पुराने समय में एक भिक्षुक था जो भिक्षा मांगकर अपना गुजारा करता था। वह जीवन भर एक ही फटा-पुराना कोट पहनता रहा। धीरे-धीरे लोग हर तरह का समाधान पूछने के लिए उसके पास जाने लगे, और फिर धीरे-धीरे उसकी ख्याति बढ़ती गई। वह एक बुद्धिमान व्यक्ति के रूप में प्रसिद्ध हो गया। यह खबर वहां के राजा तक पहुंची और वह भी परामर्श लेने के लिए भिक्षुक के पास जाने लगा।
एक दिन राजा ने कहा, ‘आपको भिक्षुक नहीं होना चाहिए, आप मेरे मंत्री बन जाइए।’ भिक्षुक ने जवाब दिया, ‘आपका प्रस्ताव मेरे लिए कोई अर्थ नहीं रखता लेकिन अगर इससे मैं लोगों के लिए उपयोगी बन पाता हूं, तो मैं एक शर्त पर यह प्रस्ताव स्वीकार करने के लिए तैयार हूं – महल में मेरे पास एक कमरा ऐसा हो, जहां न कोई आ सके, न वहां कोई छानबीन हो। वहां आपको भी नहीं आना होगा। अगर कोई उस कमरे में आया या छानबीन की तो मैं आपका मंत्रीपद छोड़ दूंगा।’ राजा ने कहा, ‘ठीक है, मैं आपको एक कमरा दे दूंगा। उसे आप जैसे चाहे, वैसे रखें। मैं आपके कमरे में क्यों छानबीन करूंगा?’
कुछ सालों तक ऐसा ही चलता रहा। भिक्षुक जो अब राजा का प्रधान मंत्री बन चुका था, अपने भिक्षुक वाले कोट में इधर-उधर नहीं घूम सकता था, इसलिए उसने ठीक से कपड़े पहनने शुरू कर दिए। समय के साथ वह बहुत लोकप्रिय हो गया और राजा तथा जनता दोनों उसे बहुत पसंद करने लगे। उसकी लोकप्रियता और बेजोड़ बुद्धिमत्ता देखकर बाकी मंत्री उससे जलने लगे। कुछ मंत्रियों के दिमाग में आया, ‘जरूर उस कमरे में कोई संदिग्ध चीज है। इसीलिए वह किसी को उसमें घुसने नहीं देता। यह जरूर राजा और राज्य के खिलाफ कोई साजिश होगी वरना वह इस तरह उस कमरे की सुरक्षा क्यों करता?’
आध्यात्मिक मार्ग पर चलने वाला इंसान अगर आपके घर के सामने खड़े होकर भोजन मांगता था और आप उसे भोजन देते थे, तो यह दोनों के लिए सौभाग्य की बात समझी जाती थी। आजकल इन परंपराओं का दुरुपयोग हो रहा है।
अफवाह फैलते-फैलते राजा के कानों तक पहुंची। राजा को भी गुस्सा आ गया और एक दिन उसने मंत्री से कहा, ‘मैं देखना चाहता हूं कि उस कमरे में क्या है।’ मंत्री ने कहा, ‘ठीक है, आप देख सकते हैं लेकिन जैसे ही आप उस कमरे में प्रवेश करेंगे, मैं मंत्री पद छोड़कर वापस चला जाऊंगा।’ राजा उसकी बुद्धिमत्ता का कायल था, और उसे खोना नहीं चाहता था। इसलिए उसने खुद पर काबू कर लिया।
लेकिन कुछ समय बाद राजा फिर बेचैन हो गया। लोग उसके कान भरते, ‘आप राजा हैं, आपके महल में कोई चीज आपसे छिपी नहीं रहनी चाहिए।’ एक दिन राजा अड़ गया, ‘मुझे वह कमरा देखना ही है।’ मंत्री ने उसकी बात मान ली, राजा कमरे में गया। उसने देखा कि कमरे में कुछ भी नहीं है। वह एक खाली कमरा था। दीवार पर वह फटा-पुराना कोट लटक रहा था, जो भिक्षुक पहना करता था।
राजा ने यह देखकर पूछा, ‘तुमने इसे छिपा कर क्यों रखा? यहां तो ऐसा कुछ भी नहीं है।’ मंत्री ने जवाब दिया, ‘दिन के समय मैं मंत्री होता हूं। रात को मैं यह कोट पहनकर फर्श पर सोता हूं। इस तरह मंत्री पद कभी मुझ पर हावी नहीं हो पता। लेकिन अब आपने समझौता तोड़ दिया है, इसलिए मैं मंत्री पद छोड़ता हूं।’ उसने अपना कोट पहना और वहां से निकल गया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
If u have any query let me know.