सोमवार, 24 जुलाई 2017

सावित्री

युधिष्ठिर ने मारकण्डेय ऋषि से पूछा  क्या कभी कोई और स्त्री थी जिसने द्रौपदी जितनी भक्ति प्रदर्शित की हो ? तब ऋषि ने एक कथा सुनाई जो सावित्री और सत्यवान की थी !
सावित्री और सत्यवान की कथा महाभारत के वनपर्व में मिलती है।
सावित्री प्रसिद्ध तत्त्‍‌वज्ञानी राजर्षि अश्वपति की कन्या थी। उसने वनवासी राजा द्युमत्सेन के पुत्र सत्यवान् को पतिरूप में स्वीकार कर लिया। देवर्षि नारद ने सावित्री से कहा कि सत्यवान् की आयु केवल एक वर्ष की ही शेष है तो सावित्री ने दृढता के साथ कहा- में मन से पति रूप में सत्यवान को स्वीकार कर चुकी हूँ! माता-पिता ने भी बहुत समझाया, परन्तु सती अपने धर्म से नहीं डिगी!
सावित्री का सत्यवान् के साथ विवाह हो गया। सत्यवान् बडे धर्मात्मा, माता-पिता के परम भक्त एवं सुशील थे। सावित्री राजमहल छोडकर वन में कुटिया में आ गयी। आते ही उसने सारे वस्त्राभूषणों को त्यागकर सास-ससुर और पति जैसे वल्कल के वस्त्र पहनते थे वैसे ही पहन लिये और अपना सारा समय अपने अन्धे सास-ससुर की सेवा में बिताने लगी। सत्यवान् की मृत्यु का दिन निकट आ पहुँचा।
सत्यवान् अगिन्होत्र के लिये जंगल में लकडियाँ काटने जाया करते थे। सावित्री चिन्तित हो रही थी क्योंकि आज सत्यवान के जीवन का अंतिम दिन था ! सत्यवान् कुल्हाडी उठाकर वन की तरफ लकडियाँ काटने चले। सावित्री ने भी साथ चलने के लिये आग्रह किया। सत्यवान् की स्वीकृति पाकर और सास-ससुर से आज्ञा लेकर सावित्री भी पति के साथ वन में गयी। सत्यवान लकडियाँ काटने वृक्षपर चढे, परन्तु तुरंत ही उन्हें चक्कर आने लगा और वे कुल्हाडी फेंककर नीचे उतर आये। पति का सिर अपनी गोद में रखकर सावित्री उन्हें अपने आञ्चल से हवा करने लगी।
थोडी देर में ही उसने भैंसे की सवारी वाले , काले रंग के सुन्दर अंगोंवाले, हाथ में फाँसी की डोरी लिये हुए, सूर्य के समान तेजवाले एक देव-पुरुष को देखा। सावित्री ने व्याकुल मन से आर्त स्वर में पूछा- हे देव! आप कौन हैं और मेरे इन स्वामी को कहाँ ले जा रहे हैं? उस देव पुरुष ने उत्तर दिया- हे तपस्विनी!,,,,,,," तुम पतिव्रता हो",,,,,,,, अत: मैं तुम्हें बताता हूँ कि मैं यम हूँ और आज तुम्हारे पति सत्यवान् की आयु क्षीण हो गयी है, अत: मैं उसे ले जा रहा हूँ।,,,,,,,,,,,, तुम्हारे सतीत्व के तेज के सामने मेरे दूत नहीं आ सके,,,,,,,,,,,,,, इसलिये मैं स्वयं आया हूँ। यह कहकर यमराज दक्षिण दिशा की तरफ चल पडे।
सावित्री भी यम के पीछे-पीछे जाने लगी। यम ने बहुत मना किया। सावित्री ने कहा- जहाँ मेरे पतिदेव जाते हैं वहाँ मुझे जाना ही चाहिये। यह सनातन धर्म है। यम बार-बार मना करते रहे, परन्तु सावित्री पीछे-पीछे चलती गयी। उसकी इस दृढ निष्ठा और,,,,,,,,,,,, पातिव्रतधर्म,,,,,,,,,,,,,, से प्रसन्न होकर यम ने एक-एक करके वररूप में सावित्री के अन्धे सास-ससुर को आँखें दीं, खोया हुआ राज्य दिया, उसके पिता को सौ पुत्र दिये और सावित्री को लौट जाने को कहा। परन्तु पतिव्रता सावित्री के प्राण तो यमराज लिये जा रहे थे, वह लौटती कैसे ! यमराज ने फिर कहा कि सत्यवान् को छोडकर चाहे जो माँग लो, सावित्री ने कहा-यदि आप प्रसन्न हैं तो मुझे सौ पुत्र प्रदान करें। यम ने बिना ही सोचे प्रसन्न मन से "तथास्तु" कह दिया। वचनबद्ध यमराज आगे बढे। सावित्री ने कहा- मेरे पति को आप लिये जा रहे हैं और मुझे सौ पुत्रों का वर दिया हैं। यह एक " पतिव्रता" के लिए कैसे सम्भव है? मैं पति के बिना सुख, स्वर्ग और लक्ष्मी, किसी की भी कामना नहीं करती। बिना पति मैं जीना भी नहीं चाहती।
वचनबद्ध यमराज ने सत्यवान् के सूक्ष्म शरीर को पाशमुक्त करके सावित्री को लौटा दिया और सत्यवान् को चार सौ वर्ष की नवीन आयु प्रदान की।
परामर्श ,,,,,,,,,,,, जिस प्रकार सावित्री ने अपना "पतिव्रत धर्म का पालन किया था तब उसे इस "पुण्य कर्म " का लाभ मिला ! पतिव्रता धर्म एक दैविक पावन एवं सात्विक सोच /विचार है जो पति की आयु को तो बढ़ाता ही है साथ में मान , यश , सुख , समृद्धि जैसी दैविक भोग को भी प्रदान करता है अतः तामसिक भावनाओं से मन का निग्रह करें एवं फलहार एवं गाय के दूध तथा सात्विक आहार खाए जिससे अपनी तामसिक भावनाओं को न पैदा होने दे ! अपनी बहन एवं बेटी के "अखंड सौभाग्य " के लिए उन्हें वट सावित्री की इस दैविक कथा को सुनाकर उन्हें पतिव्रत धर्म सिखाएं ! "अनेक बार सुनाये " और समझाए की पतिव्रता " पर पुरुष" ( दूसरे पुरुष ) का ध्यान नहीं करती है !

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

If u have any query let me know.

अभिवादन : सनातन संस्कृति में सम्मान, विनम्रता और संस्कारों की पाँच सुंदर विधियाँ ॥

॥ अभिवादन : सनातन संस्कृति में सम्मान, विनम्रता और संस्कारों की पाँच सुंदर विधियाँ ॥ भारतीय सनातन संस्कृति को विश्व की सबसे प्राचीन और जीवंत...