सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

एकादशी में चावल वजिर्त क्यों?


एकादशी में चावल वजिर्त क्यों?
वर्ष की चौबीसों एकादशियों में चावल न
खाने की सलाह दी जाती है।
ऐसा माना गया है कि इस दिन चावल खाने से
प्राणी रेंगने वाले जीव की योनि में जन्म
पाता है,किन्तु द्वादशी को चावल खाने से इस
योनि से मुक्ति भी मिल जाती है।
एकादशी के विषय में शास्त्र कहते हैं,
‘न विवेकसमो बन्धुर्नैकादश्या: परं व्रतं’
यानी विवेक के सामान कोई बंधु नहीं है और
एकादशी से बढ़ कर कोई व्रत नहीं है।
पांच ज्ञान इन्द्रियां, पांच कर्म
इन्द्रियां और एक मन, इन
ग्यारहोंको जो साध ले, वह
प्राणी एकादशी के समान पवित्र और दिव्य
हो जाता है।
एकादशी जगतगुरु विष्णुस्वरुप है, जहां चावल
का संबंध जल से है, वहीं जल का संबंध चंद्रमा से
है।
पांचों ज्ञान इन्द्रियां और पांचों कर्म
इन्द्रियों पर मन का ही अधिकार है।
मन ही जीवात्मा का चित्त स्थिर- अस्थिर
करता है।
मन और श्वेत रंग के स्वामी भी चंद्रमा ही हैं,
जो स्वयं जल, रस और भावना के कारक हैं,
इसीलिए जलतत्त्व राशि के जातक
भावना प्रधान होते हैं,
जो अक्सर धोखा खाते हैं।
एकादशी के दिन शरीर में जल की मात्र
जितनी कम रहेगी, व्रत पूर्ण करने में
उतनी ही अधिक सात्विकता रहेगी।
महाभारत काल में वेदों का विस्तार करने
वाले भगवान व्यास ने पांडव पुत्र भीम
को इसीलिए निर्जला एकादशी (वगैर जल
पिए हुए) करने का सुझाव दिया था।
आदिकाल में देवर्षि नारद ने एक हजार वर्ष
तक एकादशी का निर्जल व्रत करके नारायण
भक्ति प्राप्त की थी।
वैष्णव के लिए यह सर्वश्रेष्ठ व्रत है।
चंद्रमा मन को अधिक चलायमान न कर पाएं,
इसीलिए व्रती इस दिन चावल खाने से परहेज
करते हैं।
एक और पौराणिक कथा है कि माता शक्ति के
क्रोध से भागते-भागते भयभीत महर्षि मेधा ने
अपने योग बल से शरीर छोड़ दिया और
उनकी मेधा पृथ्वी में समा गई।
वही मेधा जौ और चावल के रूप में उत्पन्न हुईं।
ऐसा माना गया है कि यह
घटना एकादशी को घटी थी।
यह जौ और चावल
महर्षि की ही मेधा शक्ति है, जो जीव हैं।
इसीलिए इस दिन से जौ और चावल
को जीवधारी माना गया है।
आज भी जौ और चावल को उत्पन्न होने के लिए
मिट्टी की भी जरूत नहीं पड़ती।
केवल जल का छींटा मारने से ही ये अंकुरित
हो जाते हैं।
इनको जीव रूप मानते हुए एकादशी को भोजन
के रूप में ग्रहण करने से परहेज किया गया है,
ताकि सात्विक रूप से विष्णुस्वरुप
एकादशी का व्रत संपन्न हो सके। —

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शिव नाम महिमा

भगवान् श्रीकृष्ण कहते है ‘महादेव महादेव’ कहनेवाले के पीछे पीछे मै नामश्रवण के लोभ से अत्यन्त डरता हुआ जाता हूं। जो शिव शब्द का उच्चारण करके प्राणों का त्याग करता है, वह कोटि जन्मों के पापों से छूटकर मुक्ति को प्राप्त करता है । शिव शब्द कल्याणवाची है और ‘कल्याण’ शब्द मुक्तिवाचक है, वह मुक्ति भगवन् शंकर से ही प्राप्त होती है, इसलिए वे शिव कहलाते है । धन तथा बान्धवो के नाश हो जानेके कारण शोकसागर मे मग्न हुआ मनुष्य ‘शिव’ शब्द का उच्चारण करके सब प्रकार के कल्याणको प्राप्त करता है । शि का अर्थ है पापोंका नाश करनेवाला और व कहते है मुक्ति देनेवाला। भगवान् शंकर मे ये दोनों गुण है इसीलिये वे शिव कहलाते है । शिव यह मङ्गलमय नाम जिसकी वाणी मे रहता है, उसके करोड़ जन्मों के पाप नष्ट हो जाते है । शि का अर्थ है मङ्गल और व कहते है दाता को, इसलिये जो मङ्गलदाता है वही शिव है । भगवान् शिव विश्वभर के मनुष्योंका सदा ‘शं’ कल्याण करते है और ‘कल्याण’ मोक्ष को कहते है । इसीसे वे शंकर कहलाते है । ब्रह्मादि देवता तथा वेद का उपदेश करनेवाले जो कोई भी संसार मे महान कहलाते हैं उन सब के देव अर्थात् उपास्य होने...

पिशाच भाष्य

पिशाच भाष्य  पिशाच के द्वारा लिखे गए भाष्य को पिशाच भाष्य कहते है , अब यह पिशाच है कौन ? तो यह पिशाच है हनुमानजी तो हनुमानजी कैसे हो गये पिशाच ? जबकि भुत पिशाच निकट नहीं आवे ...तो भीमसेन को जो वरदान दिया था हनुमानजी ने महाभारत के अनुसार और भगवान् राम ही कृष्ण बनकर आए थे तो अर्जुन के ध्वज पर हनुमानजी का चित्र था वहाँ से किलकारी भी मारते थे हनुमानजी कपि ध्वज कहा गया है या नहीं और भगवान् वहां सारथि का काम कर रहे थे तब गीता भगवान् ने सुना दी तो हनुमानजी ने कहा महाराज आपकी कृपा से मैंने भी गीता सुन ली भगवान् ने कहा कहाँ पर बैठकर सुनी तो कहा ऊपर ध्वज पर बैठकर तो वक्ता नीचे श्रोता ऊपर कहा - जा पिशाच हो जा हनुमानजी ने कहा लोग तो मेरा नाम लेकर भुत पिशाच को भगाते है आपने मुझे ही पिशाच होने का शाप दे दिया भगवान् ने कहा - तूने भूल की ऊपर बैठकर गीता सुनी अब इस पर जब तू भाष्य लिखेगा तो पिशाच योनी से मुक्त हो जाएगा तो हमलोगों की परंपरा में जो आठ टिकाए है संस्कृत में उनमे एक पिशाच भाष्य भी है !

श्रीशिव महिम्न: स्तोत्रम्

              __श्रीशिव महिम्न: स्तोत्रम्__ शिव महिम्न: स्तोत्रम शिव भक्तों का एक प्रिय मंत्र है| ४३ क्षन्दो के इस स्तोत्र में शिव के दिव्य स्वरूप एवं उनकी सादगी का वर्णन है| स्तोत्र का सृजन एक अनोखे असाधारण परिपेक्ष में किया गया था तथा शिव को प्रसन्न कर के उनसे क्षमा प्राप्ति की गई थी | कथा कुछ इस प्रकार के है … एक समय में चित्ररथ नाम का राजा था| वो परं शिव भक्त था| उसने एक अद्भुत सुंदर बागा का निर्माण करवाया| जिसमे विभिन्न प्रकार के पुष्प लगे थे| प्रत्येक दिन राजा उन पुष्पों से शिव जी की पूजा करते थे | फिर एक दिन … पुष्पदंत नामक के गन्धर्व उस राजा के उद्यान की तरफ से जा रहा था| उद्यान की सुंदरता ने उसे आकृष्ट कर लिया| मोहित पुष्पदंत ने बाग के पुष्पों को चुरा लिया| अगले दिन चित्ररथ को पूजा हेतु पुष्प प्राप्त नहीं हुए | पर ये तो आरम्भ मात्र था … बाग के सौंदर्य से मुग्ध पुष्पदंत प्रत्यक दिन पुष्प की चोरी करने लगा| इस रहश्य को सुलझाने के राजा के प्रत्येक प्रयास विफल रहे| पुष्पदंत अपने दिव्या शक्तियों के कारण अदृश्य बना रहा | और फिर … राजा च...