सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ये 6 काम नहीं करना चाहिए

ये 6 काम नहीं करना चाहिए, इन्हें करने से जवानी में ही बूढ़े हो सकते हैं
कहते हैं पहला सुख निरोगी काया और दूसरा पास हो माया यानी धन। इसका मतलब है इंसान कितना भी पैसा क्यों न कमा ले। यदि उसका शरीर स्वस्थ नहीं है तो वो सुखी नहीं माना जा सकता है। इसका कारण ये है कि अभावों में खुश रहा जा सकता है, लेकिन रोगी शरीर हो तो अपार सुखों में भी दु:ख होता है। यही कारण है कि शास्त्रों में स्वास्थ्य को धन से भी अधिक महत्व दिया गया है, क्योंकि खराब सेहत आपकी आर्थिक हालात भी बिगाड़ सकती है।
इसलिए अच्छी सेहत के लिए सबसे जरूरी है, नियमित और सुनियोजित दिनचर्या और जीवनशैली। जिनकी दिनचर्या नियमित नहीं होती है वे समय से पहले ही बूढ़े हो जाते हैं। इसलिए शास्त्रों में कुछ बातें कहीं गई हैं जिनका ध्यान रखकर कोई भी उम्र भर जवान बना रह सकता है। इन बातों को अपनाने पर आप कई रोगों से भी बच सकते हैं। गरुड़ पुराण के आचारखण्ड में लिखा गया है कि -
अत्यम्बुपानं कठिनाशनं च धातुक्षयो वेगविधारणं च।
दिवाशयो जागरणं च रात्रौ षड्भिर्नराणां निवसन्ति रोगा:।।
सरल शब्दों में मतलब है कि दिनचर्या में लापरवाही के छ: कारण आपको गंभीर रोगों का शिकार बनाकर जल्द ही वृद्धावस्था की ओर धकेल उम्र घटा देते हैं।
गरुड़ पुराण के इस जीवन उपयोगी सूत्र के मुताबिक इन 6 कामों में सावधानी बरत आप स्वस्थ्य रहकर लंबी आयु पा सकते हैं और लंबी उम्र तक जवान बने रह सकते हैं -
- बहुत ज्यादा मात्रा में पानी पीना।
- भारी यानी गरिष्ठ भोजन करना।
- धातु क्षीणता या वीर्य स्खलन।
- मल-मूल का वेग रोकना।
- दिन में सोना।
- रात में जागना।

गरुड़ पुराण के इन आदतों को भी उम्र घटाने वाला माना गया है।
- खान-पान में दही का उपयोग।
- सूखा मांस खाना।
- सू्र्योदय के वक्त मैथुन, सूर्योदय के वक्त सोना।
- वृद्धा स्त्री से संपर्क व रजस्वला स्त्री का मुंह देखना।
ये छ: काम भी प्राणनाशक साबित हो सकते  हैं। इसके अलावा श्मशान के संपर्क में रहने से, ज्यादा सहवास, अग्नि में हाथ सेंकना व सुबह-सुबह की धूप का ज्यादा संपर्क भी उम्र घटाने वाला होता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शिव नाम महिमा

भगवान् श्रीकृष्ण कहते है ‘महादेव महादेव’ कहनेवाले के पीछे पीछे मै नामश्रवण के लोभ से अत्यन्त डरता हुआ जाता हूं। जो शिव शब्द का उच्चारण करके प्राणों का त्याग करता है, वह कोटि जन्मों के पापों से छूटकर मुक्ति को प्राप्त करता है । शिव शब्द कल्याणवाची है और ‘कल्याण’ शब्द मुक्तिवाचक है, वह मुक्ति भगवन् शंकर से ही प्राप्त होती है, इसलिए वे शिव कहलाते है । धन तथा बान्धवो के नाश हो जानेके कारण शोकसागर मे मग्न हुआ मनुष्य ‘शिव’ शब्द का उच्चारण करके सब प्रकार के कल्याणको प्राप्त करता है । शि का अर्थ है पापोंका नाश करनेवाला और व कहते है मुक्ति देनेवाला। भगवान् शंकर मे ये दोनों गुण है इसीलिये वे शिव कहलाते है । शिव यह मङ्गलमय नाम जिसकी वाणी मे रहता है, उसके करोड़ जन्मों के पाप नष्ट हो जाते है । शि का अर्थ है मङ्गल और व कहते है दाता को, इसलिये जो मङ्गलदाता है वही शिव है । भगवान् शिव विश्वभर के मनुष्योंका सदा ‘शं’ कल्याण करते है और ‘कल्याण’ मोक्ष को कहते है । इसीसे वे शंकर कहलाते है । ब्रह्मादि देवता तथा वेद का उपदेश करनेवाले जो कोई भी संसार मे महान कहलाते हैं उन सब के देव अर्थात् उपास्य होने...

पिशाच भाष्य

पिशाच भाष्य  पिशाच के द्वारा लिखे गए भाष्य को पिशाच भाष्य कहते है , अब यह पिशाच है कौन ? तो यह पिशाच है हनुमानजी तो हनुमानजी कैसे हो गये पिशाच ? जबकि भुत पिशाच निकट नहीं आवे ...तो भीमसेन को जो वरदान दिया था हनुमानजी ने महाभारत के अनुसार और भगवान् राम ही कृष्ण बनकर आए थे तो अर्जुन के ध्वज पर हनुमानजी का चित्र था वहाँ से किलकारी भी मारते थे हनुमानजी कपि ध्वज कहा गया है या नहीं और भगवान् वहां सारथि का काम कर रहे थे तब गीता भगवान् ने सुना दी तो हनुमानजी ने कहा महाराज आपकी कृपा से मैंने भी गीता सुन ली भगवान् ने कहा कहाँ पर बैठकर सुनी तो कहा ऊपर ध्वज पर बैठकर तो वक्ता नीचे श्रोता ऊपर कहा - जा पिशाच हो जा हनुमानजी ने कहा लोग तो मेरा नाम लेकर भुत पिशाच को भगाते है आपने मुझे ही पिशाच होने का शाप दे दिया भगवान् ने कहा - तूने भूल की ऊपर बैठकर गीता सुनी अब इस पर जब तू भाष्य लिखेगा तो पिशाच योनी से मुक्त हो जाएगा तो हमलोगों की परंपरा में जो आठ टिकाए है संस्कृत में उनमे एक पिशाच भाष्य भी है !

श्रीशिव महिम्न: स्तोत्रम्

              __श्रीशिव महिम्न: स्तोत्रम्__ शिव महिम्न: स्तोत्रम शिव भक्तों का एक प्रिय मंत्र है| ४३ क्षन्दो के इस स्तोत्र में शिव के दिव्य स्वरूप एवं उनकी सादगी का वर्णन है| स्तोत्र का सृजन एक अनोखे असाधारण परिपेक्ष में किया गया था तथा शिव को प्रसन्न कर के उनसे क्षमा प्राप्ति की गई थी | कथा कुछ इस प्रकार के है … एक समय में चित्ररथ नाम का राजा था| वो परं शिव भक्त था| उसने एक अद्भुत सुंदर बागा का निर्माण करवाया| जिसमे विभिन्न प्रकार के पुष्प लगे थे| प्रत्येक दिन राजा उन पुष्पों से शिव जी की पूजा करते थे | फिर एक दिन … पुष्पदंत नामक के गन्धर्व उस राजा के उद्यान की तरफ से जा रहा था| उद्यान की सुंदरता ने उसे आकृष्ट कर लिया| मोहित पुष्पदंत ने बाग के पुष्पों को चुरा लिया| अगले दिन चित्ररथ को पूजा हेतु पुष्प प्राप्त नहीं हुए | पर ये तो आरम्भ मात्र था … बाग के सौंदर्य से मुग्ध पुष्पदंत प्रत्यक दिन पुष्प की चोरी करने लगा| इस रहश्य को सुलझाने के राजा के प्रत्येक प्रयास विफल रहे| पुष्पदंत अपने दिव्या शक्तियों के कारण अदृश्य बना रहा | और फिर … राजा च...