सोमवार, 24 जुलाई 2017

योग

महर्षि पतञ्जलि ने योग को 'चित्त की वृत्तियों के निरोध' के रूप में परिभाषित किया है। अंत में परम चैतन्य अवस्था को प्राप्त करने का लक्ष्य होता है ! योगसूत्र में उन्होंने पूर्ण कल्याण तथा शारीरिक, मानसिक और आत्मिक शुद्धि के लिए आठ अंगों वाले योग का एक मार्ग विस्तार से बताया है। यह आठ आयामों वाला मार्ग है जिसमें आठों आयामों का अभ्यास एक साथ किया जाता है। योग के ये आठ अंग हैं:
१. यम :::::: पांच सामाजिक नैतिकता
(क) अहिंसा --- वाणी से, विचारों से और कर्मों से किसी को हानि नहीं पहुँचाना
(ख) सत्य - विचारों में सत्यता, सत्य मार्ग पर चलना !
(ग) अस्तेय - चोर-प्रवृति का न होना, ईमानदारी के मार्ग पर चलना !
(घ) ब्रह्मचर्य - दो अर्थ हैं:
* चेतना को ब्रह्म के ज्ञान में स्थिर करना ( चेतना आत्मा का ही पर्याय है )
* सभी इन्द्रिय-जनित सुखों में संयम बरतना! शुक्राणुओं से मेधा ,ओज एवं तेज की प्राप्ति !
(च) अपरिग्रह - आवश्यकता से अधिक संचय नहीं करना और दूसरों की वस्तुओं की इच्छा नहीं करना
२. नियम::::::: पाँच व्यक्तिगत नैतिकता
(क) शौच - शरीर और मन की शुद्धि
(ख) संतोष - संतुष्ट और प्रसन्न रहना
(ग) तप - स्वयं में अनुशासित रहना, परिश्रम करना
(घ) स्वाध्याय - आत्मचिंतन करना, आध्यात्मिक अध्ययन ,सत्संग
(च) ईश्वर-प्रणिधान - ईश्वर के प्रति पूर्ण समर्पण, पूर्ण श्रद्धा एवं भक्ति
३. आसन---: योगासनों द्वारा शारीरिक नियंत्रण
४. प्राणायाम:--- श्वास-लेने सम्बन्धी खास तकनीकों द्वारा प्राण पर नियंत्रण
५. प्रत्याहार----: इन्द्रियों को अंतर्मुखी करना
६. धारणा:---- एकाग्रचित्त होना
७. ध्यान:---एकाग्रचित होकर निरंतर ध्यान
८. समाधि: आत्मा से जुड़ना, परम-चैतन्य की अवस्था को प्राप्त करना !

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

If u have any query let me know.

अभिवादन : सनातन संस्कृति में सम्मान, विनम्रता और संस्कारों की पाँच सुंदर विधियाँ ॥

॥ अभिवादन : सनातन संस्कृति में सम्मान, विनम्रता और संस्कारों की पाँच सुंदर विधियाँ ॥ भारतीय सनातन संस्कृति को विश्व की सबसे प्राचीन और जीवंत...