सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अज्ञानता से मुक्ति का उपाय

अज्ञानता  से मुक्ति  का उपाय  

एक समय की बात है देवर्षि नारद गगन में विचरण कर रहे थे, कि सहसा ही उनकी दृष्टि धरा पर पड़ी और वे ठहाका मारकर जोर-जोर से हँस पड़े, यह देखकर उनके एक मित्र ने आश्चर्य चकित होकर उनसे इस प्रकार ठहाका लगाने का कारण पूछा तो उन्होंने संकेत कर धरा पर चल रहे घटना क्रम को दिखाकर कहा--अब तुम ही बतलाओ मैं हसूँ नहीं तो और क्या करूं l*
मृतुलोक में (पृथ्वी ) किराने का एक व्यापारी एक बैल को डंडे से पीट रहा था, क्योंकि उसने उसके कुछ चांवल खा लिए थे, देवर्षि ने कहा--*यदि ये अज्ञानी व्यापारी यह जानता और पहचानता कि वह जिसे पीट रहा है, वह पिछले जन्म में उसका ही पिता था, भगवत-भक्ति न करने के कारण बैल बनकर, क्षुधा से त्रषित होने के कारण उसी की अपनी दूकान पर आ गया, तो उसे कभी नहीं पीटता l अहिंसा धर्म का ज्ञान ना होने के कारण एवं , अज्ञानता के वशीभूत  होने  के कारण  इस प्रकार जीव के साथ हिंसा कर रहा है  l*
देवर्षि के वचन श्रवण कर मित्र ने उनसे पूछा कि इस अज्ञानता से मुक्ति प्राप्त करने के लिए सामान्य मनुष्य को क्या करना चाहि तो देवर्षि ने कहा-ज्ञान विराग नयन उर गारी----आत्म कल्याण की कामना करने वाले मनुष्य को परिश्रम एवं साधना से ज्ञान और वैराग्य रूपी नेत्र प्राप्त करना चाहिए और भगवत कृपा से उसे यह शक्ति प्राप्त है l
विशेष ,,,,,,,,,,,, ईश्वर ने आपको तीन दिव्य  कोष दिए है वे है --- बुद्धि , मन एवं अहंकार !---  १.               " सत्कर्मों" से बुद्धि शनैः शनैः दिव्य स्वरुप को प्राप्त होती है !  २." सात्विक आहार" से मन आध्यात्मिक एवं सकारात्मक ऊर्जा का उत्पादन करने लगता है  यानि आपकी सुन्दर  प्रवृतियों ( emotions ) का निर्माण होता है ! !  तामसिक आहार ना खाने  एवं आसुरी प्रवृति के मनुष्यों की संगत  ना करने पर अहंकार भागने लगता है !
अतः  "आत्म कल्याण " के लिए गौ माता की शरण में जाये  और  माता से प्राप्त
दूध , दही घृत से  सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त करें ! हमेशा याद  रखे अन्न एवं अच्छा आहार खाने वाली ये  पुण्यात्मा ( गौ माता )  आपको अमृत की वर्षा कर देगी इसका सानिध्य  ही सौभाग्य से प्राप्त होता है ! भगवन शिव ने गौ माता का सानिध्य प्राप्त किया तो "भांकड़ " कहलाये , प्रभु श्री राम ने गौ माता की सेवा के लिए परम पद छोड़ा ( गो द्विज धेनु देव हितकारी ,कृपा सिंधु  मानुष  तन धारी  -  राम चरित मानस )  और श्री कृष्ण  ने गौ सेवा में जीवन बिताया ! अतः भगवत कृपा के लिए माता की शरण में आये ! माता के दूध में समस्त देवता ( यानि देविक प्रवृति उत्पन्न करने वाले खनिज तत्व ) विध्यमान है ! अपने बच्चों को  भ्रष्ट तरीकों से  कमाए धन से परवरिश करने की बजाय  उनके  कल्याण के लिए नेक कमाई से पोषण एवं उनके कल्याण की  सोच की आवश्यकता है! यह तभी संभव है जब आपके अंदर उनके सुन्दर प्रवृतियों के निर्माण एवं  भावनात्मक  विकास के अनेक विचार उत्पन्न होंगे, एक  जड़ बुद्धि  एवं  मन के पास यह विचार ही उत्पन्न नहीं होते है !

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रीशिव महिम्न: स्तोत्रम्

              __श्रीशिव महिम्न: स्तोत्रम्__ शिव महिम्न: स्तोत्रम शिव भक्तों का एक प्रिय मंत्र है| ४३ क्षन्दो के इस स्तोत्र में शिव के दिव्य स्वरूप एवं उनकी सादगी का वर्णन है| स्तोत्र का सृजन एक अनोखे असाधारण परिपेक्ष में किया गया था तथा शिव को प्रसन्न कर के उनसे क्षमा प्राप्ति की गई थी | कथा कुछ इस प्रकार के है … एक समय में चित्ररथ नाम का राजा था| वो परं शिव भक्त था| उसने एक अद्भुत सुंदर बागा का निर्माण करवाया| जिसमे विभिन्न प्रकार के पुष्प लगे थे| प्रत्येक दिन राजा उन पुष्पों से शिव जी की पूजा करते थे | फिर एक दिन … पुष्पदंत नामक के गन्धर्व उस राजा के उद्यान की तरफ से जा रहा था| उद्यान की सुंदरता ने उसे आकृष्ट कर लिया| मोहित पुष्पदंत ने बाग के पुष्पों को चुरा लिया| अगले दिन चित्ररथ को पूजा हेतु पुष्प प्राप्त नहीं हुए | पर ये तो आरम्भ मात्र था … बाग के सौंदर्य से मुग्ध पुष्पदंत प्रत्यक दिन पुष्प की चोरी करने लगा| इस रहश्य को सुलझाने के राजा के प्रत्येक प्रयास विफल रहे| पुष्पदंत अपने दिव्या शक्तियों के कारण अदृश्य बना रहा | और फिर … राजा च...

शिव नाम महिमा

भगवान् श्रीकृष्ण कहते है ‘महादेव महादेव’ कहनेवाले के पीछे पीछे मै नामश्रवण के लोभ से अत्यन्त डरता हुआ जाता हूं। जो शिव शब्द का उच्चारण करके प्राणों का त्याग करता है, वह कोटि जन्मों के पापों से छूटकर मुक्ति को प्राप्त करता है । शिव शब्द कल्याणवाची है और ‘कल्याण’ शब्द मुक्तिवाचक है, वह मुक्ति भगवन् शंकर से ही प्राप्त होती है, इसलिए वे शिव कहलाते है । धन तथा बान्धवो के नाश हो जानेके कारण शोकसागर मे मग्न हुआ मनुष्य ‘शिव’ शब्द का उच्चारण करके सब प्रकार के कल्याणको प्राप्त करता है । शि का अर्थ है पापोंका नाश करनेवाला और व कहते है मुक्ति देनेवाला। भगवान् शंकर मे ये दोनों गुण है इसीलिये वे शिव कहलाते है । शिव यह मङ्गलमय नाम जिसकी वाणी मे रहता है, उसके करोड़ जन्मों के पाप नष्ट हो जाते है । शि का अर्थ है मङ्गल और व कहते है दाता को, इसलिये जो मङ्गलदाता है वही शिव है । भगवान् शिव विश्वभर के मनुष्योंका सदा ‘शं’ कल्याण करते है और ‘कल्याण’ मोक्ष को कहते है । इसीसे वे शंकर कहलाते है । ब्रह्मादि देवता तथा वेद का उपदेश करनेवाले जो कोई भी संसार मे महान कहलाते हैं उन सब के देव अर्थात् उपास्य होने...

पिशाच भाष्य

पिशाच भाष्य  पिशाच के द्वारा लिखे गए भाष्य को पिशाच भाष्य कहते है , अब यह पिशाच है कौन ? तो यह पिशाच है हनुमानजी तो हनुमानजी कैसे हो गये पिशाच ? जबकि भुत पिशाच निकट नहीं आवे ...तो भीमसेन को जो वरदान दिया था हनुमानजी ने महाभारत के अनुसार और भगवान् राम ही कृष्ण बनकर आए थे तो अर्जुन के ध्वज पर हनुमानजी का चित्र था वहाँ से किलकारी भी मारते थे हनुमानजी कपि ध्वज कहा गया है या नहीं और भगवान् वहां सारथि का काम कर रहे थे तब गीता भगवान् ने सुना दी तो हनुमानजी ने कहा महाराज आपकी कृपा से मैंने भी गीता सुन ली भगवान् ने कहा कहाँ पर बैठकर सुनी तो कहा ऊपर ध्वज पर बैठकर तो वक्ता नीचे श्रोता ऊपर कहा - जा पिशाच हो जा हनुमानजी ने कहा लोग तो मेरा नाम लेकर भुत पिशाच को भगाते है आपने मुझे ही पिशाच होने का शाप दे दिया भगवान् ने कहा - तूने भूल की ऊपर बैठकर गीता सुनी अब इस पर जब तू भाष्य लिखेगा तो पिशाच योनी से मुक्त हो जाएगा तो हमलोगों की परंपरा में जो आठ टिकाए है संस्कृत में उनमे एक पिशाच भाष्य भी है !