सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सोलह संस्कार

वैदिक कर्मकाण्ड
के अनुसार निम्न
सोलह संस्कार
होते हैं:
1. गर्भाधान
संस्कारः उत्तम
सन्तान
की प्राप्ति के
लिये प्रथम
संस्कार।
2. पुंसवन
संस्कारः गर्भस्थ
शिशु के बौद्धि एवं
मानसिक विकास
हेतु गर्भाधान के
पश्चात्् दूसरे
या तीसरे महीने
किया जाने
वाला द्वितीय
संस्कार।
3.
सीमन्तोन्नयन
संस्कारः
माता को प्रसन्नचित्त
रखने के लिये,
ताकि गर्भस्थ
शिशु सौभाग्य
सम्पन्न हो पाये,
गर्भाधान के
पश्चात् आठवें माह
में किया जाने
वाला तृतीय
संस्कार।
4. जातकर्म
संस्कारः नवजात
शिशु के बुद्धिमान,
बलवान, स्वस्थ एवं
दीर्घजीवी होने
की कामना हेतु
किया जाने
वाला चतुर्थ
संस्कार।
5. नामकरण
संस्कारः नवजात
शिशु को उचित
नाम प्रदान करने
हेतु जन्म के ग्यारह
दिन पश्चात्
किया जाने
वाला पंचम
संस्कार।
6. निष्क्रमण
संस्कारः शिशु के
दीर्घकाल तक
धर्म और
मर्यादा की रक्षा करते
हुए इस लोक
का भोग करने
की कामना के लिये
जन्म के तीन माह
पश्चात् चौथे माह
में किया जाने
वला षष्ठम
संस्कार।
7. अन्नप्राशन
संस्कारः शिशु
को माता के दूध के
साथ अन्न
को भोजन के रूप में
प्रदान
किया जाने
वाला जन्म के
पश्चात् छठवें माह
में किया जाने
वाला सप्तम
संस्कार।
8. चूड़ाकर्म
(मुण्डन)
संस्कारः शिशु के
बौद्धिक,
मानसिक एवं
शारीरिक
विकास
की कामना से जन्म
के पश्चात् पहले,
तीसरे
अथवा पाँचवे वर्ष
में किया जाने
वाला अष्टम
संस्कार।
9. विद्यारम्भ
संस्कारः जातक
को उत्तमोत्तम
विद्या प्रदान के
की कामना से
किया जाने
वाला नवम
संस्कार।
10. कर्णवेध
संस्कारः जातक
की शारीरिक
व्याधियों से
रक्षा की कामना से
किया जाने
वाला दशम
संस्कार।
11. यज्ञोपवीत
(उपनयन)
संस्कारः जातक
की दीर्घायु
की कामना से
किया जाने
वाला एकादश
संस्कार।
12. वेदारम्भ
संस्कारः जातक
के ज्ञानवर्धन
की कामना से
किया जाने
वाला द्वादश
संस्कार।
13. केशान्त
संस्कारः गुरुकुल
से विदा लेने के
पूर्व किया जाने
वाला त्रयोदश
संस्कार।
14. समावर्तन
संस्कारः
गृहस्थाश्रम में
प्रवेश करने
की कामना से
किया जाने
वाला चतुर्दश
संस्कार।
15. पाणिग्रहण
संस्कारः पति-
पत्नी को परिणय-
सूत्र में बाँधने
वाला पंचदश
संस्कार।
16.
अन्त्येष्टि संस्कारः
मृत्योपरान्त
किया जाने
वाला षष्ठदश
संस्कार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शिव नाम महिमा

भगवान् श्रीकृष्ण कहते है ‘महादेव महादेव’ कहनेवाले के पीछे पीछे मै नामश्रवण के लोभ से अत्यन्त डरता हुआ जाता हूं। जो शिव शब्द का उच्चारण करके प्राणों का त्याग करता है, वह कोटि जन्मों के पापों से छूटकर मुक्ति को प्राप्त करता है । शिव शब्द कल्याणवाची है और ‘कल्याण’ शब्द मुक्तिवाचक है, वह मुक्ति भगवन् शंकर से ही प्राप्त होती है, इसलिए वे शिव कहलाते है । धन तथा बान्धवो के नाश हो जानेके कारण शोकसागर मे मग्न हुआ मनुष्य ‘शिव’ शब्द का उच्चारण करके सब प्रकार के कल्याणको प्राप्त करता है । शि का अर्थ है पापोंका नाश करनेवाला और व कहते है मुक्ति देनेवाला। भगवान् शंकर मे ये दोनों गुण है इसीलिये वे शिव कहलाते है । शिव यह मङ्गलमय नाम जिसकी वाणी मे रहता है, उसके करोड़ जन्मों के पाप नष्ट हो जाते है । शि का अर्थ है मङ्गल और व कहते है दाता को, इसलिये जो मङ्गलदाता है वही शिव है । भगवान् शिव विश्वभर के मनुष्योंका सदा ‘शं’ कल्याण करते है और ‘कल्याण’ मोक्ष को कहते है । इसीसे वे शंकर कहलाते है । ब्रह्मादि देवता तथा वेद का उपदेश करनेवाले जो कोई भी संसार मे महान कहलाते हैं उन सब के देव अर्थात् उपास्य होने...

पिशाच भाष्य

पिशाच भाष्य  पिशाच के द्वारा लिखे गए भाष्य को पिशाच भाष्य कहते है , अब यह पिशाच है कौन ? तो यह पिशाच है हनुमानजी तो हनुमानजी कैसे हो गये पिशाच ? जबकि भुत पिशाच निकट नहीं आवे ...तो भीमसेन को जो वरदान दिया था हनुमानजी ने महाभारत के अनुसार और भगवान् राम ही कृष्ण बनकर आए थे तो अर्जुन के ध्वज पर हनुमानजी का चित्र था वहाँ से किलकारी भी मारते थे हनुमानजी कपि ध्वज कहा गया है या नहीं और भगवान् वहां सारथि का काम कर रहे थे तब गीता भगवान् ने सुना दी तो हनुमानजी ने कहा महाराज आपकी कृपा से मैंने भी गीता सुन ली भगवान् ने कहा कहाँ पर बैठकर सुनी तो कहा ऊपर ध्वज पर बैठकर तो वक्ता नीचे श्रोता ऊपर कहा - जा पिशाच हो जा हनुमानजी ने कहा लोग तो मेरा नाम लेकर भुत पिशाच को भगाते है आपने मुझे ही पिशाच होने का शाप दे दिया भगवान् ने कहा - तूने भूल की ऊपर बैठकर गीता सुनी अब इस पर जब तू भाष्य लिखेगा तो पिशाच योनी से मुक्त हो जाएगा तो हमलोगों की परंपरा में जो आठ टिकाए है संस्कृत में उनमे एक पिशाच भाष्य भी है !

श्रीशिव महिम्न: स्तोत्रम्

              __श्रीशिव महिम्न: स्तोत्रम्__ शिव महिम्न: स्तोत्रम शिव भक्तों का एक प्रिय मंत्र है| ४३ क्षन्दो के इस स्तोत्र में शिव के दिव्य स्वरूप एवं उनकी सादगी का वर्णन है| स्तोत्र का सृजन एक अनोखे असाधारण परिपेक्ष में किया गया था तथा शिव को प्रसन्न कर के उनसे क्षमा प्राप्ति की गई थी | कथा कुछ इस प्रकार के है … एक समय में चित्ररथ नाम का राजा था| वो परं शिव भक्त था| उसने एक अद्भुत सुंदर बागा का निर्माण करवाया| जिसमे विभिन्न प्रकार के पुष्प लगे थे| प्रत्येक दिन राजा उन पुष्पों से शिव जी की पूजा करते थे | फिर एक दिन … पुष्पदंत नामक के गन्धर्व उस राजा के उद्यान की तरफ से जा रहा था| उद्यान की सुंदरता ने उसे आकृष्ट कर लिया| मोहित पुष्पदंत ने बाग के पुष्पों को चुरा लिया| अगले दिन चित्ररथ को पूजा हेतु पुष्प प्राप्त नहीं हुए | पर ये तो आरम्भ मात्र था … बाग के सौंदर्य से मुग्ध पुष्पदंत प्रत्यक दिन पुष्प की चोरी करने लगा| इस रहश्य को सुलझाने के राजा के प्रत्येक प्रयास विफल रहे| पुष्पदंत अपने दिव्या शक्तियों के कारण अदृश्य बना रहा | और फिर … राजा च...