सती के आत्मदाह करने पर भगवान शिव क्रोधित हो गए। भगवान शिव के तांडव से पूरी सृष्टि में हाहाकार मच गया। जब देवताओं ने सृष्टि की यह हालात देखी तो भगवान शंकर को समझाकर उन्हें शान्ति के लिए माता गंगा के तमसा के इस पवित्र तट पर समाधि के लिए भेजा।
भगवान शंकर ने यहां आकर तपस्या में लीन हो गए। लेकिन इसी बीच महाबलि राक्षस तारकासुर ने अपने तप से ब्रह्मा जी को खुश करके वरदान मांगा। वरदान में उन्होंने अपनी मौत भगवान शिव के पुत्र के द्धारा होनी मागी। वरदान के प्राप्त होने पर वह रासक्ष पूरी सृष्टि में आंतक मचाने लगा। सब चिंतित हो गए और देवताओं ने भगवान शिव को विवाह हेतु जगाने के लिए कामदेव को चुना ।
कामदेव, महादेव के समाधि स्थल पहुंचकर अनेकों प्रयत्नो के द्वारा महादेव को जगाने का प्रयास करते है, तब उसने अपना प्रभाव फैलाया और समस्त संसार को अपने वश में कर लिया। जिस समय उस मछली के चिह्न की ध्वजा वाले कामदेव ने कोप किया, उस समय क्षणभर में ही वेदों की सारी मर्यादा मिट गई॥ ब्रह्मचर्य, नियम, नाना प्रकार के संयम, धीरज, धर्म, ज्ञान, विज्ञान, सदाचार, जप, योग, वैराग्य आदि विवेक की सारी सेना डरकर भाग गई॥ जगत में स्त्री-पुरुष संज्ञा वाले जितने चर-अचर प्राणी थे, वे सब अपनी-अपनी मर्यादा छोड़कर काम के वश में हो गए॥
सबके हृदय में काम की इच्छा हो गई। लताओं (बेलों) को देखकर वृक्षों की डालियाँ झुकने लगीं। नदियाँ उमड़-उमड़कर समुद्र की ओर दौड़ीं और ताल-तलैयाँ भी आपस में संगम करने (मिलने-जुलने) लगीं ! विवेक अपने सहायकों सहित भाग गया, उसके योद्धा रणभूमि से पीठ दिखा गए। उस समय वे सब सद्ग्रन्थ रूपी पर्वत की कन्दराओं में जा छिपे (अर्थात ज्ञान, वैराग्य, संयम, नियम, सदाचारादि ग्रंथों में ही लिखे रह गए, उनका आचरण छूट गया)। सारे जगत् में खलबली मच गई (और सब कहने लगे) हे विधाता! अब क्या होने वाला है? हमारी रक्षा कौन करेगा? ऐसा दो सिर वाला कौन है, जिसके लिए रति के पति कामदेव ने कोप करके हाथ में धनुष-बाण उठाया है ? पर सब प्रयास बेकार जाते है।
अंत में उन्होंने स्वयं भोलेनाथ को जगाने का निर्णय लिया और खुद को आम के पेड़ के पत्तो के पीछे छुपाकर शिवजी पर पुष्प बाण चलाये । पुष्प बाण सीधे भगवान शिव के हृदय मे लगता है, और उनकी समाधि टूट जाति है।
अपनी समाधि टूट जाने से भगवान शिव बहुत क्रोधित होते है और आम के पेड़ के पत्तो के पीछे छिपे हुए कामदेव को अपने त्रिनेत्र से जला कर भस्म कर देते है।
कामदेव को भस्म करने के बाद जाकर भगवान शिव का क्रोध शांत हुआ | एक तरफ जहाँ सारे देवता भगवान शिव के ध्यान से उठ जाने की वजह से खुश थे वहीँ कामदेव की आहुति से दुखी भी थे |
कामदेव की पत्नी रती के अश्रु तो रुक ही नहीं रहे थे | जब शिवजी को सारा वृतांत पता लगा और उन्होंने देखा की कामदेव ने अपना बलिदान देव कार्य के लिए दिया है तब भगवान् शिव ने रती को ये सांत्वना दी की कामदेव का जन्म द्वापर युग में भगवान् कृष्ण के पुत्र के रूप में होगा जो आगे जाकर सफल सिद्ध हुआ |
विशेष ,,,,,, नेक कार्यों के लिए किये गए अनुचित कार्य भी क्षमा के योग्य होते है और देवों को उनके द्वारा दिए गए दंड या श्राप भी वापिस लेने पड़ जाते है ! बाल कांड में लिखा है की ----
तदपि करब मैं काजु तुम्हारा।
श्रुति कह परम धरम उपकारा॥
पर हित लागि तजइ जो देही।
संतत संत प्रसंसहिं तेही॥1॥

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
If u have any query let me know.