सोमवार, 24 जुलाई 2017

भगवान विष्णु


शान्ताकारं भुजगशयनं पद्मनाभं सुरेशम्।
विश्वाधारं गगनसदृशं मेघ वर्णं शुभाङगम्।।
लक्ष्मीकान्तं कमलनयनं योगिभिर्ध्यानगम्यम्।
वन्दे विष्णुं भवभयहरं सर्वलोकैकनाथम्।।
भावार्थ - जिनकी आकृति अतिशय शांत है, जो शेषनाग की शैया पर शयन किए हुए हैं, जिनकी नाभि में कमल है, जो ‍देवताओं के भी ईश्वर और संपूर्ण जगत के आधार हैं, जो आकाश के सदृश सर्वत्र व्याप्त हैं, नीलमेघ के समान जिनका वर्ण है, अतिशय सुंदर जिनके संपूर्ण अंग हैं, जो योगियों द्वारा ध्यान करके प्राप्त किए जाते हैं, जो संपूर्ण लोकों के स्वामी हैं, जो जन्म-मरण रूप भय का नाश करने वाले हैं, ऐसे लक्ष्मीपति, कमलनेत्र भगवान श्रीविष्णु को मैं प्रणाम करता हूँ।
"विष्णु "शब्द व्युत्पत्ति,,,,,,,,,
विष्णु,,,,,,,,,,,,,, शब्द विस् धातु( जो लैटिन में - vicus और सालविक में vas -ves का सजातीय है।) से आया है जिसका अर्थ है बैठना , उपस्थित होना। अर्थात जो सभी स्थानों पर हो(सर्वव्याप्त) वही विष्णु है।
,,,,, वेदों के एक पुराने समालोचक यास्क ने अपनी रचना निरुक्त में विष्णु को " सब स्थानों पर आने वाला बताया है।" उन्होंने ये भी लिखा है कि -" जो सभी बंधनों और दासत्व से मुक्त है वही विष्णु है।"
,,,,,,आदि शंकर ने "सहस्रनाम:" पर अपनी टीका में विष्णु शब्द की उत्पत्ति "विस्" धातु से ही बताई है। जिसका अर्थ है अंदर प्रिविष्ठ होना। आदि शंकर (विष्णु पुराण 3.4.45) से - " परम जीवों की शक्ति ने ब्रह्माण में प्रवेश कर लिया है।" यहाँ विस् का अर्थ है प्रवेश करना।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

If u have any query let me know.

अभिवादन : सनातन संस्कृति में सम्मान, विनम्रता और संस्कारों की पाँच सुंदर विधियाँ ॥

॥ अभिवादन : सनातन संस्कृति में सम्मान, विनम्रता और संस्कारों की पाँच सुंदर विधियाँ ॥ भारतीय सनातन संस्कृति को विश्व की सबसे प्राचीन और जीवंत...