सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पाताल में धंसता हुआ शिवलिंग


हिमालय की गोद में बसे एक एतिहासिक गांव में एक मंदिर में स्थापित शिवलिंग पाताल में धंसता जा रहा है। ऐसी मान्यता है कि पाताल में उस दिन यह शिवलिंग पूरी तरह समा जाएगा जिस दिन दुनिया में पापी अपनी हदों से गुजर जाएंगे। इसी मंदिर में पाताल जाने का एक गुप्त रास्ता भी है। जहां से पाताल होकर कैलाश पर्वत पहुंच कर ऋषिमुनि शिव तपस्या करने जाते थे।
कहां है यह मंदिर और कैसे शिवलिंग धंसता जा रहा है पाताल में ? हिमाचल प्रदेश की प्राकृतिक सुन्दरता से ओत-प्रोत काँगड़ा घाटी की गोद में हेरीटेज गाँव परागपुर से लगभग 8 किलोमीटर की दुरी पर स्तिथ है आदिदेव भगवान शिव का अति प्राचीन श्री महाकालेश्वर मंदिर।
व्यास नदी के सोम्य जल प्रवाह से छूते हुए इस आकर्षक मंदिर का सम्बन्ध हिन्दू धर्म के दोनों महाकाव्यों रामायण ओर महाभारत से जोड़ा जाता है। इस मंदिर का एक बड़ा भाग अपने प्राचीन गुबंदों ओर आकर्षक मंदिर श्रीन्खला से इस महान स्थान की प्राचीनता दर्शाता है।
रावण इतना बड़ा शिव भक्त था कि हिमालय कि श्रृंखला के ऊपर केलाश पर्वत पर जाकर भगवान शिव कि आराधना किया करता था। पोराणिक कथाओं के अनुसार लंकापति रावण श्रावण मॉस और अन्य विशेष दिनों पर भगवान शिव की आराधना करने के लिए महाकालेश्वर धाम से ही जाता था।
रावण यहां से पाताल लोक से होते हुए सीधे कैलाश पर्वत पर आराधना में लीन हो जाता था। लोक मान्यतायों के अनुसार जैसे-जैसे पृथ्वी पर पाप बढ़ता जाएगा महाकालेश्वर का शिव लिंग पाताल लोक में स्थापित हो जायेगा। इस वक्त शिव लिंग भूगर्भ में स्थापित है ओर धीरे-धीरे पाताल में धंस रहा है। लंकापति रावण इस दिव्या स्थान पर समाधि लगा कर भगवान शिव की आराधना किया करता था।
वहीं दूसरी और इस धाम का सम्बंध महाभारत काल से भी है महाभारत काल में जब सम्राट धृतराष्ट्र को जनमानस के आगे झुकते हुए धर्मराज युधिष्ठर को हस्तिनापुर का युवराज घोषित करना पड़ा तो कौरवों के मामा शकुनी ने षड्यंत्र रचकर पांचों पांडव भाइयों सहित माता कुंती को आखेट के दौरान लाख से निर्मित भवन में ठहराया।
पूर्व नियोजित षडयंत्र के अनुसार मौका पाकर लाख से निर्मित भवन में आग लगा दी। लेकिन महात्मा विदुर ने पांडवों को जलने से बचा लिया। उसके बाद पांडव घुमते हुए जिस स्थान पर ठहरे उस स्थान में तीर्थस्थल बनते गए।
मान्यता के अनुसार पांडव इस दिव्या स्थान महाकालेश्वर में भी ठहरे थे और इस दौरान माता कुंती ने अपने पुत्रों से तीर्थ यात्रा पर जा कर गंगा स्नान करने कि इच्छा जाहिर कि पांडव उन दिनों अज्ञात वास पर थे वे तीर्थ यात्रा पर माता कुंती को नहीं भेज सकते थे।
इसलिए कुंती पुत्र अर्जुन ने दिव्या बाण चला कर एक नहीं पुरे पांच तीर्थों का जल यहाँ प्रवाहित किया था। इसलिए इस स्थान को पंचतीर्थी के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है कि जो भी यहां स्नान करता है सभी पापों से मुक्ति पता है।
इस स्थान को इंसान कीअंतिम धाम के रूप में भी जाना जाता है। यहां से स्वर्ग धाम को भी रास्ता है। ये स्थान धरातल में स्थापित हो जाएगा। पाताल लोक जाने के लिए यहीं से गुप्त रास्ता भी है। इस स्थान को आदिशक्ति श्री माता चिन्तपुरनी के महारुद्र के रूप से भी जाना जाता है।
पृथ्वी पर माता सती के जलते हुए शरीर के 52 टुकड़े गिरे थे और 52 शक्तिपीठ स्थापित हुए। हर शक्तिपीठ की चारों दिशाओं पर भगवान शिव के महारुद्र स्थापित हुए, महाकालेश्वर मां चिन्तपुरनी का पूर्व दिशा का महारुद्र है वहीं पश्चिम दिशा में महा नारायणी, उत्तर दिशा में महा शिव बाड़ी ओर दक्षिण दिशा में महा मुचकुंद स्थापित हैं।
हर हर महादेव।।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रीशिव महिम्न: स्तोत्रम्

              __श्रीशिव महिम्न: स्तोत्रम्__ शिव महिम्न: स्तोत्रम शिव भक्तों का एक प्रिय मंत्र है| ४३ क्षन्दो के इस स्तोत्र में शिव के दिव्य स्वरूप एवं उनकी सादगी का वर्णन है| स्तोत्र का सृजन एक अनोखे असाधारण परिपेक्ष में किया गया था तथा शिव को प्रसन्न कर के उनसे क्षमा प्राप्ति की गई थी | कथा कुछ इस प्रकार के है … एक समय में चित्ररथ नाम का राजा था| वो परं शिव भक्त था| उसने एक अद्भुत सुंदर बागा का निर्माण करवाया| जिसमे विभिन्न प्रकार के पुष्प लगे थे| प्रत्येक दिन राजा उन पुष्पों से शिव जी की पूजा करते थे | फिर एक दिन … पुष्पदंत नामक के गन्धर्व उस राजा के उद्यान की तरफ से जा रहा था| उद्यान की सुंदरता ने उसे आकृष्ट कर लिया| मोहित पुष्पदंत ने बाग के पुष्पों को चुरा लिया| अगले दिन चित्ररथ को पूजा हेतु पुष्प प्राप्त नहीं हुए | पर ये तो आरम्भ मात्र था … बाग के सौंदर्य से मुग्ध पुष्पदंत प्रत्यक दिन पुष्प की चोरी करने लगा| इस रहश्य को सुलझाने के राजा के प्रत्येक प्रयास विफल रहे| पुष्पदंत अपने दिव्या शक्तियों के कारण अदृश्य बना रहा | और फिर … राजा च...

शिव नाम महिमा

भगवान् श्रीकृष्ण कहते है ‘महादेव महादेव’ कहनेवाले के पीछे पीछे मै नामश्रवण के लोभ से अत्यन्त डरता हुआ जाता हूं। जो शिव शब्द का उच्चारण करके प्राणों का त्याग करता है, वह कोटि जन्मों के पापों से छूटकर मुक्ति को प्राप्त करता है । शिव शब्द कल्याणवाची है और ‘कल्याण’ शब्द मुक्तिवाचक है, वह मुक्ति भगवन् शंकर से ही प्राप्त होती है, इसलिए वे शिव कहलाते है । धन तथा बान्धवो के नाश हो जानेके कारण शोकसागर मे मग्न हुआ मनुष्य ‘शिव’ शब्द का उच्चारण करके सब प्रकार के कल्याणको प्राप्त करता है । शि का अर्थ है पापोंका नाश करनेवाला और व कहते है मुक्ति देनेवाला। भगवान् शंकर मे ये दोनों गुण है इसीलिये वे शिव कहलाते है । शिव यह मङ्गलमय नाम जिसकी वाणी मे रहता है, उसके करोड़ जन्मों के पाप नष्ट हो जाते है । शि का अर्थ है मङ्गल और व कहते है दाता को, इसलिये जो मङ्गलदाता है वही शिव है । भगवान् शिव विश्वभर के मनुष्योंका सदा ‘शं’ कल्याण करते है और ‘कल्याण’ मोक्ष को कहते है । इसीसे वे शंकर कहलाते है । ब्रह्मादि देवता तथा वेद का उपदेश करनेवाले जो कोई भी संसार मे महान कहलाते हैं उन सब के देव अर्थात् उपास्य होने...

पिशाच भाष्य

पिशाच भाष्य  पिशाच के द्वारा लिखे गए भाष्य को पिशाच भाष्य कहते है , अब यह पिशाच है कौन ? तो यह पिशाच है हनुमानजी तो हनुमानजी कैसे हो गये पिशाच ? जबकि भुत पिशाच निकट नहीं आवे ...तो भीमसेन को जो वरदान दिया था हनुमानजी ने महाभारत के अनुसार और भगवान् राम ही कृष्ण बनकर आए थे तो अर्जुन के ध्वज पर हनुमानजी का चित्र था वहाँ से किलकारी भी मारते थे हनुमानजी कपि ध्वज कहा गया है या नहीं और भगवान् वहां सारथि का काम कर रहे थे तब गीता भगवान् ने सुना दी तो हनुमानजी ने कहा महाराज आपकी कृपा से मैंने भी गीता सुन ली भगवान् ने कहा कहाँ पर बैठकर सुनी तो कहा ऊपर ध्वज पर बैठकर तो वक्ता नीचे श्रोता ऊपर कहा - जा पिशाच हो जा हनुमानजी ने कहा लोग तो मेरा नाम लेकर भुत पिशाच को भगाते है आपने मुझे ही पिशाच होने का शाप दे दिया भगवान् ने कहा - तूने भूल की ऊपर बैठकर गीता सुनी अब इस पर जब तू भाष्य लिखेगा तो पिशाच योनी से मुक्त हो जाएगा तो हमलोगों की परंपरा में जो आठ टिकाए है संस्कृत में उनमे एक पिशाच भाष्य भी है !