सोमवार, 24 जुलाई 2017

पिता की प्रेरणा

कहा जाता है कि चंद्रमा की दो संतान है एक पुत्र "पवन " एवं पुत्री " आंधी "! एक दिन एक छोटी सी घटना पर पुत्री आंधी को यह लगा की मेरे पिताजी सांसारिक पिताओं की तरह ,,,,,,,," पुत्र व पुत्री में भेद" ,,,,,,,,,, करते है ! चन्द्रमा अपनी पुत्री की व्यथा को ताड गए ! उन्होंने पुत्री को "आत्मनिरीक्षण " का एक अवसर देने का निश्चय किया ! चन्द्रमा ने दोनों को अपने पास बुलाकर कहा -- तुम दोनों स्वर्ग में पारिजात नामक देव वृक्ष की सात परिक्रमा कर के आओ ! पिता की आज्ञा शिरोधार्य करके दोनों चल दिए ! आंधी सिर पर पैर रख कर दौड़ी ! वह धुल , पत्ते एवं कूड़ा करकट उड़ाती हुई स्वर्ग लोक पहुंची और वहां पारिजात नामक देव वृक्ष की परिक्रमा करके वापिस लोट गई ! आंधी समझ रही थी की में पिता जी की आज्ञा का पालन करके जल्दी लोट रही हूँ, अतः वे मुझे अवश्य ही पुरुस्कृत करेंगे ! आंधी के लौटने के थोड़ी देर बाद पवन भी वहां लोटे ! उनके लौटने पर चन्द्रमा का आँगन एवं घर का वातावरण शांत एवं सुगंधमय हो गया ! चन्द्रमा जो रस एवं सुगंध के देवता है पारिजात वृक्ष के फूलों की सुगंध को पाकर बहुत प्रसन्न हुए ! बेटे के अच्छे कार्य से पिता की शोहरत होती है अतएव प्रसन्ता स्वाभाविक है ! चन्द्रमा ने पुत्री को समझाते हुए कहा की निश्चित रूप से आपकी गति तीव्र है परन्तु प्रश्न मात्र गति की तीव्रता का नहीं है यह ,,,,,,,,,,,,," उद्देश्यों की प्राप्ति ,सदगुणो का विस्तार का भी है",,,,,,,,,,,, यह कर्म  मन ( ज्योतिष शास्त्र में ---- चन्द्रमा मन का देवता है ) को आनंद दायक होता है !
 तुम खाली हाथ वापिस आ गई अतः एक पिता की जिम्मेदारी है तुम्हे विनम्रता जैसे  अनेक गुणों को प्रदान करने की और पुत्र को ( अगर पिता का आदर पूर्वक सम्मान बढ़ाता है ) अच्छे कार्यों के लिए प्रेरित करने की ! पवन ने अच्छा कार्य कर दिखाया है !

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

If u have any query let me know.

अभिवादन : सनातन संस्कृति में सम्मान, विनम्रता और संस्कारों की पाँच सुंदर विधियाँ ॥

॥ अभिवादन : सनातन संस्कृति में सम्मान, विनम्रता और संस्कारों की पाँच सुंदर विधियाँ ॥ भारतीय सनातन संस्कृति को विश्व की सबसे प्राचीन और जीवंत...