धर्म ग्रंथों के अनुसार माता सती के अंग जहां-जहां गिरे, वहां शक्तिपीठ के रूप में उनकी उपासना की जाती है। हिंदू धर्म में कुल 51 शक्तिपीठों की मान्यता है। इन सभी शक्तिपीठों की अपनी अलग-अलग विशेषता है। आज हम आपको मध्य प्रदेश की धार्मिक राजधानी कहे जाने वाले उज्जैन में स्थित हरसिद्धि देवी शक्तिपीठ के बारे में बता रहे हैं। धर्म ग्रंथों के अनुसार इस स्थान पर माता सती की कोहनी गिरी थी।
माता हरसिद्धि रात को उज्जैन और दिन में गुजरात में वास करती हैI
गुजरात स्थित पोरबंदर से करीब 48 कि.मी. दूर मूल द्वारका के समीप समुद्र की खाड़ी के किनारे मियां गांव है। खाड़ी के पार पर्वत की सीढिय़ों के नीचे हर्षद माता (हरसिद्धि) का मंदिर है। मान्यता है कि उज्जैन के सम्राट विक्रमादित्य यहीं से आराधना करके देवी को उज्जैन लाए थे। तब देवी ने विक्रमादित्य से कहा था कि मैं रात के समय तुम्हारे नगर में तथा दिन में इसी स्थान पर वास करूंगी। यहां प्रमुख आरती भी प्रात: 9 बजे होती है।
इसलिए पड़ा हरसिद्धि नाम
यहां देवी का नाम हरसिद्धि रखे जाने के बारे में स्कंदपुराण में कथा है कि एक बार कैलास पर्वत पर चंड और प्रचंड नाम के दो दानव ने जब बिना किसी अधिकार के प्रवेश करने का प्रयास किया तो नंदी ने उन्हें रोक दिया। असुरों ने नंदी को घायल कर दिया। जब भगवान शिव ने असुरों का यह कृत्य देखा तो उन्होंने भगवती चंडी का स्मरण किया। उसी समय देवी प्रकट हुईं। शिव के आदेश पर देवी ने दोनों असुरों का वध कर दिया। इससे महादेव प्रसन्न हो गए। कहा तुमने इन दोनों दानवों का वध किया है। इसलिए आज से तुम्हारा नाम हरसिद्धि प्रसिद्ध होगा।
जय मां हरसिद्धि

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
If u have any query let me know.