सोमवार, 7 अगस्त 2017

|| जानिए शिवलिंग पर किस फूल को चढ़ाने से क्या फल मिलता है ||

|| जानिए शिवलिंग पर किस फूल को चढ़ाने से क्या फल मिलता है ||


1 ) भगवान भोलेनाथ की शमी पत्र से पूजन करने से मोक्ष मिलता है।

2 ) भगवान भोलेनाथ की बेलपत्र से पूजा करने से सभी संकट दूर होते है।

3 ) भगवान भोलेनाथ की दूर्वा से पूजन करने दीर्घ आयु की प्राप्ति होती है।

4 ) भगवान भोलेनाथ की हरसिंगार के फूलों से पूजन करने पर जीवन में सुख-संपत्ति और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।

5 ) भगवान भोलेनाथ पर चमेली के फूल चढ़ाने से सुख समृद्धि प्राप्त होती है।

6 ) भगवान भोलेनाथ की धतूरे से पूजन करने पर भगवान शंकर सुयोग्य पुत्र प्रदान करते हैं, जो कुल का नाम रोशन करता है।

7 ) भगवान भोलेनाथ की आंकड़े के फूल से पूजन, श्रंगार करने से जीवन के सभी सुख मिलते है, पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है।

8 ) भगवान भोलेनाथ की अलसी के फूलों से पूजन करने से मनुष्य सभी देवताओं का प्रिय हो जाता है।

9 ) भगवान भोलेनाथ की बेला के फूल से पूजन करने पर मनचाहा, सुंदर जीवनसाथी मिलता है।

10 ) भगवान भोलेनाथ की जूही के फूल से पूजन करने से घर कारोबार में धन धान्य की कोई भी कमी नहीं होती है।

11 ) भगवान भोलेनाथ की कनेर के फूलों से पूजन करने से जीवन में सफलता का मार्ग प्रशस्त होता हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

If u have any query let me know.

दायें कान पर ही क्यों यज्ञोपवीत

 अशौच आदि अवस्था में यज्ञोपवित को दायें कान पर ही क्यों टांगना चाहिए         यज्ञोपवित बहुत ही पवित्र सूत्र है - जिसे हमेशा हर परिस्थिति में...