सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

इन कार्यों को करने से बदला जा सकता है भाग्य

शास्त्र ज्ञान: इन कार्यों को करने से बदला जा सकता है भाग्य

शास्त्रों में सुखी अौर श्रेष्ठ जीवन से संबंधित बहुत सारे नियमों अौर परंपराअों का उल्लेख किया गया है। इनका पालन करने से अक्षय पुण्य के साथ ही धन-संपत्ति की प्राप्ति होती है अौर भाग्य की बाधाअों से मुक्ति मिलती है।

विष्णुरेकादशी गीता तुलसी विप्रधेनव:।
असारे दुर्गसंसारे षट्पदी मुक्तिदायिनी।।

इस श्लोक में ऐसी बातों का उल्लेख किया गया है जिनका ध्यान रखने से परेशानियां दूर होती हैं अौर साथ ही भाग्य को भी बदला जा सकता है।

भगवान विष्णु का पूजन
जगत पालक भगवान विष्णु को ऐश्वर्य, सुख-समृद्धि और शांति के स्वामी माना जाता हैं। भगवान विष्णु के सभी अवतारों के पूजन से धर्म, अर्थ, काम व मोक्ष, की प्राप्ति होती है।

एकादशी व्रत
एकादशी व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है। हिन्दी पंचाग के अनुसार हर महीने 2 एकादशी आती हैं। एक कृष्ण पक्ष अौर एक शुक्ल पक्ष में। दोनों ही पक्षों की एकादशी का व्रत रखा जाता है। श्रद्धा भक्ति अौर पूर्ण विधि विधान से एकादशी का व्रत रखने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

श्रीमद्भागवत गीता का पाठ करना
श्रीमद्भागवत गीता के श्लोकों का नियमित पाठ करने से भगवान की कृपा प्राप्त होती है। गीता पाठ के साथ इसमें लिखी बातों का जीवन में पालन करना चाहिए। कोई भी शुभ कार्य करने से पूर्व भगवान का ध्यान करने से सफलता मिलती है।

तुलसी की पूजा
घर में तुलसी का पौधा होना शुभ होता है। तुलसी की महक से वातावरण शुद्ध होता है। घर के आस-पास की नकारात्मक ऊर्जा नष्ट होती है अौर सकारात्मक ऊर्जा में बढ़ौतरी होती है। तुलसी की नियमित पूजा करने से देवी लक्ष्मी अौर अन्य देवी-देवताअों की कृपा होती है।

ब्राह्मण का सम्मान करें
ब्राह्मणों का अपमान करने से जीवन में दुखों का सामना करना पड़ता है। ब्राह्मण ही भगवान अौर भक्त के मध्य कड़ी की अहम भूमिका निभाते हैं। ब्राह्मण पूजा-पाठ करवाते हैं अौर शास्त्रों का ज्ञान प्रदान करते हैं। ब्राह्मण दुखों को दूर करने अौर सुखी जीवन प्राप्ति के उपाय बताते हैं। ब्राह्मणों का सम्मान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है।

गाय की सेवा
गाय में सभी देवी-देवताअों का वास होता है। गाय की सेवा करने से व्यक्ति पर सभी देवी-देवताअों की कृपा प्राप्त होती है। गोमूत्र, दूध अौर गोबर को पवित्र और स्वास्थ्यवर्धक माना जाता है। विज्ञान ने भी इस बात को माना है कि गोमूत्र के नियमित सेवन से कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से मुक्ति मिलती है। गाय न पाल सकें तो गोशालाअों में श्रद्धानुसार दान अवश्य करें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शिव नाम महिमा

भगवान् श्रीकृष्ण कहते है ‘महादेव महादेव’ कहनेवाले के पीछे पीछे मै नामश्रवण के लोभ से अत्यन्त डरता हुआ जाता हूं। जो शिव शब्द का उच्चारण करके प्राणों का त्याग करता है, वह कोटि जन्मों के पापों से छूटकर मुक्ति को प्राप्त करता है । शिव शब्द कल्याणवाची है और ‘कल्याण’ शब्द मुक्तिवाचक है, वह मुक्ति भगवन् शंकर से ही प्राप्त होती है, इसलिए वे शिव कहलाते है । धन तथा बान्धवो के नाश हो जानेके कारण शोकसागर मे मग्न हुआ मनुष्य ‘शिव’ शब्द का उच्चारण करके सब प्रकार के कल्याणको प्राप्त करता है । शि का अर्थ है पापोंका नाश करनेवाला और व कहते है मुक्ति देनेवाला। भगवान् शंकर मे ये दोनों गुण है इसीलिये वे शिव कहलाते है । शिव यह मङ्गलमय नाम जिसकी वाणी मे रहता है, उसके करोड़ जन्मों के पाप नष्ट हो जाते है । शि का अर्थ है मङ्गल और व कहते है दाता को, इसलिये जो मङ्गलदाता है वही शिव है । भगवान् शिव विश्वभर के मनुष्योंका सदा ‘शं’ कल्याण करते है और ‘कल्याण’ मोक्ष को कहते है । इसीसे वे शंकर कहलाते है । ब्रह्मादि देवता तथा वेद का उपदेश करनेवाले जो कोई भी संसार मे महान कहलाते हैं उन सब के देव अर्थात् उपास्य होने...

पिशाच भाष्य

पिशाच भाष्य  पिशाच के द्वारा लिखे गए भाष्य को पिशाच भाष्य कहते है , अब यह पिशाच है कौन ? तो यह पिशाच है हनुमानजी तो हनुमानजी कैसे हो गये पिशाच ? जबकि भुत पिशाच निकट नहीं आवे ...तो भीमसेन को जो वरदान दिया था हनुमानजी ने महाभारत के अनुसार और भगवान् राम ही कृष्ण बनकर आए थे तो अर्जुन के ध्वज पर हनुमानजी का चित्र था वहाँ से किलकारी भी मारते थे हनुमानजी कपि ध्वज कहा गया है या नहीं और भगवान् वहां सारथि का काम कर रहे थे तब गीता भगवान् ने सुना दी तो हनुमानजी ने कहा महाराज आपकी कृपा से मैंने भी गीता सुन ली भगवान् ने कहा कहाँ पर बैठकर सुनी तो कहा ऊपर ध्वज पर बैठकर तो वक्ता नीचे श्रोता ऊपर कहा - जा पिशाच हो जा हनुमानजी ने कहा लोग तो मेरा नाम लेकर भुत पिशाच को भगाते है आपने मुझे ही पिशाच होने का शाप दे दिया भगवान् ने कहा - तूने भूल की ऊपर बैठकर गीता सुनी अब इस पर जब तू भाष्य लिखेगा तो पिशाच योनी से मुक्त हो जाएगा तो हमलोगों की परंपरा में जो आठ टिकाए है संस्कृत में उनमे एक पिशाच भाष्य भी है !

श्रीशिव महिम्न: स्तोत्रम्

              __श्रीशिव महिम्न: स्तोत्रम्__ शिव महिम्न: स्तोत्रम शिव भक्तों का एक प्रिय मंत्र है| ४३ क्षन्दो के इस स्तोत्र में शिव के दिव्य स्वरूप एवं उनकी सादगी का वर्णन है| स्तोत्र का सृजन एक अनोखे असाधारण परिपेक्ष में किया गया था तथा शिव को प्रसन्न कर के उनसे क्षमा प्राप्ति की गई थी | कथा कुछ इस प्रकार के है … एक समय में चित्ररथ नाम का राजा था| वो परं शिव भक्त था| उसने एक अद्भुत सुंदर बागा का निर्माण करवाया| जिसमे विभिन्न प्रकार के पुष्प लगे थे| प्रत्येक दिन राजा उन पुष्पों से शिव जी की पूजा करते थे | फिर एक दिन … पुष्पदंत नामक के गन्धर्व उस राजा के उद्यान की तरफ से जा रहा था| उद्यान की सुंदरता ने उसे आकृष्ट कर लिया| मोहित पुष्पदंत ने बाग के पुष्पों को चुरा लिया| अगले दिन चित्ररथ को पूजा हेतु पुष्प प्राप्त नहीं हुए | पर ये तो आरम्भ मात्र था … बाग के सौंदर्य से मुग्ध पुष्पदंत प्रत्यक दिन पुष्प की चोरी करने लगा| इस रहश्य को सुलझाने के राजा के प्रत्येक प्रयास विफल रहे| पुष्पदंत अपने दिव्या शक्तियों के कारण अदृश्य बना रहा | और फिर … राजा च...