सोमवार, 24 जुलाई 2017

राग और द्वेष

राग और द्वेष क्या हैं? इनका नाश कैसे हो सकता है?
 राग (आसक्ति ) को "प्रेम " समझने की भूल ना करें ! इसमें "द्वेष " उत्पन्न करने की प्रवृति  विध्यमान है !
किसी  भी चीज़ से लगाव का नाम  राग या "आसक्ति"  हैं।  लगाव होने के  पीछे वहां से मिल रहे सुख होते हैं या सुख मिलने की उम्मीद होती है ! चाहे वह घर हो या  घरवाले हों, रिश्तेदार हों या फिर सुख-सुविधा के साधन। इसका पता तब लगता है, जब सुख मिलना बंद हो जाए या अहम को ठेस पहुंचे। ऐसे में व्यक्ति दुखी हो जाता है और फिर यहीं से " द्वेष " जन्म लेने लगता  है। जहां राग था, अब द्वेष हो गया। बिना राग के द्वेष नहीं होता।

ये राग-द्वेष जिंदगी भर चलता रहता है। इसकी जड़ें मन में इतनी मजबूत हो जाती हैं कि इनके संस्कार जन्म-मरण (पुनर्जन्म ) का कारण  बनने लगते हैं और आने वाला जन्म इन्हीं पर निर्भर करने लगता है।
  जन्म वहीं होता है, जहां पहले राग (आसक्ति ) था  ! आसक्ति   के कारण  हो सकता है, जो आज पत्नी है अगले जन्म में वही बेटा बन जाए, इस जन्म में जो मां है, वह बेटी बन जाए, जो आज आपका नौकर है, अगले जन्म में मालिक बन जाए। जिस देह को उसके तामसिक आहार अत्यधिक खाने के कारण पशु पक्षी की योनि में जाना निश्चित हुआ है वह मित्र या रिश्तेदार अपने पुनर्जन्म में आसक्ति के कारण  कुत्ता  या गाय  बनकर उसी घर के आगे बैठे रहें।
कुछ व्यक्ति  आपसी  " द्वेष" दूर करने में लग जाते हैं। जिनसे द्वेष होता है, उन्हें मनाने लगते हैं, लेकिन यह भूल जाते हैं कि जहां  राग था, वहीं से द्वेष आता है और जहां से द्वेष है, द्वेष के दूर होने पर वहीं से राग भी पैदा होने लगता है। इसलिए हमें द्वेष के साथ-साथ राग को भी दूर करने की कोशिश करनी चाहिए। जब राग ही नहीं रहेगा, तो द्वेष कैसे पैदा होगा?
" प्रेम " एक मनोहर वाटिका है ! आज का मूढ़  मानव आसक्ति को ही प्रेम समझ बैठा है  ! प्रेम हमेशा निस्वार्थ भाव से होता है जबकि आसक्ति किसी सुख की इच्छा से उत्पन्न होती है ! प्रेम  " सात्विक " भाव है जबकि आसक्ति  अथवा राग  " राजसिक " है ! प्रेम  कृष्ण ने राधा से किया था  ! उस भाव में तामसिक विचारों को कोई स्थान नहीं था ! प्रभु से प्रेम मुक्ति का भाव उत्पन्न करता है जबकि राग ( आसक्ति ) पुनर्जम देती है !
प्रेम को उत्पन्न करने के लिए गौ माता की  शरण में जाओ ! गौ माता के  दूध में (तत्व रूप में ) सूर्य , शिव एवं चन्द्रमा के साथ दो अश्वनी कुमार विध्यमान है ! प्रभु श्री राम , कृष्ण एवं शिव ने गाय को सम्मान इसी लिए दिया क्योंकि इसका दूध "अमृत " है, यह देवों की  माता अदिति  (जननी ) जो देविक प्रवृति उतपन्न करने में  एवं  जो प्रभु की भक्ति प्रदान करने में सक्षम है !

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

If u have any query let me know.

अभिवादन : सनातन संस्कृति में सम्मान, विनम्रता और संस्कारों की पाँच सुंदर विधियाँ ॥

॥ अभिवादन : सनातन संस्कृति में सम्मान, विनम्रता और संस्कारों की पाँच सुंदर विधियाँ ॥ भारतीय सनातन संस्कृति को विश्व की सबसे प्राचीन और जीवंत...