श्राद्ध के महत्व पर ऋषि-महर्षियों के वचन...
....................................................................................................
" श्राद्ध कर्म से पितरों को पुण्य फल मिलता है " यही पुण्य फल उन्हें आहार प्राप्ति का सौभाग्य बनाता है !" श्राद्ध कर्म से कर्ता के पितृ ऋण का भुगतान होता है जो महापुण्य फलदायी है !"
........................................................................................................
महर्षि सुमन्तु ने श्राद्ध से होने वाले लाभ के बारे में बताया है कि 'संसार में श्राद्ध से बढ़कर कोई दूसरा कल्याणप्रद मार्ग नहीं है। अतः बुद्धिमान मनुष्य को प्रयत्नपूर्वक श्राद्ध करना चाहिए। श्राद्ध की आवश्यकता और लाभ पर अनेक ऋषि-महर्षियों के वचन ग्रंथों में मिलते हैं।
महर्षि के अनुसार परिवार के साथ अन्न-जल से किए गए किए गए श्राद्ध की तो बात ही क्या है, केवल श्रद्धा-प्रेम से शाक के द्वारा किए गए श्राद्ध से ही पितर तृप्त हो जाते हैं
ब्रह्म पुराण के अनुसार 'जो व्यक्ति शाक के द्वारा श्रद्धा-भक्ति से श्राद्ध करता है, उसके कुल में कोई भी दुःखी नहीं होता।' साथ ही ब्रह्म पुराण में वर्णन है कि 'श्रद्धा एवं विश्वासपूर्वक किए हुए श्राद्ध में पिण्डों पर गिरी हुई पानी की नन्हीं-नन्हीं बूंदों से पशु-पक्षियों की योनि में पड़े हुए पितरों का पोषण होता है। जिस कुल में जो बाल्यावस्था में मर गए हों, वे सम्मार्जन के जल से तृप्त हो जाते हैं।
गरुड़ पुराण के अनुसार 'पितृ पूजन (श्राद्ध कर्म) से संतुष्ट होकर पितर मनुष्यों के लिए आयु, पुत्र, यश, स्वर्ग, कीर्ति, पुष्टि, बल, वैभव, पशु, सुख, धन और धान्य देते हैं।
कुर्म पुराण में कहा गया है कि 'जो प्राणी जिस किसी भी विधि से एकाग्रचित होकर श्राद्ध करता है, वह समस्त पापों से रहित होकर मुक्त हो जाता है और पुनः संसार चक्र में नहीं आता।'
मार्कण्डेय पुराण के अनुसार 'श्राद्ध से तृप्त होकर पितृगण श्राद्धकर्ता को दीर्घायु, सन्तति, धन, विद्या सुख, राज्य, स्वर्ग और मोक्ष प्रदान करते हैं।
विशेष ,,,,, जिस प्रकार दान इत्यादि सत्कर्मो से पुण्य का प्रारब्ध में संचय होता है , वैसे ही
पितरो के ऋण से मुक्ति भी पुण्यफलदायी है !

मनुष्य जाति को हमेशा ये ध्यान में रखना चाहिए के हमारे पितर पशु पक्षियों की योनियों में भी होंगे और एक दिन हम भी इन भुक्त योनियों में जाएंगे अतः पशु वा पक्षियों को किसी तरह की हानि ना पहुचाये और श्राद्ध का भोजन उन्हें भी खिलाएं !

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
If u have any query let me know.