सोमवार, 24 जुलाई 2017

संवेदनशीलता

एक बार समुद्री तूफ़ान के बाद हजारों लाखों मछलियाँ किनारे पर रेत पर तड़प तड़प कर मर रहीँ थीं ! इस भयानक स्थिति को देखकर पास में रहने वाले एक 10 वर्ष के संवेदनशील  बालक से ( अर्थात जो  दूसरों का दुःख समझाता है एवं महसूस करता है  )  रहा नहीं गया, और वह एक एक करके  मछली उठा कर समुद्र में वापस फेकनें लगा !
यह देख कर उसकी माँ बोली;-" बेटा लाखों की संख्या में है , तू कितनों की जान बचाएगा ।"
,यह सुनकर बच्चे ने अपनी कर्म करने की गति को  और बढ़ा दिया !
माँ फिर बोली :-"बेटा रहनें दे कोई फ़र्क नहीं पड़ता !"
बच्चा रोने लगा और एक मछली को समुद्र में फेकतें हुए जोर से बोला माँ "इसको तो फ़र्क पड़ता है"
दूसरी मछली को उठाता और फिर बोलता माँ "इसको तो फ़र्क पड़ता हैं" ! माँ ने बच्चे को सीने से लगा लिया !
विशेष ,,,,, लोगों को हमेशा होंसला और उम्मीद देनें की कोशिश करनी चाहिए , न जानें कब आपकी वजह से किसी की जिन्दगी वदल जाए! ये नेक कर्म आपके  प्रारब्ध में संचित  होंगे  और यही  अगले  जन्मो के  लिए  आपके भाग्य का  निर्माण करेंगे ! काम छोटा हो या  बड़ा इससे फर्क नहीं पड़ता  --- फर्क पड़ता है काम  अच्छा  है या  बुरा यही आपकी  प्रवृतियों  को दर्शाता है  !
संवेदनशील होना  ही  आपकी  देविक  सोच है  जो आपको परलोक सिधारने  पर देवलोक ले जायेगी ! "मनुष्य अपनी प्रवृतियों के अनुसार है परलोक  में  "लोक " एवं " योनिया "  प्राप्त करता  है  !" यही शास्त्रों के  ज्ञान  का निष्कर्ष  है ! संवेदनशीलता एक देविक प्रवृति है जो आपको देवलोक ले जाने में सक्षम है  !
प्रार्थना == मानव एक बुद्धिमान प्राणी है ! व्यर्थ में समय गवाने से अच्छा  है  शास्त्रों में बताये गए  "अनमोल "ज्ञान को प्राप्त करें और अपना लोक व परलोक सुधारें ! देवलोक गौशाला आपके  इस ज्ञान को समृद्ध करने के लिए हमेशा तत्पर है  !

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

If u have any query let me know.

अभिवादन : सनातन संस्कृति में सम्मान, विनम्रता और संस्कारों की पाँच सुंदर विधियाँ ॥

॥ अभिवादन : सनातन संस्कृति में सम्मान, विनम्रता और संस्कारों की पाँच सुंदर विधियाँ ॥ भारतीय सनातन संस्कृति को विश्व की सबसे प्राचीन और जीवंत...