सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

*सत्य कथा*

*सन्तान के लिए विरासत*

मृत्यु के समय,
टॉम स्मिथ ने अपने बच्चों को
बुलाया और अपने पदचिह्नों
पर चलने की सलाह दी,
ताकि उनको अपने हर कार्य
में मानसिक शांति मिले।

उसकी बेटी सारा ने कहा,
डैडी, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि
आप अपने बैंक में एक पैसा
भी छोड़े बिना मर रहे हैं।
दूसरे पिता, जिनको आप
भ्रष्ट और सार्वजनिक धन के
चोर बताते हैं, अपने बच्चों के
लिए घर और सम्पत्ति छोड़कर
जाते हैं। यह घर भी जिसमें
हम रहते हैं किराये का है।

सॉरी, मैं आपका अनुसरण
नहीं कर सकती। आप जाइए,
हमें अपना मार्ग स्वयं बनाने
दीजिए।

कुछ क्षण बाद उनके पिता
ने अपने प्राण त्याग दिये।

तीन साल बाद, सारा एक
बहुराष्ट्रीय कम्पनी में इंटरव्यू
देने गई। इंटरव्यू में कमेटी के
चेयरमैन ने पूछा,
"तुम कौन सी स्मिथ हो?"

सारा ने उत्तर दिया,
मैं सारा स्मिथ हूँ।
मेरे पिता टॉम स्मिथ
अब नहीं रहे।

चेयरमैन ने उसकी बात काट
दी, "हे भगवान! तुम टॉम
स्मिथ की पुत्री हो?"

वे कमेटी के अन्य सदस्यों
की ओर घूमकर बोले, यह
आदमी स्मिथ वह था जिसने
प्रशासकों के संस्थान में मेरे
सदस्यता फ़ार्म पर हस्ताक्षर
किये थे और उसकी संस्तुति
से ही मैं वह स्थान पा सका हूँ,
जहाँ मैं आज हूँ। उसने यह
सब कुछ भी बदले में लिये
बिना किया था। मैं उसका पता
भी नहीं जानता था और वह भी
मुझे कभी नहीं जानता था।
पर उसने मेरे लिए यह सब
किया था।

फिर वे सारा की ओर मुड़े,
मुझे तुमसे कोई सवाल नहीं
पूछना है। तुम स्वयं को इस
पद पर चुना हुआ मान लो।
कल आना, तुम्हारा
नियुक्ति पत्र तैयार मिलेगा।

सारा स्मिथ उस कम्पनी में
कॉरपोरेट मामलों की प्रबंधक
बन गई। उसे ड्राइवर सहित
दो कारें, ऑफिस से जुड़ा हुआ
डुप्लेक्स मकान और एक लाख
पाउंड प्रतिमाह का वेतन अन्य
भत्तों और ख़र्चों के साथ मिला।

उस कम्पनी में दो साल कार्य
करने के बाद, एक दिन कम्पनी
का प्रबंध निदेशक अमेरिका से
आया। उसकी इच्छा त्यागपत्र
देने और अपने बदले किसी
अन्य को पद देने की थी।
उसे एक ऐसे व्यक्ति की
आवश्यकता थी जो बहुत
सत्यनिष्ठ (ईमानदार) हो।
कम्पनी के सलाहकार ने
उस पद के लिए सारा स्मिथ
को नामित किया।

एक इंटरव्यू में सारा से
उसकी सफलता का राज
पूछा गया। आँखों में आँसू
भरकर उसने उत्तर दिया,
मेरे पिता ने मेरे लिए मार्ग
खोला था। उनकी मृत्यु के
बाद ही मुझे पता चला कि
वे वित्तीय दृष्टि से निर्धन थे,
लेकिन प्रामाणिकता,
अनुशासन और सत्यनिष्ठा
में वे बहुत ही धनी थे।

फिर उससे पूछा गया कि
वह रो क्यों रही है,
क्योंकि अब वह बच्ची नहीं
रही कि इतने समय बाद
पिता को अभी भी याद
करती हो।

उसने उत्तर दिया,
मृत्यु के समय, मैंने ईमानदार
और प्रामाणिक होने के
कारण अपने पिता का
अपमान किया था।
मुझे आशा है कि अब वे
अपनी क़ब्र में मुझे क्षमा
कर देंगे। मैंने यह सब प्राप्त
करने के लिए कुछ नहीं
किया, उन्होंने ही मेरे लिए
यह सब किया था।

अन्त में उससे पूछा गया,
क्या तुम अपने पिता के
पदचिह्नों पर चलोगी
जैसा कि उन्होंने कहा था?

उसका सीधा उत्तर था,
मैं अब अपने पिता की
पूजा करती हूँ, उनका
बड़ा सा चित्र मेरे रहने के
कमरे में और घर के प्रवेश
द्वार पर लगा है। मेरे लिए
भगवान के बाद उनका
ही स्थान है।

क्या आप टॉम स्मिथ की
तरह हैं?
नाम कमाना सरल नहीं होता।
इसका पुरस्कार जल्दी नहीं
मिलता, पर देर सवेर मिलेगा
ही। और वह हमेशा बना रहेगा।

*ईमानदारी, अनुशासन,*
*आत्मनियंत्रण और ईश्वर से*
*डरना ही किसी व्यक्ति*
*को धनी बनाते हैं,*

*मोटा बैंक खाता नहीं।*

*अपने बच्चों के लिए एक*
*अच्छी विरासत छोड़कर*
*जाइए।*

समाज में बदलाव लाने के
लिए कृपया इस सत्य घटना
को अपने प्रिय व्यक्तियों
के साथ साझा कीजिए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शिव नाम महिमा

भगवान् श्रीकृष्ण कहते है ‘महादेव महादेव’ कहनेवाले के पीछे पीछे मै नामश्रवण के लोभ से अत्यन्त डरता हुआ जाता हूं। जो शिव शब्द का उच्चारण करके प्राणों का त्याग करता है, वह कोटि जन्मों के पापों से छूटकर मुक्ति को प्राप्त करता है । शिव शब्द कल्याणवाची है और ‘कल्याण’ शब्द मुक्तिवाचक है, वह मुक्ति भगवन् शंकर से ही प्राप्त होती है, इसलिए वे शिव कहलाते है । धन तथा बान्धवो के नाश हो जानेके कारण शोकसागर मे मग्न हुआ मनुष्य ‘शिव’ शब्द का उच्चारण करके सब प्रकार के कल्याणको प्राप्त करता है । शि का अर्थ है पापोंका नाश करनेवाला और व कहते है मुक्ति देनेवाला। भगवान् शंकर मे ये दोनों गुण है इसीलिये वे शिव कहलाते है । शिव यह मङ्गलमय नाम जिसकी वाणी मे रहता है, उसके करोड़ जन्मों के पाप नष्ट हो जाते है । शि का अर्थ है मङ्गल और व कहते है दाता को, इसलिये जो मङ्गलदाता है वही शिव है । भगवान् शिव विश्वभर के मनुष्योंका सदा ‘शं’ कल्याण करते है और ‘कल्याण’ मोक्ष को कहते है । इसीसे वे शंकर कहलाते है । ब्रह्मादि देवता तथा वेद का उपदेश करनेवाले जो कोई भी संसार मे महान कहलाते हैं उन सब के देव अर्थात् उपास्य होने...

पिशाच भाष्य

पिशाच भाष्य  पिशाच के द्वारा लिखे गए भाष्य को पिशाच भाष्य कहते है , अब यह पिशाच है कौन ? तो यह पिशाच है हनुमानजी तो हनुमानजी कैसे हो गये पिशाच ? जबकि भुत पिशाच निकट नहीं आवे ...तो भीमसेन को जो वरदान दिया था हनुमानजी ने महाभारत के अनुसार और भगवान् राम ही कृष्ण बनकर आए थे तो अर्जुन के ध्वज पर हनुमानजी का चित्र था वहाँ से किलकारी भी मारते थे हनुमानजी कपि ध्वज कहा गया है या नहीं और भगवान् वहां सारथि का काम कर रहे थे तब गीता भगवान् ने सुना दी तो हनुमानजी ने कहा महाराज आपकी कृपा से मैंने भी गीता सुन ली भगवान् ने कहा कहाँ पर बैठकर सुनी तो कहा ऊपर ध्वज पर बैठकर तो वक्ता नीचे श्रोता ऊपर कहा - जा पिशाच हो जा हनुमानजी ने कहा लोग तो मेरा नाम लेकर भुत पिशाच को भगाते है आपने मुझे ही पिशाच होने का शाप दे दिया भगवान् ने कहा - तूने भूल की ऊपर बैठकर गीता सुनी अब इस पर जब तू भाष्य लिखेगा तो पिशाच योनी से मुक्त हो जाएगा तो हमलोगों की परंपरा में जो आठ टिकाए है संस्कृत में उनमे एक पिशाच भाष्य भी है !

श्रीशिव महिम्न: स्तोत्रम्

              __श्रीशिव महिम्न: स्तोत्रम्__ शिव महिम्न: स्तोत्रम शिव भक्तों का एक प्रिय मंत्र है| ४३ क्षन्दो के इस स्तोत्र में शिव के दिव्य स्वरूप एवं उनकी सादगी का वर्णन है| स्तोत्र का सृजन एक अनोखे असाधारण परिपेक्ष में किया गया था तथा शिव को प्रसन्न कर के उनसे क्षमा प्राप्ति की गई थी | कथा कुछ इस प्रकार के है … एक समय में चित्ररथ नाम का राजा था| वो परं शिव भक्त था| उसने एक अद्भुत सुंदर बागा का निर्माण करवाया| जिसमे विभिन्न प्रकार के पुष्प लगे थे| प्रत्येक दिन राजा उन पुष्पों से शिव जी की पूजा करते थे | फिर एक दिन … पुष्पदंत नामक के गन्धर्व उस राजा के उद्यान की तरफ से जा रहा था| उद्यान की सुंदरता ने उसे आकृष्ट कर लिया| मोहित पुष्पदंत ने बाग के पुष्पों को चुरा लिया| अगले दिन चित्ररथ को पूजा हेतु पुष्प प्राप्त नहीं हुए | पर ये तो आरम्भ मात्र था … बाग के सौंदर्य से मुग्ध पुष्पदंत प्रत्यक दिन पुष्प की चोरी करने लगा| इस रहश्य को सुलझाने के राजा के प्रत्येक प्रयास विफल रहे| पुष्पदंत अपने दिव्या शक्तियों के कारण अदृश्य बना रहा | और फिर … राजा च...