सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

शिव पुराण


 शौनकजी के साधन विषयक प्रश्न पूछने पर सूतजी का उन्हें शिव पुराण की उत्कृष्ट महिमा सुनना
श्रीशौनकजी ने पूछा - महाज्ञानी सूतजी ! आप सम्पूर्ण सिद्धांतो के ज्ञाता है | प्रभो ! मुझसे पुराणो के कथाओ के सारतत्व. विशेष रूप से वर्णन कीजिये | ज्ञान और वैराग्य सहित भक्ति से प्राप्त होनेवाले विवेक की वृद्धि कैसे होती है ?तथा साधुपुरुष किस प्रकार अपने काम क्रोध आदि मानसिक विकारो का निवारण करते है ? इस घोर कलिकाल में जीव प्रायः आसुर स्वभाव के हो गए है | उस जीव समुदाय को शुद्ध ( दैवीसंपति से युक्त ) बनाने के लिए सर्वश्रेष्ठ उपाय क्या है ? आप इस समय मुझे ऐसा कोई शास्वत साधन बताइये , जो कल्याणकारी वस्तुओ में सबसे उत्कृष्ट एवं परम मंगलकारी हो तथा पवित्र करने वाले उपयो में भी सबसे उत्तम पवित्रकारी उपाय हो | तात ! वह साधन ऐसा हो , जिसके अनुष्ठान से शीघ्र ही अन्तः कारन की विशेष शुद्धि हो जाये तथा उसमे निर्मल चित्तवाले पुरुषो को सदा के लिए शिव की प्राप्ति हो जाये |
अब सूतजी कहते है -- मुनिश्रेष्ठ शौनक ! तुम धन्य हो ; क्युकी तुम्हारे ह्रदय में पुराण कथा सुनने का विशेष प्रेम एवं लालसा है | इसलिए मै शुद्ध बुद्धि से विचारकर तुमसे परम उत्तम शाश्त्र का वर्णन करता हु | वत्स ! यह सम्पूर्ण शास्त्रो के सिद्धांत से संपन्न , भक्ति आदि को बढ़ाने वाला , तथा शिव को संतुष्ट करने वाला है | कानो के लिए रसायन अमृत स्वरूप तथा दिव्य है , तुम उसे श्रवण करो | मुने ! वह परम उत्तम शास्त्र है -- शिव पुराण , जिसका पूर्वकाल मे भगवान ंशिव ने ही प्रवचन किया था | यह काल रूपी सर्प से प्राप्त होने वाले महान त्रास का विनाश करने वाला उत्तम साधन है | गुरुदेव व्यास ने सनत्कुमार मुनि का उपदेश पाकर बड़े आदर से इस पुराण का संक्षेप में ही इस पुराण का प्रतिपादन किया है | इस पुराण के प्रणय का उदेश्य है --कलयुग में उत्पन होने वाले मनुष्यो के परम हित का साधन |
यह शिव पुराण बहुत हि उतम शास्त्र है।इसे इस भुतल पर शिव का वाक्मय स्वरुप समक्षना चाहीये और सब प्रकार से इसका सेवन करना चाहिये ।
इसका पठन और श्रवण सर्वसाधारणरुप है ।इससे शिव भक्ती पाकर श्रेष्टतम स्थितियों में पहुंचा हुआ मनुष्य शीघ्र ही शिव पद को प्राप्त कर लेता है | इसलिए सम्पूर्ण यत्न करके मनुष्यो ने इस पुराण को पढ़ने की इच्छा की है - अथवा इसके अध्ययन को अभीष्ट साधन माना है | इसी तरह इसका प्रेम पूर्वक श्रवण भी सम्पूर्ण मनोवांछित फलों को देने वाला है | भगवान शिव के इस पुराण को सुनने से मनुष्य सब पापो से मुक्त हो जाता है तथा इस जीवन में बड़े बड़े उत्कृष्ट भोगो का उपभोग करके अंत में शिव लोक को प्राप्त होता है |
यह शिव पुराण नामक ग्रन्थ चौबीस हजार श्लोको से युक्त है | इसकी सात सहिताये है | मनुष्य को चाहिए की वो भक्ति ज्ञान वैराग्य से संपन्न हो बारे आदर से इसका श्रवण करे | सात संहिताओं से युक्त यह दिव्य शिवपुराण परब्रम्हा परमात्मा के समान विराजमान है और सबसे उत्कृष्ट गति प्रदान करने वाला है | जो निरंतर अनुसन्धान पूर्वक शिव पुराण को बोलता है या नित्य प्रेमपूर्वक इसका पाठ मात्र करता है वह पुण्यात्मा है -- इसमें संशय नहीं है | जो उत्तम बुद्धि वाला पुरुष अंतकाल में भक्तिपूर्वक इस पुराण को सुनता है , उसपर अत्यंत प्रसन्न हुए भगवन महेश्वर उसे अपना पद ( धाम ) प्रदान करते है | जो प्रतिदिन आदरपूर्वक इस शिव पुराण की पूजा करता है वह इस संसार मे संपुर्ण भोगो को भोगकर अन्त मे भगवान शिव के पद को प्राप्त कर लेता है ।जो प्रतिदिन आलस्यरहित हो रेशमी वस्त्र आदि के वेष्टन से इस शिव पुराण का सत्कार करता है , वह सदा सुखी रहता है । यह शिव पुराण निर्मल तथा भगवान का सर्वस्व है ; जो इहलोक और परलोक मे भी सुख चाहता हो , उसे आदर के साथ प्रयत्नपुर्वक इसका सेवन करना चाहिये । यह निर्मल एवं उतम शिव पुराण धर्म , अर्थ , काम और मोक्ष रुपी चार पुरुशार्थो को देने वाला है । अतः सदा इसका प्रेमपुर्वक श्रवन एवं इसका विशेष पाठ करना चाहिये ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शिव नाम महिमा

भगवान् श्रीकृष्ण कहते है ‘महादेव महादेव’ कहनेवाले के पीछे पीछे मै नामश्रवण के लोभ से अत्यन्त डरता हुआ जाता हूं। जो शिव शब्द का उच्चारण करके प्राणों का त्याग करता है, वह कोटि जन्मों के पापों से छूटकर मुक्ति को प्राप्त करता है । शिव शब्द कल्याणवाची है और ‘कल्याण’ शब्द मुक्तिवाचक है, वह मुक्ति भगवन् शंकर से ही प्राप्त होती है, इसलिए वे शिव कहलाते है । धन तथा बान्धवो के नाश हो जानेके कारण शोकसागर मे मग्न हुआ मनुष्य ‘शिव’ शब्द का उच्चारण करके सब प्रकार के कल्याणको प्राप्त करता है । शि का अर्थ है पापोंका नाश करनेवाला और व कहते है मुक्ति देनेवाला। भगवान् शंकर मे ये दोनों गुण है इसीलिये वे शिव कहलाते है । शिव यह मङ्गलमय नाम जिसकी वाणी मे रहता है, उसके करोड़ जन्मों के पाप नष्ट हो जाते है । शि का अर्थ है मङ्गल और व कहते है दाता को, इसलिये जो मङ्गलदाता है वही शिव है । भगवान् शिव विश्वभर के मनुष्योंका सदा ‘शं’ कल्याण करते है और ‘कल्याण’ मोक्ष को कहते है । इसीसे वे शंकर कहलाते है । ब्रह्मादि देवता तथा वेद का उपदेश करनेवाले जो कोई भी संसार मे महान कहलाते हैं उन सब के देव अर्थात् उपास्य होने...

पिशाच भाष्य

पिशाच भाष्य  पिशाच के द्वारा लिखे गए भाष्य को पिशाच भाष्य कहते है , अब यह पिशाच है कौन ? तो यह पिशाच है हनुमानजी तो हनुमानजी कैसे हो गये पिशाच ? जबकि भुत पिशाच निकट नहीं आवे ...तो भीमसेन को जो वरदान दिया था हनुमानजी ने महाभारत के अनुसार और भगवान् राम ही कृष्ण बनकर आए थे तो अर्जुन के ध्वज पर हनुमानजी का चित्र था वहाँ से किलकारी भी मारते थे हनुमानजी कपि ध्वज कहा गया है या नहीं और भगवान् वहां सारथि का काम कर रहे थे तब गीता भगवान् ने सुना दी तो हनुमानजी ने कहा महाराज आपकी कृपा से मैंने भी गीता सुन ली भगवान् ने कहा कहाँ पर बैठकर सुनी तो कहा ऊपर ध्वज पर बैठकर तो वक्ता नीचे श्रोता ऊपर कहा - जा पिशाच हो जा हनुमानजी ने कहा लोग तो मेरा नाम लेकर भुत पिशाच को भगाते है आपने मुझे ही पिशाच होने का शाप दे दिया भगवान् ने कहा - तूने भूल की ऊपर बैठकर गीता सुनी अब इस पर जब तू भाष्य लिखेगा तो पिशाच योनी से मुक्त हो जाएगा तो हमलोगों की परंपरा में जो आठ टिकाए है संस्कृत में उनमे एक पिशाच भाष्य भी है !

श्रीशिव महिम्न: स्तोत्रम्

              __श्रीशिव महिम्न: स्तोत्रम्__ शिव महिम्न: स्तोत्रम शिव भक्तों का एक प्रिय मंत्र है| ४३ क्षन्दो के इस स्तोत्र में शिव के दिव्य स्वरूप एवं उनकी सादगी का वर्णन है| स्तोत्र का सृजन एक अनोखे असाधारण परिपेक्ष में किया गया था तथा शिव को प्रसन्न कर के उनसे क्षमा प्राप्ति की गई थी | कथा कुछ इस प्रकार के है … एक समय में चित्ररथ नाम का राजा था| वो परं शिव भक्त था| उसने एक अद्भुत सुंदर बागा का निर्माण करवाया| जिसमे विभिन्न प्रकार के पुष्प लगे थे| प्रत्येक दिन राजा उन पुष्पों से शिव जी की पूजा करते थे | फिर एक दिन … पुष्पदंत नामक के गन्धर्व उस राजा के उद्यान की तरफ से जा रहा था| उद्यान की सुंदरता ने उसे आकृष्ट कर लिया| मोहित पुष्पदंत ने बाग के पुष्पों को चुरा लिया| अगले दिन चित्ररथ को पूजा हेतु पुष्प प्राप्त नहीं हुए | पर ये तो आरम्भ मात्र था … बाग के सौंदर्य से मुग्ध पुष्पदंत प्रत्यक दिन पुष्प की चोरी करने लगा| इस रहश्य को सुलझाने के राजा के प्रत्येक प्रयास विफल रहे| पुष्पदंत अपने दिव्या शक्तियों के कारण अदृश्य बना रहा | और फिर … राजा च...