एक बार भक्त नामदेव यात्रा पर गये हुए थे ; लौटने पर पता लगा कि भवन का निर्माण करते समय दीवार के गिर जाने से संत चोखामेला दीवार के नीचे दब कर गोलोक धाम सिधार गये है !
.
नामदेव जी को बहुत दुख हुआ ; उन्होंने निश्चय किया कि उनके मृतक शरीर को निकाल कर चन्द्रभागा नदी में प्रवाहित करेंगे !
.
कुछ सहयोगियों की सहायता से उन्होंने मलबे की मिट्टी हटानी शुरू कर दी ; बहुत प्रयास के उपरांत उन्हें चार अस्थि पिंजर मिले ! अब समस्या खड़ी हो गई की संत चोखामेला का कौन सा अस्थि पिंजर है !
.
नामदेव जी प्रत्येक कंकाल के समीप गये और कान लगा-२ कर कुछ सुनने का प्रयास करने लगे ; कुछ समय उपरांत बोले - यह ही है संत चोखामेला जी का कंकाल ! वहाँ खड़े एक सज्जन ने पूछा - आप इतने विश्वास के साथ कैसे कह सकते हैं कि यह संत चोखामेला जी का ही कंकाल है ?
.
नामदेव जी ने मुस्करा कर कहा - जिसे विश्वास नहीं वह कंकाल के समीप आ कर इस अस्थि पिंजर के साथ अपने कान लगाकर सुनें !
.
कौतूहल- वश बहुत से सज्जन संत चोखामेला जी के अस्थि पिंजर के साथ अपने कान लगाकर सुनने लगे ; अस्थि पिंजर से आवाज आ रही थी :
.
हरि विट्ठल हरि हरि !
हरि विट्ठल हरि हरि !
.
वहाँ खड़े सज्जन बहुत हैरान हुए कि किसी के अस्थि पिंजर से हरि विट्ठल हरि हरि की ध्वनि कैसे आ सकती है ?
.
उन्होंने जिज्ञासा-वश संत नामदेव जी से प्रश्न किया कि ऐसे कैसे हो रहा है ? नामदेव जी ने मुस्करा कर कहा - ऐसा इसलिये हुआ क्योंकि संत चोखामेला जी भगवद् नाम-रस में इतना सराबोर हो गये थे कि यह उनकी हड्डियों में भी रम गया है !
.
भगवद्-प्रेम की पराकाष्ठा देख उपस्थित सब लोगो का मस्तक संत चोखामेला के समक्ष श्रद्धा से झुक गया !

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
If u have any query let me know.