है । भगवान् शिव विश्वभर के मनुष्योंका सदा ‘शं’ कल्याण करते है और ‘कल्याण’ मोक्ष को कहते है । इसीसे वे शंकर कहलाते है । ब्रह्मादि देवता तथा वेद का उपदेश करनेवाले जो कोई भी संसार मे महान कहलाते हैं उन सब के देव अर्थात् उपास्य होने...

पिशाच भाष्य

पिशाच भाष्य  पिशाच के द्वारा लिखे गए भाष्य को पिशाच भाष्य कहते है , अब यह पिशाच है कौन ? तो यह पिशाच है हनुमानजी तो हनुमानजी कैसे हो गये पिशाच ? जबकि भुत पिशाच निकट नहीं आवे ...तो भीमसेन को जो वरदान दिया था हनुमानजी ने महाभारत के अनुसार और भगवान् राम ही कृष्ण बनकर आए थे तो अर्जुन के ध्वज पर हनुमानजी का चित्र था वहाँ से किलकारी भी मारते थे हनुमानजी कपि ध्वज कहा गया है या नहीं और भगवान् वहां सारथि का काम कर रहे थे तब गीता भगवान् ने सुना दी तो हनुमानजी ने कहा महाराज आपकी कृपा से मैंने भी गीता सुन ली भगवान् ने कहा कहाँ पर बैठकर सुनी तो कहा ऊपर ध्वज पर बैठकर तो वक्ता नीचे श्रोता ऊपर कहा - जा पिशाच हो जा हनुमानजी ने कहा लोग तो मेरा नाम लेकर भुत पिशाच को भगाते है आपने मुझे ही पिशाच होने का शाप दे दिया भगवान् ने कहा - तूने भूल की ऊपर बैठकर गीता सुनी अब इस पर जब तू भाष्य लिखेगा तो पिशाच योनी से मुक्त हो जाएगा तो हमलोगों की परंपरा में जो आठ टिकाए है संस्कृत में उनमे एक पिशाच भाष्य भी है !

श्रीशिव महिम्न: स्तोत्रम्

              __श्रीशिव महिम्न: स्तोत्रम्__ शिव महिम्न: स्तोत्रम शिव भक्तों का एक प्रिय मंत्र है| ४३ क्षन्दो के इस स्तोत्र में शिव के दिव्य स्वरूप एवं उनकी सादगी का वर्णन है| स्तोत्र का सृजन एक अनोखे असाधारण परिपेक्ष में किया गया था तथा शिव को प्रसन्न कर के उनसे क्षमा प्राप्ति की गई थी | कथा कुछ इस प्रकार के है … एक समय में चित्ररथ नाम का राजा था| वो परं शिव भक्त था| उसने एक अद्भुत सुंदर बागा का निर्माण करवाया| जिसमे विभिन्न प्रकार के पुष्प लगे थे| प्रत्येक दिन राजा उन पुष्पों से शिव जी की पूजा करते थे | फिर एक दिन … पुष्पदंत नामक के गन्धर्व उस राजा के उद्यान की तरफ से जा रहा था| उद्यान की सुंदरता ने उसे आकृष्ट कर लिया| मोहित पुष्पदंत ने बाग के पुष्पों को चुरा लिया| अगले दिन चित्ररथ को पूजा हेतु पुष्प प्राप्त नहीं हुए | पर ये तो आरम्भ मात्र था … बाग के सौंदर्य से मुग्ध पुष्पदंत प्रत्यक दिन पुष्प की चोरी करने लगा| इस रहश्य को सुलझाने के राजा के प्रत्येक प्रयास विफल रहे| पुष्पदंत अपने दिव्या शक्तियों के कारण अदृश्य बना रहा | और फिर … राजा च...