सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

श्रेष्ठ भक्त

                  श्रेष्ठ भक्त 


अर्जुन ने श्री कृष्ण से पूँछा - कि आपका गोपियों से क्या सम्बन्ध है ?

भगवान बोले - सुनो! गोपिया हमारी माता,पिता,स्त्री,सब है वो हमारी गुरु भी है और शिष्या भी है हमारी सब से बड़ी हितैषी भी ये ही है
जब ब्रह्मा सब गोप बछडो को चुरा ले गए थे तब हमने शिशु बन उनका दूध भी पिया  ये पूछो कि गोपियों से हमारा क्या सम्बन्ध नही है.

गोपिया हमारी सब ओर से सब कुछ बन गई है ऐसा सम्बन्ध ना संसार में कोई था।और ना कोई होगा मेरे महत्व को,मेरी शारदा को,मेरी गति को, मेरे तत्व को,सब तरह से जितना गोपिया जानती हैं l

उतना कोई भी नही जानता, जैसे वृक्ष की जड़ में पानी देने से ही डाल,पते,फूल,सब सींच जाते है.किसी भी पेड़ को सींचना है तो उसकी जड़ में पानी दे दो जड़ में ना देकर अगर इधर उधर पानी छिड़कोगे तो फ़िर वो पेड़ नही बचेगा l चतुर लोग पेड़ की जड़ में पानी देते है l
जैसे मुख में भोजन देने से सम्पूर्ण शरीर तृप्त हो जाता है वैसे ही जो एकमात्र श्रीकृष्ण है उनकी सेवा से अपने आप माता-पिता, पुत्र, पति आदि सब का कल्याण हो जाता है.
फिर अर्जुन ने श्रीकृष्ण जी से पूँछा -कि महाराज आपके अनंत भक्त हुए है
और होंगे उन सब में से आप किसको श्रेष्ठ समझते है?

गूढ़ प्रश्न था कि अनंत भक्तों में श्रेष्ठ का चयन करना था.लेकिन भगवान ने वहां निर्णय कर दिया निस्संदेह
"गोपियाँ" और कहा कि जो गोपिया देखने में तो बिल्कुल आम संसारी कि तरह क्रिया करती हैं। पर वो अपने शरीर को भी अपना नही अपितु मेरा मानती हैं संसारी लोग शरीर को इसलिए सजाते है,ताकि दूसरे लोग देखे और उनकी ओर आकर्षित हों,पर गोपिया शरीर को श्री कृष्ण का मानती थी l उनकी हर क्रिया सिर्फ श्रीकृष्ण के लिए थी इसी से उनकी शरणागती गहरी हो गई l
जैसे ही अहंता व् ममता हटती है,जीव प्रभु रूप हो जाता है इसीलिए अर्जुन उनसे ज्यादा कोई भी मेरे गूढ़ प्रेम का पात्र नही है l

हम लोग जब भोजन करते है तो अपने शरीर की उपासना करते है  हम लोग अपना शरीर मन को देते है। पर गोपिया जितनी भी क्रिया करती थी वो इस भाव से करती थी कि ये शरीर भगवान का है l इसी भाव के कारण उनकी उपासना सबसे गहरी होती थी  इसलिए उन से ज्यादा कोई भी प्रेम का पात्र नही है ll

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शिव नाम महिमा

भगवान् श्रीकृष्ण कहते है ‘महादेव महादेव’ कहनेवाले के पीछे पीछे मै नामश्रवण के लोभ से अत्यन्त डरता हुआ जाता हूं। जो शिव शब्द का उच्चारण करके प्राणों का त्याग करता है, वह कोटि जन्मों के पापों से छूटकर मुक्ति को प्राप्त करता है । शिव शब्द कल्याणवाची है और ‘कल्याण’ शब्द मुक्तिवाचक है, वह मुक्ति भगवन् शंकर से ही प्राप्त होती है, इसलिए वे शिव कहलाते है । धन तथा बान्धवो के नाश हो जानेके कारण शोकसागर मे मग्न हुआ मनुष्य ‘शिव’ शब्द का उच्चारण करके सब प्रकार के कल्याणको प्राप्त करता है । शि का अर्थ है पापोंका नाश करनेवाला और व कहते है मुक्ति देनेवाला। भगवान् शंकर मे ये दोनों गुण है इसीलिये वे शिव कहलाते है । शिव यह मङ्गलमय नाम जिसकी वाणी मे रहता है, उसके करोड़ जन्मों के पाप नष्ट हो जाते है । शि का अर्थ है मङ्गल और व कहते है दाता को, इसलिये जो मङ्गलदाता है वही शिव है । भगवान् शिव विश्वभर के मनुष्योंका सदा ‘शं’ कल्याण करते है और ‘कल्याण’ मोक्ष को कहते है । इसीसे वे शंकर कहलाते है । ब्रह्मादि देवता तथा वेद का उपदेश करनेवाले जो कोई भी संसार मे महान कहलाते हैं उन सब के देव अर्थात् उपास्य होने...

पिशाच भाष्य

पिशाच भाष्य  पिशाच के द्वारा लिखे गए भाष्य को पिशाच भाष्य कहते है , अब यह पिशाच है कौन ? तो यह पिशाच है हनुमानजी तो हनुमानजी कैसे हो गये पिशाच ? जबकि भुत पिशाच निकट नहीं आवे ...तो भीमसेन को जो वरदान दिया था हनुमानजी ने महाभारत के अनुसार और भगवान् राम ही कृष्ण बनकर आए थे तो अर्जुन के ध्वज पर हनुमानजी का चित्र था वहाँ से किलकारी भी मारते थे हनुमानजी कपि ध्वज कहा गया है या नहीं और भगवान् वहां सारथि का काम कर रहे थे तब गीता भगवान् ने सुना दी तो हनुमानजी ने कहा महाराज आपकी कृपा से मैंने भी गीता सुन ली भगवान् ने कहा कहाँ पर बैठकर सुनी तो कहा ऊपर ध्वज पर बैठकर तो वक्ता नीचे श्रोता ऊपर कहा - जा पिशाच हो जा हनुमानजी ने कहा लोग तो मेरा नाम लेकर भुत पिशाच को भगाते है आपने मुझे ही पिशाच होने का शाप दे दिया भगवान् ने कहा - तूने भूल की ऊपर बैठकर गीता सुनी अब इस पर जब तू भाष्य लिखेगा तो पिशाच योनी से मुक्त हो जाएगा तो हमलोगों की परंपरा में जो आठ टिकाए है संस्कृत में उनमे एक पिशाच भाष्य भी है !

श्रीशिव महिम्न: स्तोत्रम्

              __श्रीशिव महिम्न: स्तोत्रम्__ शिव महिम्न: स्तोत्रम शिव भक्तों का एक प्रिय मंत्र है| ४३ क्षन्दो के इस स्तोत्र में शिव के दिव्य स्वरूप एवं उनकी सादगी का वर्णन है| स्तोत्र का सृजन एक अनोखे असाधारण परिपेक्ष में किया गया था तथा शिव को प्रसन्न कर के उनसे क्षमा प्राप्ति की गई थी | कथा कुछ इस प्रकार के है … एक समय में चित्ररथ नाम का राजा था| वो परं शिव भक्त था| उसने एक अद्भुत सुंदर बागा का निर्माण करवाया| जिसमे विभिन्न प्रकार के पुष्प लगे थे| प्रत्येक दिन राजा उन पुष्पों से शिव जी की पूजा करते थे | फिर एक दिन … पुष्पदंत नामक के गन्धर्व उस राजा के उद्यान की तरफ से जा रहा था| उद्यान की सुंदरता ने उसे आकृष्ट कर लिया| मोहित पुष्पदंत ने बाग के पुष्पों को चुरा लिया| अगले दिन चित्ररथ को पूजा हेतु पुष्प प्राप्त नहीं हुए | पर ये तो आरम्भ मात्र था … बाग के सौंदर्य से मुग्ध पुष्पदंत प्रत्यक दिन पुष्प की चोरी करने लगा| इस रहश्य को सुलझाने के राजा के प्रत्येक प्रयास विफल रहे| पुष्पदंत अपने दिव्या शक्तियों के कारण अदृश्य बना रहा | और फिर … राजा च...