शास्त्रोक्त व पौराणिक कथाओं के अनुसार श्रावण माह में ही समुद्र मंथन किया गया था। मंथन के दौरान समुद्र से निकले विष को भगवान शिव ने अपने कंठ में समाहित कर संपूर्ण सृष्टि की रक्षा की। किन्तु अग्नि के समान दग्ध विष के पान उपरांत महादेव शिव का कंठ नीलवर्ण हो गया। विष की ऊष्णता को शांत कर भगवान भोले को शीतलता प्रदान करने के लिए समस्त देवी-देवताओं ने उन्हें जल-अर्पण किया। इस कारण जलाभिषेक का महत्व है यानि शिवलिंग पर जल चढ़ाने का महत्व है । श्रावण मास में शिवलिंग पर जल चढ़ाने से विशेष फल की प्राप्ति होती है।
इस मास में शिव-उपासना से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है। शिवपुराण में कहा गया है कि भगवान शिव ही स्वयं जल हैं।
संजीवनं समस्तस्य जगतः सलिलात्मकम्।
भव इत्युच्यते रूपं भवस्य परमात्मनः ॥
अर्थात् जो जल समस्त जगत् के प्राणियों में जीवन का संचार करता है वह जल स्वयं उस परमात्मा शिव का रूप है। इसीलिए जल का अपव्यय नहीं वरन् उसका महत्व समझना चाहिए । जल से उनकी अभिषेक के रूप में अराधना का उत्तमोत्तम फल है, जिसमें कोई संशय नहीं है।
श्रावण माह में एक बिल्वपत्र से शिवार्चन करने से तीन जन्मों के पापों का नाश होता है। ( अतः बिल्व फल को खाएं या शरबत बना के पीये ) एक अखंड बिल्वपत्र अर्पण करने से कोटि बिल्वपत्र चढ़ाने का फल प्राप्त होता है। शिव पूजा में शिवलिंग पर रुद्राक्ष अर्पित करने का भी विशेष फल व महत्त्व है क्यूंकि रुद्राक्ष शिव नयन जल से प्रगट हुआ इसी कारण शिव को अति प्रिय है। भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने के लिए महादेव को कच्चा दूध, सफेद फल, भस्म तथा भाँग, धतूरा, श्वेत वस्त्र अधिक प्रिय है। शिवलिंग को दूध, दही, शहद, शक्कर, घी, जल से स्नान कराकर भांग-धतूरा, इत्र, चंदन, फूल, रोली, वस्त्र अर्पित किए जाते हैं। भोलेनाथ को चिरौंजी और मिश्री भी अर्पित की जाती है। ऐसा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है।
श्रावण मास में दिन अनुसार शिव पूजा का फल-
रविवार- पाप नाशक
सोमवार- धन लाभ
मंगलवार- स्वस्थ्य लाभ, रोग निवारण
बुधवार- पुत्र प्राप्ति
गुरूवार- आयु कारक
शुक्रवार- इन्द्रिय सुख
शनिवार- सर्व सुखकारी
शिव पूजा व पुष्प
बिल्वपत्र- जन्म जन्मान्तर के पापो से मुक्ति (पूर्व जन्म के पाप आदि)
कमल- मुक्ति, धन, शांति प्रदायक
कुशा- मुक्ति प्रदायक
दूर्वा- आयु प्रदायक
धतूरा- पुत्र सुख प्रदायक
आक- प्रताप वृद्धि
कनेर- रोग निवारक
श्रंघार पुष्प- संपदा वर्धक
शमी पत्र- पाप नाशक
शिव अभिषेक व पूजा में प्रयुक्त द्रव्य विशेष के फल-
दुग्ध से- पुत्र समृद्धि दायक
दही से- पशु,पक्षी समृद्धि दायक
घृत से- दीर्घायुष्यता के लिए
मधु से- परिवार में प्रेम और सिद्धि प्रदायक
शक्कर से- सभी प्रकार के विकार को दूर करने केलिए
पञ्चामृत से - सर्वकामना सिद्धि के लिए
कुशा जल- रोग नाशक
ईख रस- मंगल कारक लक्ष्मी प्राप्ति के लिए
गंगा जल- सर्व सिद्धि दायक
ऋतू फल के रस- पूरे संसार में फलने फूलने के लिए एवं धन लाभ
एवं नाना प्रकार के वस्तुओं से अभिषेक करने पर नानाप्रकार के जीवनोपयोगी सांसारिक सभी वस्तुओं को प्राप्त किया जा सकता है।
।।हर हर महादेव।।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
If u have any query let me know.